देश की बात, आपके शहर से
प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्थाओं, प्राथमिक दुग्ध उत्पादक एवं मत्स्य सहकारी समितियों को बहुउद्देशीय बनाया जायेगा।
इंदौर 0 बार पढ़ी गई

प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्थाओं, प्राथमिक दुग्ध उत्पादक एवं मत्स्य सहकारी समितियों को बहुउद्देशीय बनाया जायेगा।

कलेक्टर श्री आशीष सिंह की अध्यक्षता में जिला सहकारी विकास समिति की बैठक सम्पन्न।

Abhishek Raghuvanshi29 मई 2025 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

कलेक्टर श्री आशीष सिंह की अध्यक्षता में जिला सहकारी विकास समिति की बैठक सम्पन्न।
राज्य शासन द्वारा दिये गये दिशा-निर्देशानुसार

इंदौर जिले की ग्राम पंचायतों में स्थापित प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्थाओं, प्राथमिक दुग्ध उत्पादक एवं मत्स्य सहकारी समितियों को बहुउद्देशीय बनाया जायेगा। जिले की सभी ग्राम पंचायतो में इस तरह की सहकारी समितियां गतित होंगी। जिले में इस तरह की वर्तमान में 140 समितियां कार्यरत है। शेष ग्राम पंचायतों में भी चरणबद्ध रूप से उक्त समितियों का गठन किया जायेगा। इस वर्ष जिले में 10 ग्राम पंचायतों में इस तरह की समितियों के गठन का लक्ष्य रखा गया है।
यह जानकारी आज यहां कलेक्टर श्री आशीष सिंह द्वारा ली गई जिला सहकारी विकास समिति की बैठक में दी गई। बैठक में उपायुक्त सहकारिता श्री मदन गजभिये, इंदौर प्रीमियर को-आपरेटिव बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री आलोक जैन सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। बैठक में बताया गया कि राज्य शासन द्वारा दिये गये दिशा-निर्देशानुसार इंदौर जिले की ग्राम पंचायतों में स्थापित प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्थाओं, प्राथमिक दुग्ध उत्पादक एवं मत्स्य सहकारी समितियों को बहुउद्देशीय बनाया जायेगा। इसकी प्रक्रिया तेजी से जारी है। जिले में इसके तहत उक्त संस्थाओं गैस एजेंसी, खुदरा, पेट्रोल/डीजल विक्रय करने के केन्द्र, जन औषधि केन्द्र, प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केन्द्र आदि संचालित किये जायेंगे। कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने इस संबंध में सभी औपचारिकताएं शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये। बताया गया कि अन्न भण्डारण योजना के पायलेट प्रोजेक्ट के लिये इंदौर जिले की पांच सहकारी संस्थाओं का चयन किया गया है। गोदाम बनाने के संबंध में अपेक्स बैंक स्तर पर संस्थाओं द्वारा अनुबंध कर लिया गया है। कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने निर्देश दिये कि प्रोजेक्ट के क्रियान्वयन हेतु आगामी कार्रवाई अविलम्ब कराई जाये। बताया गया कि जिले के सभी विकासखंडों में कृषक उत्पादक संगठनों का गठन भी सुनिश्चित किया जायेगा। जानकारी दी गई कि जिले में सहकारी संस्थाओं को बहुउद्देशीय बनाने के दृष्टिकोण से जिले की पांच संस्थाओं में गैस एजेंसी संचालित करने का निर्णय लिया गया है। जिले की आगरा, कनाड़िया, गवली पलासिया, मेंडकवास और राऊ समितियों का चयन किया गया है। कलेक्टर श्री सिंह ने निर्देशित किया कि खाद्य विभाग के सहयोग से संबंधित गैस कंपनियों से आगामी कार्रवाई कराई जाये। जानकारी दी गई कि जिले की चार संस्थाओं हातोद, राऊ, सांवेर, बेटमा में जन औषधि केन्द्र प्रारंभ करने के संबंध में फार्मासिस्ट की नियुक्ति हो गई है। शेष औपचारिकताएं चल रही है। इनमें से हातोद में औषधि का विक्रय प्रारंभ हो गया है। जिले की 120 संस्थाओं में ऋण एवं नगद रुप से खाद वितरण/विक्रय किया जा रहा है। बैठक में बताया गया कि पंचायत स्तर पर हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिये पीएम कुसुम योजना लागू की जा रही है। इसके लिये जिले की पांच संस्थाओं देपालपुर, आगरा, राऊ, नागपुर और खुडेल का चयन किया गया है। कलेक्टर श्री सिंह ने आगामी कार्रवाई शासन के निर्देशानुसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
नवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहलेइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!”Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहलेबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूरIndoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहलेबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोकIndoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 7 दिन पहले
कॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहलेजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभIndoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहलेइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्यIndoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 12 दिन पहलेखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद करायाIndoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
सेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहलेइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्नIndia Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहलेइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ाIndoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहलेReligious and Scientific Significance of Shradh PakshaIndia NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 26 दिन पहलेश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्वIndia Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 26 दिन पहलेसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पणIndoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 27 दिन पहले
↑