इंदौर में चोखी ढाणी, मेरिएट और फिनिक्स का ओएएम परोस रहे थे घटिया खाना
इंदौर में कई रेस्तरांओं में घटिया खाना परोसने का मामला सामने आया है। जिला प्रशासन ने इन रेस्तरांओं पर जुर्माना लगाया है और उन्हें नोटिस जारी की है।

इंदौर में कई रेस्तरांओं में घटिया खाना परोसने का मामला सामने आया है। जिला प्रशासन ने इन रेस्तरांओं पर जुर्माना लगाया है और उन्हें नोटिस जारी की है। चोखी ढाणी, मेरिएट और फिनिक्स के ओएएम में घटिया खाना परोसने की शिकायतें मिली हैं।
चोखी ढाणी में बाफले को तेल में तलकर उस पर ऊपर से घी डालते थे।
मेरिएट और फिनिक्स में अमानक दही और पनीर मिलने पर जुर्माना।
सच्चा मोती पोहा भी मिलावट मिली, 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया।
इंदौर। यदि आप बड़े नाम देखकर शहर के रेस्टोरेंट में खाना खाने जा रहे हैं तो सावधान हो जाएं। ये सिर्फ नाम से ही बड़े हैं, इनके यहां मिलने वाला खाना न तो शुद्ध है और न ही सेहत के लिए सुरक्षित। ये बड़े नाम आपकी जान से खिलवाड़ कर रहे हैं।
50 से ज्यादा जगह जांच की
प्रशासन ने ऐसे 50 से अधिक प्रतिष्ठानों की जांच की, जिसमें से 26 में अनियमितता मिलने पर 22 लाख रुपये का जुर्माना किया है। यह सैंपल भोपाल स्थित राज्य प्रयोगशाला में भेजे गए थे। इसके अलावा नामी पान विलास मसाला के खिलाफ भी मिस ब्रांड माल बेचने पर कार्रवाई की है।
सालभर में एक करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला
अधिकारियों ने बताया कि वर्षभर में करीब एक करोड़ रुपये की जुर्माना राशि वसूली जा चुकी है। यह अब तक की सबसे अधिक वसूली जाने वाली राशि रही है। अपर कलेक्टर गौरव बेनल ने बताया कि जनवरी 2023 से अब तक एक करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला जा चुका है।
खानपान में शुद्धता बनी रहे, इसके लिए हमारी टीम नियमित सैंपलिंग लेने की कार्रवाई करती है। यदि सैंपल फेल होता है, तो अमानक व मिथ्याछाप खाद्य सामग्री पाई जाती है। ऐसे प्रतिष्ठानों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।
सच्चा मोती पोहा भी मिलावटी
खाद्य विभाग की टीम ने जांच के दौरान लसूड़िया मोरी स्थित यूनाइटेड कंपाउंड से पोहे के सैंपल लिए थे। इसकी रिपोर्ट में मिलावट सामने आई है। यह गोडाउन साबू संस के नाम से है। यहां से अमानक सच्चा मोती पोहा (पैक), मिथ्याछाप पोहा आदि का संग्रहण और विक्रय करना पाया गया। जिसपर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।
*प्रतिष्ठानों में मिली ये खामी
कमी : बाफले को तेल में तलकर उस पर ऊपर से घी डालते थे। जबकि ग्राहकों को घी में तले गए बाफलों की जानकारी देकर शुल्क वसूलते थे।
जुर्माना : 1.5 लाख रुपये
फेयरफील्ड मेरिएट
कमी : अमानक दही व पनीर मिला। इसे ग्राहकों को परोसा जाता था।
जुर्माना : 1.2 लाख रुपये
ओएएम इंडस्ट्रीज, फिनिक्स माल
कमी : अमानक पनीर मिला, इसे ग्राहकों को परोसा जाता था।
जुर्माना : 1.5 लाख रुपये

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 4 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 5 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 11 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 20 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 20 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 25 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 26 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 26 दिन पहले