इंदौर में 20 नये मरीज़ों में Coronavirus की पुष्टि, संक्रमितों में 3 और 5 साल के बच्चे भी शामिल Indore News in Hindi
छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर नौ हो गई है Coronavirus के तेज़ी से बढ़ते संक्रमण के कारण इंदौर देश के टॉप 5 सबसे ज़्यादा संक्रमित शहरों में शामिल हो गया है.
छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर नौ हो गई है
Coronavirus के तेज़ी से बढ़ते संक्रमण के कारण इंदौर देश के टॉप 5 सबसे ज़्यादा संक्रमित शहरों में शामिल हो गया है. यहां कुल 5 मरीज़ों की मौत हो चुकी है.
इंदौर में कोरोना का संक्रमण बढ़ गया है. रात करीब 1 बजे के बाद एमजीएम कॉलेज ने हेल्थ बुलेटिन जारी किया. इस बुलेटिन में 20 मरीजों में कोरोना वायरस पॉजिटिव की पुष्टि की गयी. पीड़ित लोगों में 9 पुरुष और 11 महिलाओं में कोरोना पॉजिटिव मिलने की पुष्टि की गयी है. इन पीड़ितों में 19 मरीज़ इंदौर के हैं और एक खरगोन का. इस अपडेट के बाद अब इंदौर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 63 हो गयी है.
इस नये पेशेंट की पहचान होने के बाद खरगोन में कोरोना का यह पहला केस है. इंदौर में जो मरीज़ मिले हैं, उनमें से सात महिलाएं और तीन बच्चे हैं. बच्चियों की उम्र 3 और 5 साल की है, जबकि बच्चा 8 साल का है. सभी तंज़ीम नगर इलाके के रहने वाले हैं.
इंदौर टॉप 5 संक्रमित शहरों में शामिलकोरोना के तेज़ी से बढ़ते संक्रमण के कारण इंदौर देश के टॉप 5 सबसे ज़्यादा संक्रमित शहरों में शामिल हो गया है. यहां कुल 5 मरीज़ों की मौत हो चुकी है. इनमें से दो मरीज़ उज्जैन के थे, जो इंदौर में एडमिट थे. इंदौर में पॉजिटिव पाए गए किसी भी मरीज़ की ट्रैवल हिस्ट्री नहीं मिली है. यही चिंता का सबसे बड़ा कारण बन गया है कि आखिर संक्रमण कहां से फैला. देश के अन्य शहरों या राज्यों की तुलना में यहां मरीजों की संख्या कम होने के बावजूद स्वास्थ्य विभाग ने इंदौर के सेकंड अपर स्टेज में पहुंचने की घोषणा कर दी है. मरीजों के इलाज के लिए जिले के अस्पतालों को रेड, येलो एवं ग्रीन केटेगरी में बांट दिया गया है.
7 दिन टोटल लॉकडाउन
इंदौर के हालात को देखते हुए ही प्रशासन ने फिर शहर को अगले 7 दिन तक पूरी तरह से लॉकडाउन कर दिया है. इससे पहले तीन दिन का टोटल लॉकडाउन हो चुका है. प्रशासन ने लोगों को सख्त हिदायत दी है कि वो घर में रहें और प्रशासन का सहयोग करें.
तेज़ी से फैलाव
इंदौर शहर कोरोना वायरस का संक्रमण के जिस दौर से गुजर रहा है, उस स्टेज में संक्रमण बहुत तीव्र गति से फैलता है. शहर में पाए गए कोरोना पॉजिटिव मरीजों के घर और उसके आसपास के इलाकों को कंटेनमेंट एरिया घोषित किया गया है. हज़ारों लोग क्वारंटाइन किए जा चुके हैं. घनी बस्ती होने के कारण संक्रमण तेज़ी से फैला. रानीपुरा, हाथीपाला सबसे ज्यादा चुनौती वाले क्षेत्र हैं. घनी बस्ती होने के कारण यहां संक्रमण बहुत तेजी से फैला है.
ये भी पढ़ें-
इंदौर में सेकेंड अपर स्टेज में पहुंचा कोरोना, अस्पतालों को 3 कैटेगरी में बांटा
इंदौर अगले 7 दिन के लिए Total lockdown, कोरोना से बचाने के लिए उठाया बड़ा कदम
Time News Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए इंदौर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: April 1, 2020, 9:11 AM IST

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअधिवक्ताओं और पत्रकारों के हितों का संरक्षण जरूरी – श्री हितोषी जय हार्डिया 7 घंटे पहले
Indore13 लाख टन कचरा, 100 एकड़ जमीन और 65 करोड़ की बचत… इंदौर ने कर दिखाया 12 घंटे पहले
Indoreअफसरों पर भड़के महापौर, बोले आपके कागजी खेल से सरकार की छवि खराब हो रही 12 घंटे पहले
Indoreअनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदम 1 दिन पहले
Indoreअर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026: शहरी विकास को रफ्तार देने की तैयारी 1 दिन पहलेTimeNewsIndoreIndoreइंदौर प्रेस क्लब में शरद पूर्णिमा पर भव्य गरबा-डांडिया का आयोजन 3 दिन पहले
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 5 दिन पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 12 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 13 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 13 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 13 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 13 दिन पहले
Indoreहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्त 13 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 13 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 13 दिन पहले
Indoreधार जिले के बाग में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय शिविर आयोजित 19 दिन पहले
Indoreएडिशनल डायरेक्टर डॉ. संध्या व्यास ने किया अशासकीय संस्था संजीवनी का अवलोकन 19 दिन पहले
India Newsसांवेर में विशाल शिविर सम्पन्न- मंत्री श्री सिलावट और कलेक्टर श्री वर्मा ने नागरिकों से रूबरू होकर सुनी उनकी समस्याएं और किया हाथों-हाथ निराकरण 19 दिन पहले
Indoreसनावदिया में पट्टे की भूमि पर अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर कार्रवाई 19 दिन पहले
Indoreशासकीय महाविद्यालय खजराना में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 19 दिन पहले
Indoreइंदौर पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, दोस्त ने ही घर से चुराया करीब डेढ़ करोड़ रुपये का सोना 19 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 20 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 24 दिन पहले