




✓ शेयर मार्केट में मुनाफे के नाम से फरियादी से ठगे थे 03 करोड़ 08 लाख 36 हजार 293 रुपए ।
✓आरोपीगण कमीशन के लालच में आकर जुड़े थे ठग गैंग से।
✓ठग द्वारा फरियादी को वेबसाइट पर शेयर मार्केट का फर्जी प्रॉफिट बताकर की ठगी।
✓फरियादी द्वारा फर्जी वेब में दिखाई गए प्रॉफिट अमाउंट को आहरित करने के समय ठग द्वारा अलग–अलग तरह के झूठ बोलकर करते रहे गुमराह।
✓आवेदक की शिकायत में संबंधित सभी बैंक खातों को किया गया फ्रिज।
इंदौर कमिश्नरेट में लोगों से छलकपट कर अवैध लाभ अर्जित करते हुये आर्थिक ठगी करने वाले एवं सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट बनाकर आपत्तिजनक पोस्ट व हैकिंग करने वाले अपराधियों की पहचान कर विधिसंगत कार्यवाही करते हुये उनकी धरपक…
[5:20 pm, 25/1/2025] Abhishek Raghuvanshi 2: उक्त प्रकरण में जांच के दौरान तकनीकी जानकारी एवं बैंक खातों से प्राप्त जानकारी के आधार पर जिला उज्जैन से तीन आरोपीगण (3). मोहम्मद रेहान उम्र 22 वर्ष निवासी उज्जैन (4). शाहरुख कुरैशी उम्र 27 वर्ष निवासी उज्जैन, (5). एजाज खान उम्र 31 वर्ष निवासी उज्जैन को गिरफ्तार किया गया ।
उक्त से प्रारंभिक पूछताछ करते आरोपी मोहम्मद रेहान ने बताया कि वह 8वि तक पढ़ा लिखा है और मोबाइल एसेसरीज की दुकान चलता है जिसके द्वारा आरोपी शाहरुख के कहने पर 2% लालच में आकर सैफी स्टील फर्नीचर कंपनी के नाम से करेंट बैंक खाता उज्जैन की IDFC बैंक में खुलवाकर आरोपी शाहरुख को उपलब्ध कराना कबूला।
जब शाहरुख से पूछताछ की गई तो आरोपी शाहरुख ने बताया कि वह पुताई का काम करता है और रेहान के बैंक खाते को ठगी के लिए आरोपी एजाज को उपलब्ध कराता था और उसके बदले एजाज उसे खाते में आई राशि का 4% कमीशन देता था उसमें से वह 2% रेहान को दे देता था।
और जब आरोपी एजाज से पूछताछ की गई तो बताया कि BE मैकेनिकल इंजीनियर है और वर्तमान में बेरोजगार है, उक्त कार्य के लिए उसे गैंग के सदस्यों से 6% कमीशन मिलता था और 4 % वह शाहरुख को देता है ताकि शाहरुख 2%अपने पास रखते हुए 2% आरोपी रेहान को दे सके।
उक्त प्रकरण में पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर आरोपियों का पुलिस रिमांड प्राप्त कर पूछताछ की जा रही है, उक्त अपराध में संलिप्त सभी आरोपियों की तलाश कर उनके विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जावेगी।

