देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndia News
देश 16 बार पढ़ी गई

मृत बेटी पैदा हुई तो ससुरालवाले बोले-इसका DNA टेस्ट कराओ:सास ने उठाए वर्जिनिटी पर सवाल, 5 साल सही प्रताड़ना; अब कोर्ट से न्याय की उम्मीद

इंदौर की एक महिला ससुराल में 5 साल तक प्रताड़ना सहती रही। शादी के अगले दिन सास ने चरित्र पर सवाल उठाए। पहली बार प्रेग्नेंट हुई तो इतना प्रताड़ित किया गया कि मिसकैरेज हो गया। ससुराल में छोटी-छोटी बातों पर उसकी पिटाई की गई।

Abhishek Raghuvanshi20 जनवरी 2025 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

इंदौर की एक महिला ससुराल में 5 साल तक प्रताड़ना सहती रही। शादी के अगले दिन सास ने चरित्र पर सवाल उठाए। पहली बार प्रेग्नेंट हुई तो इतना प्रताड़ित किया गया कि मिसकैरेज हो गया। ससुराल में छोटी-छोटी बातों पर उसकी पिटाई की गई।
लगातार मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना के चलते दूसरी बार कोख में ही बेटी की सांसें रुक गईं। तब भी पति और सास-ससुर की प्रताड़ना नहीं थमी। वे कहने लगे कि मृत बच्ची का डीएनए टेस्ट कराया जाना चाहिए।
तीसरी बार में पीड़िता ने एक बच्ची को जन्म दिया तो देवर के साथ मायके भेज दिया गया। देवर महिला को अकेला छोड़कर रास्ते से ही लौट गया। इन सबके बावजूद महिला मासूम बेटी के साथ पति और सास-ससुर का रुख बदलने का इंतजार करती रही।
लंबा समय बीत गया तो पीड़िता ने इंदौर जिला कोर्ट में न्याय की गुहार लगाई। मामले में सुनवाई करते हुए 18 जनवरी को कोर्ट ने घरेलू हिंसा का प्रकरण दर्ज कर लिया है। महिला और बाल विकास विभाग से भी जांच रिपोर्ट तलब की है। साथ ही इंदौर के बाणगंगा थाने में भी FIR के निर्देश दिए हैं
5 साल पहले भोपाल में हुई थी शादी
पीड़िता के वकील कृष्ण कुमार कुन्हारे के मुताबिक इंदौर की बाणगंगा निवासी संगीता (परिवर्तित नाम) की शादी 12 दिसंबर 2019 को भोपाल के एक युवक से हुई थी। शादी के अगले दिन ही उसकी सास ने वर्जिनिटी को लेकर सवाल उठाए थे। इसके बाद से लगातार छोटी-छोटी बातों को लेकर तानाकशी की जाने लगी। उसके साथ कई बार मारपीट की गई।
दहेज में 2 लाख दहेज रुपए मांगे गए। इस बीच पहली बार पीड़िता प्रेग्नेंट हुई। महिला का आरोप है कि लगातार प्रताड़ना के चलते उसका मिसकेरेज हो गया। जब दूसरी बार प्रेग्नेंट हुई तो 9 माह पूरे होने पर जांच कराई। जिसमें बच्चे की धड़कन बंद मिली।
प्रेग्नेंसी के 9 माह 9 दिन बाद ऑपरेशन से मृत बच्ची का जन्म हुआ। तब ससुराल वालों ने चरित्र शंका करते हुए कहा कि बच्ची मृत पैदा हुई है, ऐसे में इसका डीएनए टेस्ट कराना चाहिए।
आरोप- नाली में घसीटा, गन्ने से भी पीटा
पीड़िता ने बताया कि उस पर अत्याचार का दौर यही नहीं थमा। एक बार होली पर रंग लगाने की बात पर मारपीट करते हुए उसे नाली में घसीटा गया। देवउठनी ग्यारस पर भी उसकी पिटाई की गई। उसे गन्ने से इतना पीटा गया कि एक के बाद एक चार गन्ने टूट गए।
इस बीच पीड़िता फिर प्रेग्नेंट हुई। उसने एक बेटी को जन्म दिया। तब भी ससुराल वालों ने कहा कि वंश चलाने वाला बेटा पैदा नहीं किया। वे रोज ताने मारने लगे।
यह सब चल ही रहा था कि 4 अप्रैल 2024 को देवर को उसे बच्ची के साथ मायके छोड़ने भेज दिया गया। वह भी घर तक नहीं गया। उसने बाणगंगा में सुबह 4 बजे अकेला छोड़ दिया और वही से भोपाल लौट गया। तब से पीड़िता और बच्ची की ससुराल वालों ने कोई पूछपरख नहीं की।
महिला बाल विकास विभाग ने सौंपी रिपोर्ट
