देश की बात, आपके शहर से
Indore32°CMostly clear
TimeNewsTODAYअभीRight news, better tomorrow
E-Paper
अपनी संस्कृति पर करें गर्व, यही गर्वोक्ति समाज को ले जाएगी विकास की नई ऊंचाईयों तक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश 1 बार पढ़ी गई

अपनी संस्कृति पर करें गर्व, यही गर्वोक्ति समाज को ले जाएगी विकास की नई ऊंचाईयों तक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

शक्ति की भक्ति में है सबका कल्याण मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया भोजपाल गरबा महोत्सव का शुभारंभ [[TNIMG0]] मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि हमारी भारतीय संस्कृति की दो परम्पराएं अनूठी हैं, एक कन्या पूजन, दूसरा देवी पूजन।

Abhishek Raghuvanshi16 अक्टूबर 2026 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

शक्ति की भक्ति में है सबका कल्याण मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया भोजपाल गरबा महोत्सव का शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि हमारी भारतीय संस्कृति की दो परम्पराएं अनूठी हैं, एक कन्या पूजन, दूसरा देवी पूजन। हम नारी के कन्या रूप एवं मातृस्वरूपा देवी दोनों ही रूपों का पूजन करते हैं। नारी नारायणी हैं, शक्ति स्वरूपा है। शक्ति की उपासना (देवी पूजन) का अवसर चल रहा है। शक्ति की भक्ति में ही सबका कल्याण है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हम चाहें कितने भी आधुनिक और विकसित हो जाएं, हमें अपनी जड़ों, अपनी संस्कृति से जुड़े ही रहना चाहिए। अपनी संस्कृति, आद्य परम्पराओं और विरासत पर हमें गर्व करना चाहिए। इतिहास साक्षी है कि जिस समाज ने अपनी संस्कृति और विरासत को बचाये रखा है, उस समाज ने ऐसी गर्वोक्ति से ही विकास की नई ऊंचाईयां हासिल की हैं। विरासत से विकास हमारा मूल ध्येय है। हमारी सरकार सांस्कृतिक विरासतों को सहेजते हुए ही विकास की ओर बढ़ रही हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव गुरुवार को भोपाल के जम्बूरी मैदान में आयोजित भोजपाल गरबा महोत्सव को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दीप प्रज्जवलन कर भोजपाल गरबा महोत्सव के रात्रि आयोजन का शुभारंभ किया।

मुख्यमंत्री ने सभी को नवरात्रि की मंगलकामनाएं देते हुए कहा कि माता दुर्गा सर्वकल्याणकारी हैं। सबके दु:ख दूर करती हैं, जिसने जो मांगा, उसकी झोली उसी से भर देती हैं। माता की आराधना से हमें नई ऊर्जा मिलती हैं। उन्होंने कहा कि गरबा, शक्ति की उपासना से मिली नैसर्गिक शांति और खुशी को अभिव्यक्त करने का सहज माध्यम है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी के मंगल की कामना करते हुए कहा कि इस नवरात्रि में हम सब यह संकल्प लें कि समाज में सद्भाव बढ़ाएंगे, महिलाओं का सम्मान करेंगे, गरीब और जरूरतमंद के जीवन में खुशियां लाएंगे और विकसित मध्यप्रदेश के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि नवरात्रि का पर्व हमें अपनी संस्कृति के गौरव और परंपराओं पर गर्व करने का अवसर प्रदान करता है। परमात्मा की कृपा से ऋषि-मुनियों के समय से ही हमारे सभी त्योहार कोई न कोई विशेष संदेश लेकर आते रहे हैं। गरबा महोत्सव में उल्लास, उमंग और उत्साह के साथ पूरा देश आनंद में डूबा हुआ है। यह महोत्सव लगातार भव्य और व्यापक होता जा रहा है। ऐसे आयोजन हमें सभी त्योहारों को मिल-जुलकर मनाने के साथ ही खेल और शारीरिक गतिविधियों को अपने जीवन का हिस्सा बनाने की प्रेरणा भी देते हैं। उन्होंने कहा कि इस वर्ष गरबा महोत्सव को और अधिक भव्यता के साथ मनाया जा रहा है। बड़ी संख्या में भाई-बहन इसमें भाग लेने पहुंचे हैं। हमारा प्रयास है कि मकर संक्रांति पर पतंग उत्सव हो, सर्दियों में भोपाल उत्सव हो या जन्माष्टमी सहित अन्य पर्व, हर त्यौहार को हम सामूहिक उत्साह और उमंग के साथ मनाएं। माँ दुर्गा के नौ स्वरूप हमें शक्ति, साहस और पराक्रम का संदेश देते हैं। परमात्मा की कृपा से भारत इतना सशक्त बने कि विश्व में हमारी संस्कृति, सामर्थ्य और गौरव का परचम सदैव ऊंचा रहे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत का मान-सम्मान पूरी दुनिया में जिस प्रकार स्थापित हुआ है, वह हम सभी के लिए गर्व का विषय है। मेरी कामना है कि वर्ष 2047 तक, जब भारत अपनी स्वतंत्रता के 100 वर्ष पूरे करेगा, हमारा देश विश्व में हर क्षेत्र में अग्रणी और नंबर वन बने।

