ये है हमारी पुलिस!:न धाराओं की जानकारी न बीट का पता, टीआई सहित 15 अटैच, अब दोबारा ट्रेनिंग, पास हुए तभी इन्हें थाना सौंपेंगे
माइक्रो बीट सिस्टम को ठीक तरह से लागू नहीं करने और लापरवाही बरतने पर पुलिस कमिश्नर ने पंढरीनाथ थाने के टीआई सहित 15 पुलिसकर्मियों को सजा के तौर पर तीन दिन तक डीसीपी ऑफिस में अटैच कर दिया है।
माइक्रो बीट सिस्टम को ठीक तरह से लागू नहीं करने और लापरवाही बरतने पर पुलिस कमिश्नर ने पंढरीनाथ थाने के टीआई सहित 15 पुलिसकर्मियों को सजा के तौर पर तीन दिन तक डीसीपी ऑफिस में अटैच कर दिया है। अब ये सभी सुबह 11 से शाम 5 तक ट्रेनिंग लेंगे और शाम को थाना भी संभालेंगे। आखिरी दिन टेस्ट में 50 प्रतिशत अंक नहीं लाए तो इन्हें थाने नहीं भेजेंगे। अटैच करने के पीछे कुछ कारण सामने आए हैं, जिनको लेकर अफसर खासे नाराज हुए।
पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह के अनुसार सोमवार रात को औचक निरीक्षण के बाद पंढरीनाथ थाने के टीआई कपिल शर्मा सहित 15 पुलिसकर्मियों को डीसीपी जोन-4 कार्यालय में विशेष ट्रेनिंग के लिए अटैच किया है। निरीक्षण में पाया गया कि इनमें ब्रिजिंग गैप (संवाद और कार्यशैली की कमी) है। जब थाने के स्टाफ को बुलाकर माइक्रो बीट सिस्टम के बारे में पूछा तो एक एएसआई यह नहीं बता पाए कि उनकी बीट में कौन-कौन सिपाही है।
यानी इन्हें अपने साथियों के बारे में ही जानकारी नहीं है। थाने पर आने वाली शिकायतों के निराकरण का तरीका भी ठीक नहीं था। लोगों से बातें करना और उनका निराकरण किस तरह किया जाना चाहिए। ऐसे सभी कारणों को ध्यान में रखते हुए इन्हें विशेष स्तर की ट्रेनिंग दी जा रही है। ये तीन दिन तक ट्रेनिंग लेंगे और शाम को थाना भी संभालेंगे। आखिरी दिन इनका टेस्ट होगा।
एफआईआर से लेकर चालान तक सिखाएंगे
डीसीपी जोन-4 ऋषिकेश मीना के अनुसार प्रदेशभर में हाल ही में लागू हुए माइक्रो बीट सिस्टम को हम 2 महीने पहले से चला रहे हैं। ये ऐसा सिस्टम है, जिसमें हर मोहल्ले का इंचार्ज एक सिपाही को बनाया जाता है। टीआई कपिल शर्मा को कई बार यह सिस्टम समझाया, ताकि वे निचले स्तर पर इसे लागू करवा सकें, लेकिन कहीं न कहीं उनके कम्युनिकेशन में गैप दिखा। यहां जवानों को बीएनएस की धाराओं का भी ज्ञान नहीं था। इसलिए हमने उनकी टीम के लिए स्पेशल ट्रेनिंग सेशन बनाया है।
ट्रेनिंग के दौरान कौन से अफसर क्या सिखाएंगे थाने के स्टाफ को
डीसीपी जोन-4 ऋषिकेश मीना : थाना मैनेजमेंट और माइक्रो बीट सिस्टम पर काम करना।
एडिशनल डीसीपी आनंद यादव : रिपोर्ट लिखना, उनमें सावधानियां बरतना, जांच और चालान डायरी लिखना।
एसीपी हेमंत चौहान : पुलिस रेग्युलेशन का पार्ट और थाने की दैनिक कार्रवाई और उसका उपयोग।
एसीपी प्रियंका डुडवे और सोनू डाबर: महिला संबंधी अपराध की विवेचना। चालान पेश करना।
एडिशनल पुलिस कमिश्नर अमित सिंह : थाना मैनेजमेंट।
परीक्षा : गुरुवार दोपहर 2.30 से 4 तक।
पासिंग मार्क्स : 50 फीसदी अंक जरूरी।
दिन में थाने का प्रभार SI को
डीसीपी के अनुसार तीन दिन तक जब पूरी टीम ट्रेनिंग में रहेगी तो दूसरी टीम थाना संभालेगी। तब तक एसएसआई को टीआई का प्रभार दिया है। ट्रेनिंग करने वाला पूरा स्टाफ शाम को फिर से थाने पर ड्यूटी देगा।
कम अपराध के बाद भी लोगों की सुनवाई न होने के आरोप
बताया जा रहा है अफसर इसलिए भी नाराज हैं, क्योंकि पंढरीनाथ थाने पर अपराध का लोड कम है। यहां ज्यादातर लॉ एंड ऑर्डर के मामले आते हैं। इसके बाद भी यहां थाने पर आम लोगों की सुनवाई ठीक ढंग से नहीं करने के आरोप लगते रहते हैं। छोटे-छोटे मामले में लोग शिकायत लेकर अफसरों तक जाते हैं।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Businessआयकर, वैट या राष्ट्रीय बीमा बढ़ाए बिना धन जुटाने के चार तरीके 24 मिनट पहले
SportsAlisha Palmowski ने F1 Academy टाइटल जीतकर बना लिया ऐतिहासिक रिकॉर्ड 1 घंटा पहले
Lifestyleपैटर हाउटन और एनी ब्राउनिंग: 1997 में मेलबर्न में पहली मुलाकात 5 घंटे पहले
Businessअमेरिकी दूतावासों ने इरान के खतरे के बीच सुरक्षा बढ़ाई 6 घंटे पहले
Businessजर्सी में परिवारों की क्रिसमस सहायता मांग में बढ़ोतरी 7 घंटे पहले
Health & Fitness93-वर्षीय माँ ने 10 घंटे इंतज़ार किया एम्बुलेंस के लिए 8 घंटे पहले
TechnologyUK ने £100m निवेश कर ‘world first’ एआई Biosecurity Lab स्थापित किया 10 घंटे पहले
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 16 घंटे पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले
MadhyaPradeshप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 5 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता की 5 दिन पहले
India Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 5 दिन पहले
MadhyaPradeshउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार पर 5 दिन पहले
MadhyaPradeshनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजा 7 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 8 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 8 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की अवैध गांजे की खेती पर बड़ी कार्रवाई 8 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस का विशेष यातायात अभियान संपन्न 8 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विभिन्न श्रमिक और कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों से किया संवाद 8 दिन पहले
MadhyaPradeshअपनी संस्कृति पर करें गर्व, यही गर्वोक्ति समाज को ले जाएगी विकास की नई ऊंचाईयों तक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले