देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndia News
देश 13 बार पढ़ी गई

महाकुंभ की मोनालिसा… अब ”जात” के पीछे पड़ गया मीडिया!

भले ही कबीर साहब ने पीढ़ियों पहले कह दिया हो - ''जात न पूछो साधु की, पूछ लीजिए ज्ञान…'' लेकिन ''समाज के ठेकेदारों'' से लेकर अन्य लोग इस सदी में भी ''जात-पात'' का ढिंढोरा पीटने से बाज नहीं आते… इस पंक्ति में ''देश का मीडिया'' भी पीछे नहीं रहता… अभी प्रयागराज महाकुंभ में वायरल हुई माला बेचने वाली एक मोनालिसा नामक युवती को लेकर कुछ मीडिया समूह पल-पल की अपडेट देने में जुटे हैं… पहले उसे इंदौर की रहने वाली बताया गया, बाद में पता चला कि वह बड़वाह/महेश्वर के आसपास की है… उसे यूट्यूबरों से लेकर मीडिया वालों ने इतना तंग किया कि उसे अपनी रोजी-रोटी छोड़कर पिता के कहने पर महाकुंभ से भागना पड़ा… यह सच है कि मीडिया जिसे चाहे रातों हात हीरो बना सकती है और उसे उसी तेजी से अर्श से फर्श पर भी ला सकती है… लेकिन मोनालिसा के मामले में कुछ मीडिया जगत अती पर उतर आया है… इस मामले में अब वह ''मोनालिसा की जात'' पर माथा खपा रहा है… कोई उसे ''पारदी समुदाय'' का बता रहा है, तो कोई मोनालिसा को ''अन्य जात'' का… कुछ तो इस पर भी ''पोस्टमार्टम'' कर रहे हैं कि मोनालिसा ''पारदी है या पारधी…'', वहीं मोनालिसा भी इस कामयाबी से फूली नहीं समा रही… उसने भी अपना यूट्यूब चैनल शुरू कर दिया और बॉलीवुड की अभिनेत्री ऐश्वर्या से टक्कर लेने तक की बात कह दी… इधर, छोटे-से कमरे में निवासरत मोनालिसा के परिवारजनों का भी बयान सामने आया कि मोनालिसा की इस प्रसिद्धी ने हमें परेशान भी कर दिया और अब उनका माला बेचना तक दुभर हो चुका है… हालांकि अब देखना होगा कि मोनालिसा के मामले में मीडिया और क्या-क्या नई बातें ''खोदकर'' लाता है..?

Abhishek Raghuvanshi22 जनवरी 2025 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

भले ही कबीर साहब ने पीढ़ियों पहले कह दिया हो – ”जात न पूछो साधु की, पूछ लीजिए ज्ञान…” लेकिन ”समाज के ठेकेदारों” से लेकर अन्य लोग इस सदी में भी ”जात-पात” का ढिंढोरा पीटने से बाज नहीं आते… इस पंक्ति में ”देश का मीडिया” भी पीछे नहीं रहता… अभी प्रयागराज महाकुंभ में वायरल हुई माला बेचने वाली एक मोनालिसा नामक युवती को लेकर कुछ मीडिया समूह पल-पल की अपडेट देने में जुटे हैं… पहले उसे इंदौर की रहने वाली बताया गया, बाद में पता चला कि वह बड़वाह/महेश्वर के आसपास की है… उसे यूट्यूबरों से लेकर मीडिया वालों ने इतना तंग किया कि उसे अपनी रोजी-रोटी छोड़कर पिता के कहने पर महाकुंभ से भागना पड़ा… यह सच है कि मीडिया जिसे चाहे रातों हात हीरो बना सकती है और उसे उसी तेजी से अर्श से फर्श पर भी ला सकती है… लेकिन मोनालिसा के मामले में कुछ मीडिया जगत अती पर उतर आया है… इस मामले में अब वह ”मोनालिसा की जात” पर माथा खपा रहा है… कोई उसे ”पारदी समुदाय” का बता रहा है, तो कोई मोनालिसा को ”अन्य जात” का… कुछ तो इस पर भी ”पोस्टमार्टम” कर रहे हैं कि मोनालिसा ”पारदी है या पारधी…”, वहीं मोनालिसा भी इस कामयाबी से फूली नहीं समा रही… उसने भी अपना यूट्यूब चैनल शुरू कर दिया और बॉलीवुड की अभिनेत्री ऐश्वर्या से टक्कर लेने तक की बात कह दी… इधर, छोटे-से कमरे में निवासरत मोनालिसा के परिवारजनों का भी बयान सामने आया कि मोनालिसा की इस प्रसिद्धी ने हमें परेशान भी कर दिया और अब उनका माला बेचना तक दुभर हो चुका है… हालांकि अब देखना होगा कि मोनालिसा के मामले में मीडिया और क्या-क्या नई बातें ”खोदकर” लाता है..?

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
Anthropic ने AI जोखिम चेतावनी के साथ स्टॉक मार्केट में प्रवेश की योजनाTechnologyAnthropic ने AI जोखिम चेतावनी के साथ स्टॉक मार्केट में प्रवेश की योजना 10 घंटे पहलेसरकार ने सिंहस्थ: 2028 के लिए 539 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि-पूजन कियाMadhyaPradeshसरकार ने सिंहस्थ: 2028 के लिए 539 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि-पूजन किया 21 घंटे पहलेमुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरु टेकचंद जी के 215 वें समाधि पर दर्शन कियाMadhyaPradeshमुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरु टेकचंद जी के 215 वें समाधि पर दर्शन किया 21 घंटे पहलेउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई का आदेश दियाMadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई का आदेश दिया 21 घंटे पहलेनाबार्ड-ओजस्विनी राष्ट्रीय प्रदर्शनी-सह-बिक्री का शुभारंभ: राज्यपाल ने कारीगरों को समर्थन देने की अपीलMadhyaPradeshनाबार्ड-ओजस्विनी राष्ट्रीय प्रदर्शनी-सह-बिक्री का शुभारंभ: राज्यपाल ने कारीगरों को समर्थन देने की अपील 21 घंटे पहलेमध्यप्रदेश में मां बगलामुखी देवी लोक परियोजना का प्रथम चरण भूमि-पूजनMadhyaPradeshमध्यप्रदेश में मां बगलामुखी देवी लोक परियोजना का प्रथम चरण भूमि-पूजन 21 घंटे पहलेNothing का CMF Watch 3 Pro अब $59 में Amazon परLifestyleNothing का CMF Watch 3 Pro अब $59 में Amazon पर 22 घंटे पहलेराहुल गांधी के खिलाफ FIR की मांग वाली गर्भवती पत्रकार की याचिका पर नोटिस जारीDelhiराहुल गांधी के खिलाफ FIR की मांग वाली गर्भवती पत्रकार की याचिका पर नोटिस जारी 22 घंटे पहले
↑