ठगों के झांसे में आए प्रोफेसर… बैंक मैनेजर व पुलिस अधिकारी ने समझाया, फिर भी लुटाए 2 करोड़
इंदौर के 84 वर्षीय प्रोफेसर को साइबर ठगों ने शेयर बाजार में निवेश का झांसा देकर 1 करोड़ 70 लाख रुपये की ठगी की। ठगों ने प्रोफेसर से नौ अलग-अलग खातों में 10 बार पैसे जमा कराए।
इंदौर के 84 वर्षीय प्रोफेसर को साइबर ठगों ने शेयर बाजार में निवेश का झांसा देकर 1 करोड़ 70 लाख रुपये की ठगी की। ठगों ने प्रोफेसर से नौ अलग-अलग खातों में 10 बार पैसे जमा कराए। बैंक और पुलिस अधिकारियों के चेतावनियों के बावजूद, प्रोफेसर ठगी स्वीकार करने को तैयार नहीं हुए।
ठगों ने शेयर बाजार निवेश का झांसा दिया।
ठगों के खातों को फ्रीज कर दिया गया है।
साइबर ठगों ने लगाया 1.7 करोड़ रुपये का चूना।
इंदौर। शेयर बाजार में निवेश से बड़े मुनाफे के झांसे में आए 84 वर्षीय प्रोफेसर को साइबर ठगों ने 1 करोड़ 70 लाख 45 हजार रुपये का चूना लगा दिया। इतनी रकम ठगों ने नौ खातों में 10 बार में उनसे जमा कराई। वह मंगलवार को जब 36 लाख रुपये निकालने के लिए बैंक गए तो संदेह होने पर बैंक मैनेजर ने प्रोफेसर को आगाह किया, लेकन वह नहीं माने। इस पर बैंक मैनेजर ने क्राइम ब्रांच के एडिशनल डीसीपी को फोन पर इसकी सूचना दे दी।
एडीसीपी की भी बात मानने से किया इंकार
एडीसीपी ने घर जाकर प्रोफेसर को समझाया कि साइबर ठग उनसे ठगी कर रहे हैं, वह इसकी शिकायत दर्ज कराएं, लेकिन प्रोफेसर ठगी की बात मानने को ही तैयार नहीं हुए। ठगी का शिकार हुए बुजुर्ग प्रोफेसर इंदौर शहर में स्कीम नंबर 94 के निवासी हैं।
वह महाराष्ट्र के भंडारा स्थित आर्डिनेंस फैक्ट्री के स्कूल में प्रिंसिपल की जिम्मेदारी से रिटायर्ड होने के बाद इंदौर के कोठारी कालेज में प्रोफेसर रहे। बुधवार को ठगी की शिकायत उन्होंने पुलिस हेल्प लाइन पर दर्ज कराई।
ठगों के बैंक खाते फ्रीज
एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया के अनुसार प्रारंभिक जांच में पाया गया है कि जिन बैंक खातों में रकम निकाली कराई गई है, वे अलग-अलग राज्यों के हैं। इन बैंक खातों को तत्काल फ्रीज करवा दिया गया है। ठगों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।
ऐसे की गई ठगी
प्रोफेसर के मोबाइल पर कुछ दिन पहले किसी अंजान व्यक्ति की कॉल आई। उसने अपना नाम आर्यन आनंद बताया और स्वयं को ट्रेडिंग कंपनी का एडवाइजर बताकर शेयर मार्केट में निवेश से बड़े मुनाफे का लालच दिया। उसने प्रोफेसर को ट्रेडिंग सलाह वाले किसी वाट्सअप ग्रुप में जोड़ा।
इस ग्रुप के सदस्य निवेश की स्लिप और मुनाफे के स्क्रीन शाट साझा करते थे। प्रोफेसर भी निवेश के लिए तैयार हो गए। इसके लिए ठगों ने उन्हें stock.mscl-vip.top की लिंक भेजी और एक एप इंस्टाल करवाया।
विश्वास में लेने के लिए शुरुआती एक-दो निवेश पर प्रोफेसर को आंशिक लाभ भी दिलाया। झांसे में आए प्रोफेसर ठग के बताए अनुसार बैंक खातों में रकम भेजते रहे। ठग उनको यही आश्वस्त करते रहे कि उनके द्वारा निवेश की राशि का मुनाफा मिलेगा, लेकिन अंत में अपने मोबाइल नंबर भी बंद कर लिए।
डॉक्टर और कारोबारी बने ठगी के शिकार
शेयर बाजार में निवेश पर कई गुना मुनाफे का झांसा देकर इंदौर में प्रोफेसर से ठगी का यह पहला मामला नहीं है। शहर के एक डॉक्टर से पिछले महीने साइबर अपराधी 3 करोड़ 8 लाख रुपये की ठगी कर चुके हैं।
डॉक्टर को आनलाइन ट्रेडिंग एप वेबुल के माध्यम से ठगा गया था। पांच माह पहले शहर के एक होटल कारोबारी से भी इसी तरह 4 करोड़ 85 लाख रुपये की ठगी की गई

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 4 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 5 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 5 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 11 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 11 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 20 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 20 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 21 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 25 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 25 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 26 दिन पहले
