
इंदौर के छावनी इलाके में मुखबिर की सूचना पर क्राइम ब्रांच ने एक कार की तलाशी ली। कार में सवार 5 लोगों में से एक ने अपना परिचय देते हुए खुद को वकील बताया। क्राइम ब्रांच टीम सभी को पूछताछ के लिए थाने लेकर आ गई। पकड़ाए आरोपियों से करीब 50 ग्राम के लगभग ब्राउन शुगर मिली है। उनसे पूछताछ की जा रही है। संयोगितागंज इलाके से क्राइम ब्रांच ने संजय जोशी निवासी एमजी रोड, दीपक पांडे निवासी एमआईजी, मयूर सक्सेना निवासी लसूडिया, सुखेदव यादव निवासी लसूडिया मोरी और मानव राव निवासी बैतूल को पकड़ा है। आरोपियों की कार की चैकिंग में करीब 50 ग्राम के लगभग ब्राउन शुगर मिली है।
पकड़ाए संजय जोशी ने खुद को हाईकोर्ट वकील बताया था। टीम ने कोर्ट से इसकी पुष्टि करवाने की बात कही है। क्राइम ब्रांच ने सभी आरोपियों को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया। पकड़ाए माल की कीमत दो लाख रुपए से ज्यादा बताई जा रही है। आरोपियों ने राजस्थान के बार्डर से इसे लाने की बात कबूली है।
