ईंट, बालेसर पत्थर से होगा काम… रैलिंग भी लगेगी, डेढ़ साल में पूरे होंगे सभी काम…
इन्दौर। ऐतिहासिक इमारत (Historic building) लालबाग (Lalbagh) के बाहरी परिसर को संवारने (Grooming) का काम शुरू हो गया है। बाउंड्रीवॉल (boundary wall) बनाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं।
इन्दौर। ऐतिहासिक इमारत (Historic building) लालबाग (Lalbagh) के बाहरी परिसर को संवारने (Grooming) का काम शुरू हो गया है। बाउंड्रीवॉल (boundary wall) बनाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। अंदर गार्डन के विकास कार्य और लैंडस्कैपिंग के काम भी इसी के साथ शुरू कर दिए जाएंगे। विभाग का दावा है कि डेढ़ साल में सभी काम सिंहस्थ से पहले पूरे कर लिए जाएंगे। लालबाग की इमारत के भीतर भी काम चल रहा है।
इसे संवारने का काम पुरातत्व विभाग के साथ मिलकर पर्यटन विभाग कर रहा है। टेंडर प्रक्रिया के बाद अब यहां बाउंड्रीवॉल के लिए बेस का काम शुरू हो गया है। डेढ़ किलोमीटर से ज्यादा (रनिंग में) बाउंड्रीवॉल बनाई जाना है। ये 8 फीट ऊंची होगी। बाउंड्रीवाल के सामने, साइड में और पीछे के लिए अलग-अलग डिजाइन तय किए गए हैं। कई जगह ये 8 फीट केवल ईंटों से बनाई जाएगी तो कुछ जगह ईंटों के साथ रैलिंग और बालेसर पत्थर के अलावा डेकोरेटिव कॉलम लगाकर काम होगा। विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सामने की ओर रैलिंग बड़ी लगाई जाएगी, ताकि अंदर की ओर देखा जा सके। ये डिजाइन पुराने डिजाइन से मिलता-जुलता ही होगा। सडक़ की ओर के डिजाइन बालेसर पत्थरों के साथ होंगे। यहां रैलिंग का इस्तेमाल न के बराबर होगा। पीछे की ओर नदी वाले हिस्से की तरफ पूरी वॉल ईंटों से ही बनाई जाएगी। इसमें ठोस डेकोरेटिव कॉलम लगाए जाएंगे। इसके बाद मुख्य द्वार प्रवेश के लिए बंद कर दिया जाएगा, जो केवल वीआईपी के आने पर ही खुलेगा। आमजन के लिए अब पश्चिम की ओर (रामपुर कोठी के पास) से इंट्री होगी। यहां मुख्य गेट की तरह ही दो गेट बनाए जाएंगे। इसके अलावा गार्डन, पार्किंग एरिया, छोटे-छोटे कई आकर्षक गार्डन, कैफेटेरिया, फव्वारे, रेस्ट रूम, शॉवेनियर शॉप, महिलाओं के लिए सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग सेंटर बनाने जैसे काम इसमें शामिल हैं।
देवी अहिल्या की प्रतिमा लगाने का भी प्रस्ताव
लालबाग परिसर में ही देवी अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा लगाने की बात भी सामने आई है। हालांकि इस बात की पुष्टि फिलहाल किसी भी अधिकारी ने नहीं की है।
32 करोड़ 63 लाख के टेंडर हुए थे
लंबे समय के सर्वे और डीपीआर के बाद मप्र राज्य पर्यटन विकास निगम ने बीते साल दिसंबर में इन कामों के लिए 32 करोड़ 63 लाख के टेंडर जारी किए थे। मकसद है कि लालबाग जैसा ऐतिहासिक स्थान लोगों के लिए एक सेंटर पॉइंट बने और यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या में भी इजाफा हो।
शराबखोरी जैसी घटनाएं बढ़ी थीं
लालबाग की बाउंड्रीवॉल बनाने को लेकर लंबे समय से आवाज उठ रही थी कि यहां टूटी बाउंड्रीवॉल से परिसर में कोई भी कहीं से भी आ रहा था। दिन में तो परेशानी थी ही, रात में ये असामाजिक तत्वों और शराबियों का अड्डा बना रहा था। यहां मॉर्निंग वॉक पर आने वालों ने कई बार इसकी शिकायत की थी।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 23 घंटे पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 9 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 9 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 21 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 21 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 21 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 23 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 23 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 24 दिन पहले