कार्यक्रम में भोजपाल महोत्सव मेला समिति के संयोजक श्री विकास वीरानी, समिति के अध्यक्ष श्री सुनील यादव एवं श्री अमन यादव ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव का आत्मीय स्वागत अभिनंदन किया। समिति द्वारा पिछले तीन सालों से लगातार भोजपाल गरबा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
सामान्य से कम वर्षा वाले जिलों में जल प्रबंधन पर विशेष ध्यान दें : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshसामान्य से कम वर्षा वाले जिलों में जल प्रबंधन पर विशेष ध्यान दें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 2 घंटे पहलेश्री उज्ज्वल निकम ने न्याय के प्रति देशवासियों की बढ़ाई आस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshश्री उज्ज्वल निकम ने न्याय के प्रति देशवासियों की बढ़ाई आस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 2 घंटे पहलेसेमीकॉन समिट में निवेशकों को दें सरकार की इन्वेस्टर्स फ्रेन्डली पॉलिसी की जानकारी : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshसेमीकॉन समिट में निवेशकों को दें सरकार की इन्वेस्टर्स फ्रेन्डली पॉलिसी की जानकारी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 2 घंटे पहलेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्लोबल स्किल पार्क के अंतर्राष्ट्रीय प्लेसमेंट प्राप्त प्रशिक्षणार्थियों को दी बधाईMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्लोबल स्किल पार्क के अंतर्राष्ट्रीय प्लेसमेंट प्राप्त प्रशिक्षणार्थियों को दी बधाई 21 घंटे पहलेराज्य सरकार सच्चा वादा-पक्का काम के भाव से जनकल्याण के सभी वादे कर रही पूरेMadhyaPradeshराज्य सरकार सच्चा वादा-पक्का काम के भाव से जनकल्याण के सभी वादे कर रही पूरे 1 दिन पहलेसीएम फेलोज, विकास गतिविधियों और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का बेहतर क्रियान्वयन और प्रभावी मूल्यांकन सुनिश्चित करेंगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshसीएम फेलोज, विकास गतिविधियों और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का बेहतर क्रियान्वयन और प्रभावी मूल्यांकन सुनिश्चित करेंगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 1 दिन पहलेकिशोर कुमार, गायन और अभिनय से हमारी स्मृतियों में रहेंगे मौजूद : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshकिशोर कुमार, गायन और अभिनय से हमारी स्मृतियों में रहेंगे मौजूद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 1 दिन पहलेश्रमिकों की समस्याओं का तत्परता से करेंगे हल: मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshश्रमिकों की समस्याओं का तत्परता से करेंगे हल: मुख्यमंत्री डॉ. यादव 1 दिन पहले
बढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूरIndoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 1 घंटा पहलेमध्‍यप्रदेश पुलिस की अवैध गांजे की खेती पर बड़ी कार्रवाईMadhyaPradeshमध्‍यप्रदेश पुलिस की अवैध गांजे की खेती पर बड़ी कार्रवाई 2 घंटे पहलेमध्यप्रदेश पुलिस का विशेष यातायात अभियान संपन्नMadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस का विशेष यातायात अभियान संपन्न 2 घंटे पहलेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विभिन्न श्रमिक और कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों से किया संवादMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विभिन्न श्रमिक और कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों से किया संवाद 2 घंटे पहलेबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोकIndoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 2 घंटे पहलेहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्तIndoreहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्त 2 घंटे पहलेमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेशIndoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 2 घंटे पहलेभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्राIndoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 2 घंटे पहले
कोसमी मामले में शिवराज के तीखे तेवर अपनी ही सरकार के अधिकारियों पर उठाए सवालMadhyaPradeshकोसमी मामले में शिवराज के तीखे तेवर अपनी ही सरकार के अधिकारियों पर उठाए सवाल 2 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 2 दिन पहले3500 बेटियों ने मिलकर उकेरी मां की ममता, रंगोली में जीवंत हुआ मां-बच्चे का वात्सल्यIndia News3500 बेटियों ने मिलकर उकेरी मां की ममता, रंगोली में जीवंत हुआ मां-बच्चे का वात्सल्य 3 दिन पहलेअखिल भारतीय शिक्षा समागम 2026 अंतर्गत शिक्षा की गुणवत्ता, समावेशिता और नवाचार पर हुआ मंथनMadhyaPradeshअखिल भारतीय शिक्षा समागम 2026 अंतर्गत शिक्षा की गुणवत्ता, समावेशिता और नवाचार पर हुआ मंथन 3 दिन पहलेकिसानों को रबी सीजन के लिये बिजली की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करें : ऊर्जा मंत्री श्री तोमरMadhyaPradeshकिसानों को रबी सीजन के लिये बिजली की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करें : ऊर्जा मंत्री श्री तोमर 3 दिन पहलेडिजिटल अरेस्ट के नाम पर 55 लाख रुपये की साइबर ठगी का खुलासाMadhyaPradeshडिजिटल अरेस्ट के नाम पर 55 लाख रुपये की साइबर ठगी का खुलासा 3 दिन पहलेवर्ष 2047 तक आत्मनिर्भर भारत और विकसित मध्यप्रदेश के निर्माण में सरकार की प्रतिबद्धता का संकल्प सर्वसम्मति से किया पारितMadhyaPradeshवर्ष 2047 तक आत्मनिर्भर भारत और विकसित मध्यप्रदेश के निर्माण में सरकार की प्रतिबद्धता का संकल्प सर्वसम्मति से किया पारित 3 दिन पहलेजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभIndoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 3 दिन पहले
↑