सीएम डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में किया झंडावंदन, कहा- समाज के हर वर्ग के लिए काम कर रही है सरकार
सीएम ने अपने भाषण में मध्यप्रदेश की प्रगति के लिए हो रहे कामों का किया जिक28 जनवरी 2025 11:39 पूर्वाह्न पर अपडेट किया गया इंदौर। देश में आज 76वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है।
सीएम ने अपने भाषण में मध्यप्रदेश की प्रगति के लिए हो रहे कामों का किया जिक
28 जनवरी 2025 11:39 पूर्वाह्न पर अपडेट किया गया
इंदौर। देश में आज 76वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। सीएम डॉ. मोहन यादव ने इंदौर के नेहरू स्टेडियम में सुबह 9 बजे तिरंगा फहराया। राष्ट्रगान के बाद खुली जीम में परेड की सलामी ली। इस अवसर पर विभिन्न विभागों की तरफ से रंगारंग प्रस्तुतियां दी गईं।
इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह दिन हमारे संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों को नमन करने का है। हम उन महान स्वतंत्रता सेनानियों को कृतज्ञता के साथ याद करते हैं, जिन्होंने अपना जीवन देश की आजादी के लिए समर्पित कर दिया। आज हमारा कर्तव्य है कि हम उनके सपनों को साकार करें और एक समृद्ध भारत का निर्माण करें। मुख्यमंत्री ने संविधान की चर्चा करते हुए कहा कि हमारा संविधान दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक ग्रंथ है। यह हमारे अधिकारों की रक्षा करता है और कर्तव्यों की याद दिलाता है।
राज्य के बुनियादी ढांचे में सुधार का जिक्र
सीएम ने अपने संबोधन में मध्यप्रदेश के विकास की भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि हमने मध्य प्रदेश को विकास के हर क्षेत्र में अग्रणी बनाने का प्रयास किया है। शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में हमने महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि हमने नई सड़कों और पुलों का निर्माण कर ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों को जोड़ा है। इससे न केवल लोगों की यात्रा आसान हुई है, बल्कि आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिला है।
महिलाओं एवं युवाओं को दिया संबल
मुख्यमंत्री ने महिलाओं और युवाओं के कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि कि हम महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए योजनाएं चला रहे हैं। महिला सहायता समूहों को आर्थिक सहायता दी जा रही है और स्वरोजगार के अवसर प्रदान किए जा रहे हैं। युवाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि हमारे युवा प्रदेश की प्रगति की नई ऊंचाइयों पर ले जाने की क्षमता रखते हैं। उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए हर जिले में आधुनिक स्टेडियम बनाए जा रहे हैं। शिक्षा और कौशल विकास के लिए विशेष योजनाएं शुरू की गई हैं, ताकि युवा अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन कर सकें।
सभी वर्गों को साथ लेकर चलने का संकल्प
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने हर जिले में आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं स्थापित की है। मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना से लाखों परिवार लाभान्वित हो रहे हैं। शिक्षा के क्षेत्र में हमने डिजिटल शिक्षा और ऑनलाइन कक्षाओं को बढ़ावा दिया है, ताकि हर बच्चा शिक्षा से वंचित न हो। सरकार समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए काम कर रही है। चाहे गरीब हों, महिलाएं, युवा, किसान, या उद्योगपति, हमारी योजनाएं हर वर्ग के जीवन को बेहतर बनाने के लिए बनाई गई हैं।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां
मुख्यमंत्री के भाषण के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों के बच्चों और कलाकारों ने लोक नृत्य, देशभक्ति गीत और नाट्य प्रस्तुतियों से सबका मन मोह लिया। बच्चों ने वंदे मातरम और ‘सारे जहां से अच्छा जैसे पीतों पर शानदार प्रस्तुतियां दीं। विभिन्न विभागों द्वारा प्रस्तुत झांकियों निकलीं।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 12 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 26 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 26 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 27 दिन पहले

