लखनऊ में 23 विदेशी नागरिकों और उन्हें छुपाने वालों के खिलाफ FIR दर्ज
लखनऊ में पकड़े गए विदेशी नागरिक तब्लीगी जमात में हुए थे शामिल. (फाइल फोटो) 28 फरवरी से 13 मार्च तक ये विदेशी नागरिक नई दिल्ली में ही थे और तब्लीगी जमात में शामिल हुए थे. लखनऊ.
28 फरवरी से 13 मार्च तक ये विदेशी नागरिक नई दिल्ली में ही थे और तब्लीगी जमात में शामिल हुए थे.
लखनऊ पुलिस ने 23 विदेशी नागरिकों को कैसरबाग की मरकज़ी मस्जिद, काकोरी की जामा मस्जिद और मड़ियाव की रकबा मस्जिद में छुपाने के मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है. लखनऊ के पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडे ने बताया कि विदेशी नागरिकों की सूचना पुलिस-प्रशासन को न देना, लॉकडाउन का उल्लंघन करने, और टूरिस्ट वीजा पर आकर धर्म प्रचार करने की धाराओं में पुलिस ने ये एफआईआर दर्ज की है. पुलिस ने सभी 23 विदेशी नागरिकों और इनको मस्जिदों में ठहराने वालों को इस मामले में आरोपी बनाया गया है.
लखनऊ पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडे ने बताया काकोरी, कैसरबाग और मड़ियाव कोतवाली में इन विदेशी नागरिकों को छुपाने के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है. आपको बताते चलें कि कल कैसरबाग की मरकज मस्जिद में चार कजाकिस्तान और दो किर्गिस्तान के नागरिक पाए गए थे. मड़ियांव की मकबा मस्जिद में 7 बांग्लादेशी नागरिक थे जिनमें 3 पुरुष और 4 महिलाएं थीं. वहीं काकोरी की जामा मस्जिद में 10 बांग्लादेशी नागरिक मिले थे. पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडे ने बताया कि फिलहाल सभी विदेशी नागरिक क्वारेंटाइन में रखे गए हैं. पुलिस इन विदेशी नागरिकों को इनके देश डिपोर्ट करने के लिए दूतावास से संपर्क करने की कोशिश कर रही है. पुलिस ने इनके वीजा कैंसिल करवाने की कार्रवाई भी शुरू कर दी है.
आपको बता दें कि दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में तब्लीगी जमात में देश-विदेश के डेढ़ हजार से ज्यादा लोग शामिल हुए थे. कोरोना वायरस को लेकर लागू किए गए लॉकडाउन के बाद इनमें से कई लोगों में कोरोना का संक्रमण पाया गया था. इसके बाद कई लोगों को दिल्ली के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती किया गया था.
ये भी पढ़ें –
तबलीगी जमात के लोगों ने किया क्वारंटाइन सेंटर स्टाफ के साथ दुर्व्यवहार
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए लखनऊ से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: April 2, 2020, 12:45 AM IST

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Technologyसैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने तीसरे तिमाही में रिकॉर्ड प्रॉफिट और डिविडेंड घोषित किया 37 मिनट पहले
TechnologyDepartment of Homeland Security के 41,000 कर्मचारियों के डेटा का लीक 1 घंटा पहले
LifestyleFitbit Edge के लिए 10 उपयोगी हैक्स सभी यूज़र्स के लिए 2 घंटे पहले
Lifestyleफूल डेसर्ट: बचे हुए कस्टर्ड से फलों का स्वादिष्ट ट्रीट 3 घंटे पहले
BusinessApple ‘मैग्निफ़िसेंट सेवन’ में अग्रणी, सहसंबंध टूटे स्टॉक्स 4 घंटे पहले
Businessमेनचेस्टर रेस्तरां ने टैरीफ बदलाव पर ‘सिर्फ मामूली असर’ कहा 4 घंटे पहले
SportsCrystal Palace ने Fulham को हराया, Eddie Nketiah के गोल से Carabao Cup क्वार्टर 5 घंटे पहले
Sportsबायर्न के वैनसेंट कॉम्पनी अस्पताल से छुट्टी, स्वास्थ्य अच्छा 5 घंटे पहले
Indoreअनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदम 15 घंटे पहले
Indoreअर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026: शहरी विकास को रफ्तार देने की तैयारी 17 घंटे पहले
LifestyleNothing के CMF Headphone Pros $55 में, बजट ओवर-ईयर हेडफ़ोन 19 घंटे पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड ने बालाघाट की टीम को क्विज-2026 विजेता घोषित किया 19 घंटे पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 2047 तक विकसित भारत पर चर्चा की 19 घंटे पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश सरकार ने 7 राष्ट्रीय संस्थानों के साथ एमओयू किया 19 घंटे पहले
MadhyaPradeshइंदिरा गांधी इंजीनियरिंग महाविद्यालय की शासी निकाय की 24वीं बैठक में बजट तय 19 घंटे पहले
MadhyaPradeshकिसान कल्याण स्वाभिमान पर्व: 165 विजेताओं का लॉटरी से चयन 19 घंटे पहले
Sportsमैनचेस्टर यूनाइटेड: मैट बुबी और एलेक्स फर्ग्यूसन के बाद माइक कैरिक 1 दिन पहले
Sportsबार्सिलोना पर 602 यूरो का जुर्माना, अल्वारेज़ के संपर्क पर एटलेटिको की शिकायत 1 दिन पहले
Health & FitnessWoman’s Hour में चर्चा: मेलानिया ट्रम्प, ऐतिहासिक उपन्यास, एमी वाइनहाउस, आयरन डेफिशिएंसी 1 दिन पहले
TechnologyAmazon का एआई टोकनमैक्सिंग पर नया मेमो कर्मचारियों के लिए 1 दिन पहले
TechnologyAnthropic ने AI जोखिम चेतावनी के साथ स्टॉक मार्केट में प्रवेश की योजना 1 दिन पहले
MadhyaPradeshसरकार ने सिंहस्थ: 2028 के लिए 539 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि-पूजन किया 1 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरु टेकचंद जी के 215 वें समाधि पर दर्शन किया 1 दिन पहले
MadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई का आदेश दिया 1 दिन पहले
