कनाडा में सोने की तस्करी के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पंजाब के मोहाली में बड़ी कार्रवाई की है।
नई दिल्ली। ईडी ने मोहाली के सेक्टर 79 में 32 वर्षीय सिमरन प्रीत पनेसर के घर पर छापेमारी की है। पनेसर के खिलाफ कनाडा में दो करोड़ अमेरिकी डॉलर से अधिक के सोने की चोरी में कथित भूमिका के लिए वारंट जारी किया गया था।
नई दिल्ली। ईडी ने मोहाली के सेक्टर 79 में 32 वर्षीय सिमरन प्रीत पनेसर के घर पर छापेमारी की है। पनेसर के खिलाफ कनाडा में दो करोड़ अमेरिकी डॉलर से अधिक के सोने की चोरी में कथित भूमिका के लिए वारंट जारी किया गया था। ईडी ने इस मामले में पनेसर से पूछताछ भी की है। ईडी ने अप्रैल 2023 में कनाडा के पियर्सन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से चोरी की जांच के लिए पीएमएलए के तहत हाल में आपराधिक मामला दर्ज किया है। इस मामले में सिमरन प्रीत पनेसर के शामिल होने के आरोप है। जिसके चलते उनकी गिरफ्तारी की कार्रवाई की जा रही है। एक रिपोर्ट के मुताबिक कनाडा में काम करते हुए सिमरन एयरपोर्ट से सोने की 6600 छड़ें और कैश लेकर गायब हो गया। इसकी कीमत 216 करोड़ रुपये बताई जा रही है। स्विट्जरलैंड के ज्युरिक से यह करेंसी और सोना कनाडा लाया गया था। इसे कनाडा के बैंक में ले जाया जाना था। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि सिमरन ने सबको चकमा देने के लिए चोरी के अगले दिन अपने दोस्त को मैसेज किया मैं इंडिया जा रहा हूँ, थोड़े दिन दूर रहूँगा। ईडी ने इस मामले में पीएमएलए की धारा 2 (1) (RA) का इस्तेमाल किया है। यह कानून सीमा पार निहितार्थ से संबंधित है। इसमें कहा गया है कि यदि किसी व्यक्ति ने भारत से बाहर कोई अपराध किया है जो भारत में भी अपराध बनता है और उस व्यक्ति ने उस अपराध से प्राप्त आय को भारत मे स्थानांतरित किया, तो यह कार्रवाई की जाएगी।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Delhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 10 दिन पहले
Delhiदिल्ली मेट्रो में 6 दिन पहले एक दुखद घटना घटी 10 दिन पहले
Delhiदिल्ली पहुंचने से पहले सो रहे मध्यप्रदेश के कांग्रेसियों को घर से तोक ले गई पुलिस! 13 दिन पहले
Delhiछात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, जांच की मांग 95 दिन पहले
Delhiजयमाल की रस्म के दौरान दुल्हन प्रेमी संग भागी.. दूल्हा खाली हाथ न जाने पर अडा तो साली संग हुई विदाई… अब दुल्हन भी लौट आई 166 दिन पहले
Delhi100 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ रिलायंस रिटेल वैश्विक सूची में 7वें स्थान पर 199 दिन पहले
Delhiस्वतंत्रता दिवस 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लाल किले पर किया ध्वजारोहण 436 दिन पहले
Delhi9 साल की 2 बच्चियों से गैंगरेप 437 दिन पहले

