
इंदौर मेट्रो का कमर्शियल रन 31 मई को होगा, जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल रूप से करेंगे। इस अवसर पर शहर की महिलाएं मेट्रो में सफर करेंगी। मेट्रो के पांच स्टेशनों के नाम वीरांगनाओं के नाम पर रखे गए हैं, जिनमें एक स्टेशन का नाम ‘सिंदूर’ होगा। अन्य स्टेशनों के नाम देवी अहिल्या, दुर्गावती, अवंतिका बाई और झलकारीबाई होंगे।
एक का नाम सिंदूर और बाकी का नाम वीरांगनाओं के नाम पर होगा।
देवी अहिल्या की 300वीं जयंती पर शुरू होगी इंदौर शहर में मेट्रो रेल।
सबसे पहले इंदौर शहर की महिलाएं ही मेट्रो रेल में सफर करेंगीं।
मध्य प्रदेश की पहली इंदौर मेट्रो का कमर्शियल रन 31 मई को किया जाएगा। इस दिन भोपाल में आयोजित हो रहे महिला सशक्तीकरण महासम्मेलन में शामिल होने पहुंच रहे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मेट्रो के कमर्शियल रन की शुरुआत वर्चुअल रूप से करेंगे।
देवी अहिल्या की 300वीं जयंती पर शुरू होने वाले मेट्रो में सर्वप्रथम सफर शहर की महिलाएं ही करेंगी। इसमें महिला सफाईकर्मियों के अलावा सुपर प्रायोरिटी कॉरिडोर पर टीसीएस, इंफोसिस जैसे संस्थानों में काम करने वाली महिला कर्मचारी भी शामिल होंगी।