इंदौर जिला न्यायालय ने पीड़िता की याचिका पर महिला एवं बाल विकास विभाग से जांच प्रतिवेदन तलब किया था। संरक्षण अधिकारी ने गोपनीय जांच प्रतिवेदन कोर्ट में प्रस्तुत किया है।
पति, ससुर, सास और देवर पर घरेलू हिंसाओं से महिलाओं के संरक्षण अधिनियम की धारा 12 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया गया है। प्रथम दृष्टया घरेलू हिंसा का आधार प्रकट होने पर नोटिस जारी किया गया है। बाणगंगा थाने में शिकायत दर्ज कर ली गई है।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई का आदेश दियाMadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई का आदेश दिया 20 घंटे पहलेनाबार्ड-ओजस्विनी राष्ट्रीय प्रदर्शनी-सह-बिक्री का शुभारंभ: राज्यपाल ने कारीगरों को समर्थन देने की अपीलMadhyaPradeshनाबार्ड-ओजस्विनी राष्ट्रीय प्रदर्शनी-सह-बिक्री का शुभारंभ: राज्यपाल ने कारीगरों को समर्थन देने की अपील 20 घंटे पहलेमध्यप्रदेश में मां बगलामुखी देवी लोक परियोजना का प्रथम चरण भूमि-पूजनMadhyaPradeshमध्यप्रदेश में मां बगलामुखी देवी लोक परियोजना का प्रथम चरण भूमि-पूजन 20 घंटे पहलेNothing का CMF Watch 3 Pro अब $59 में Amazon परLifestyleNothing का CMF Watch 3 Pro अब $59 में Amazon पर 20 घंटे पहलेराहुल गांधी के खिलाफ FIR की मांग वाली गर्भवती पत्रकार की याचिका पर नोटिस जारीDelhiराहुल गांधी के खिलाफ FIR की मांग वाली गर्भवती पत्रकार की याचिका पर नोटिस जारी 20 घंटे पहलेराजस्थान हाईकोर्ट ने नवजात की मां के तबादले पर लगाई रोक, सरकार से नीति बनाने को कहाIndia Newsराजस्थान हाईकोर्ट ने नवजात की मां के तबादले पर लगाई रोक, सरकार से नीति बनाने को कहा 21 घंटे पहलेअडानी-अंबानी समेत 21 मीडिया संस्थानों ने मोदी सरकार के निजता कानून को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दीIndia Newsअडानी-अंबानी समेत 21 मीडिया संस्थानों ने मोदी सरकार के निजता कानून को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी 21 घंटे पहलेCS Lewis के Belfast प्रेरणास्रोत से नेटफ्लिक्स की Chronicles of NarniaLifestyleCS Lewis के Belfast प्रेरणास्रोत से नेटफ्लिक्स की Chronicles of Narnia 21 घंटे पहले
आर्सेनल और नापोली की रुचि: पेरू के स्ट्राइकर वैरेला पर नजरSportsआर्सेनल और नापोली की रुचि: पेरू के स्ट्राइकर वैरेला पर नजर 1 दिन पहलेइंग्लैंड के कंसल्टेंट डॉक्टर अगले महीने हड़ताल परHealth & Fitnessइंग्लैंड के कंसल्टेंट डॉक्टर अगले महीने हड़ताल पर 1 दिन पहलेApple ने iPhone Duo के अंदरूनी स्क्रीन टूटने पर प्रतिक्रिया दीTechnologyApple ने iPhone Duo के अंदरूनी स्क्रीन टूटने पर प्रतिक्रिया दी 1 दिन पहलेAnthropic का ब्लॉकबस्टर शेयर लिस्टिंग: 5 चौंकाने वाली बातेंTechnologyAnthropic का ब्लॉकबस्टर शेयर लिस्टिंग: 5 चौंकाने वाली बातें 1 दिन पहलेसारोजिनी नायडू महाविद्यालय में भारतीय ज्ञान परंपरा पर पुस्तक लेखन कार्यशालाMadhyaPradeshसारोजिनी नायडू महाविद्यालय में भारतीय ज्ञान परंपरा पर पुस्तक लेखन कार्यशाला 1 दिन पहलेशहडोल की दुर्गा सिंह ने लकड़ी शिल्प से कमाई 6-8 हजार रुपयेMadhyaPradeshशहडोल की दुर्गा सिंह ने लकड़ी शिल्प से कमाई 6-8 हजार रुपये 1 दिन पहलेएमपी ट्रांसको ने रमौआ डैम के पास 220 केवी लाइन शिफ्टिंग पूरीMadhyaPradeshएमपी ट्रांसको ने रमौआ डैम के पास 220 केवी लाइन शिफ्टिंग पूरी 1 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जामली के गायत्री धाम में योगाभ्यास कियाMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जामली के गायत्री धाम में योगाभ्यास किया 1 दिन पहले
↑