अपनी वर्चुअल लाइफ को चाहते हो सिक्योर रखना…., तो डिजिटल काम में अवेयरनेस के साथ सावधानी को कभी नही है भूलना..।
■ GD goyanka public schoo और माता जीजाबाई शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्टूडेंट्स को, इंदौर पुलिस की सायबर पाठशाला में Addl DCP ने ये मंत्र।
■ GD goyanka public schoo और माता जीजाबाई शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्टूडेंट्स को, इंदौर पुलिस की सायबर पाठशाला में Addl DCP ने ये मंत्र।
■ सायबर अपराधों की जानकारी लेने के साथ, जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल के छात्रों ने ली, एक अच्छे स्टूडेंट व सायबर जागरूक बनने की शपथ।
इंदौर- वर्तमान में बढ़ते साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने के लिये, इसके प्रति लोगों में जनजागरूकता लाने हेतु, पुलिस कमिश्नर इंदौर के मार्गदर्शन में इंदौर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा साइबर जागरूकता हेतु लगातार विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
इसी कड़ी में आज दिनांक को अति. पुलिस उपायुक्त क्राइम इंदौर श्री राजेश दंडोतिया ने टीम के साथ GD goyanka public school इंदौर में पहुंचकर, साइबर अवेयरनेस की कार्यशाला में वहां उपस्थित करीब 400 स्टूडेंट्स को विभिन्न प्रकार के साइबर फ्रॉड, फाइनेंशियल फ्रॉड और सोशल मीडिया से संबंधित अपराधों की जानकारी दी और साइबर अपराध होने पर साइबर हेल्पलाइन-1930, पोर्टल www.cybercrime.gov.in, या इंदौर पुलिस की साइबर हेल्पलाइन 7049124445 आदि पर किस प्रकार शिकायत करें तथा पुलिस इन पर किस प्रकार कार्यवाही करती है और साइबर अपराधों से बचने के लिए किन बातों का ध्यान रखें आदि के संबंध में, व्यवहारिक ज्ञान देते हुए
सभी से कहा कि, आज के इस तकनीकी युग मे हर काम डिजिटल हो गया है, पढ़ाई भी ऑनलाइन हो गई है और बच्चे तो ऑनलाइन गेम भी बहुत खेल रहे हैं। ये ऑनलाइन गेमिंग ऐप्प व वेबसाइट हमारे बच्चों को इसकी लत लगवाकर, साइबर फ्रॉड को अंजाम दे रहे है और इनके कारण कई घातक कदम भी बच्चे उठा रहे हैं।
अतः अन्य डिजिटल कामों के साथ ही ऑनलाइन गेम व पढ़ाई के दौरान भी पूर्ण सतर्कता और सावधानी रखे और अपनी निजी जानकारी किसी से भी शेयर न करें।
इसी प्रकार एक अन्य कार्यक्रम के तहत एडिशनल डीसीपी क्राइम श्री राजेश दंडोतिया द्वारा, माता जीजाबाई शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मोतीतबेला इंदौर में साइबर पाठशाला लगाकर वहां उपस्थित करीब 250 छात्राओं को विभिन्न सायबर फ्रॉड की जानकारी देते हुए इनसे बचने के टिप्स दिए।
उन्होंने सभी से कहा कि हम लोग आजकल ज्यादा से ज्यादा काम डिजिटल रूप में ऑनलाइन कर रहे हैं, बैंकिंग, पढ़ाई, सोशल मीडिया आदि, जिसमें जरा सी गलती होने पर साइबर फ्रॉड होने की संभावना रहती है। अपनी रियल लाइफ के साथ ही वर्चुअल लाइफ को भी सुरक्षित रखना चाहते हो तो हमेशा सतर्क व जागरूक रहें और छोटी से छोटी सावधानी को कभी इग्नोर न करें।
अतः साइबर अपराधों से बचना है तो, जागरूक और सतर्क रहकर पूरी सावधानी के साथ ऑनलाइन, फाइनेंशियल कार्य, पढ़ाई करें, और अपनी निजी जानकारी किसी से भी शेयर नहीं करें ।
इस दौरान पुलिस टीम ने दोनों कार्यशाला में वहां उपस्थित सभी स्टूडेंट्स को साइबर अवेयरनेस के पम्पलेट्स व स्टिकर्स भी दिए और सभी को साइबर जागरूकता लाने में सहयोग करने के लिए प्रेरित किया।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 12 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 26 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 26 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 27 दिन पहले

