देश की बात, आपके शहर से
COVID-19: 7 दिन कंपलीट लॉकडाउन के बीच इंदौर प्रशासन की पहल, नगर निगम की गाड़ी पहुंचाएगी घर-घर राशन                                        Indore News in Hindi
इंदौर 0 बार पढ़ी गई

COVID-19: 7 दिन कंपलीट लॉकडाउन के बीच इंदौर प्रशासन की पहल, नगर निगम की गाड़ी पहुंचाएगी घर-घर राशन Indore News in Hindi

7 दिन के कंपलीट लॉकडाउन के बीच इंदौर में नगर निगम की गाड़ी पहुंचाएगी घर-घर राशन (कॉन्सेप्ट इमेज) इंदौर (Indore) संभाग के कमिश्नर आकाश त्रिपाठी ने किराना सामान, राशन एवं दूध की होम डिलीवरी को लेकर एक बैठक की, जिसमें नगर निगम आयुक्त आशीष सिंह, उपायुक्त संदीप सोनी एवं रजनीश कसेरा, सांची दुग्ध संघ के सीईओ ए.एन.द्विवेदी शामिल हुए.

Abhishek Raghuvanshi1 अप्रैल 2020 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

7 दिन के कंपलीट लॉकडाउन के बीच इंदौर में नगर निगम की गाड़ी पहुंचाएगी घर-घर राशन (कॉन्सेप्ट इमेज)

तस्वीरों में खबर8 फोटो

इंदौर (Indore) संभाग के कमिश्नर आकाश त्रिपाठी ने किराना सामान, राशन एवं दूध की होम डिलीवरी को लेकर एक बैठक की, जिसमें नगर निगम आयुक्त आशीष सिंह, उपायुक्त संदीप सोनी एवं रजनीश कसेरा, सांची दुग्ध संघ के सीईओ ए.एन.द्विवेदी शामिल हुए.

इंदौर. मध्य प्रदेश के इंदौर में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के चलते प्रशासन ने 7 दिन का कम्पलीट लॉकडाउन कर रखा है. लोग घर से बाहर सामान लेने के लिए ना निकलें, इसलिए प्रशासन ने कुछ राहत दी है. लोगों को अब घर बैठे-बैठे सारा सामान मिल जाएगा. इसके लिए प्रशासन ने नगर निगम की कचरा गाड़ियों को लगाया है. ये गाड़ियां राशन का ऑर्डर लेंगी और किराना, राशन एवं दूध जैसा सामान घर तक पहुंचाएंगी. इंदौर संभाग के कमिश्नर आकाश त्रिपाठी ने निर्देश दिए हैं कि कोई व्यक्ति घर से बाहर सामान लेने के लिए ना निकले. इसलिए सभी जरूरी चीजों की होम डिलीवरी की जाएगी. उन्होंने बताया कि किसी भी दुकान पर भीड़ एकत्रित न हो, इसलिये प्रशासन होम डिलीवरी की सेवा शुरू कर रहा है. शुरुआत में ज्यादा मांग होने के कारण 1 से 2 दिन का समय लग सकता है. जबकि बाद में कुछ घंटों में ही सामान घर-घर पहुंचाया जा सकेगा.

नगर निगम की कचरा गाड़ी लेंगी ऑर्डर
इंदौर संभाग के कमिश्नर आकाश त्रिपाठी ने बताया कि लॉक डाउन और कर्फ्यू का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए यह कदम अति आवश्यक है. उन्होंने कहा कि कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग के साथ ही लोग घर में रहें ये सुनिश्चित करना आवश्यक है, लेकिन लोगों की बुनियादी आवश्यकताओं की पूर्ति करना भी प्रशासन की जिम्मेदारी है. आवश्यक वस्तुएं जैसे आटा, दाल, चावल, तेल, दूध और शक्कर आदि उनके घर तक पहुंचाया जाएगा.

सब्जियों की नहीं होगी सप्लाईप्रशासन ने जनता से अपील की है कि विपरीत परिस्थितियों में कम आवश्यकताओं में जीवन यापन कर कोरोना संकट की लड़ाई में वे प्रशासन का सहयोग कर सकते हैं. इसलिए लोग घर से बाहर ना निकलें. केवल अति महत्वपूर्ण कार्य जैसे जरूरी चिकित्सकीय परामर्श और दवा लेने के लिए ही बाहर निकलें. दवा खरीदने के लिए व्यक्ति उसके घर के सबसे नजदीक वाली दुकान पर पैदल जा सकता है. कमिश्नर त्रिपाठी ने बताया कि राशन की आपूर्ति के लिए ये सुनिश्चित किया जाएगा कि होलसेल विक्रेताओं के स्टॉक में कोई कमी ना हो. आलू प्याज भी किराने के सामान के साथ ही खरीदे जा सकेंगे. वहीं, हरी सब्जियों की सप्लाई अभी नहीं की जाएगी. इसके अतिरिक्त सामान क्रय करने की अपर लिमिट भी तय की जाएगी जिससे कि लोग ओवरस्टॉकिंग ना कर सकें.

कमिश्नर ने सांची दुग्ध संघ के साथ ही बैठक
कमिश्नर आकाश त्रिपाठी ने किराना सामान, राशन एवं दूध की होम डिलीवरी को लेकर एक बैठक की, जिसमें नगर निगम आयुक्त आशीष सिंह, उपायुक्त संदीप सोनी एवं रजनीश कसेरा, सांची दुग्ध संघ के सीईओ ए.एन.द्विवेदी शामिल हुए. बैठक में बताया गया कि सांची दुग्ध संघ की 5.5 लाख लीटर दूध की क्षमता है. शहर के प्रत्येक परिवार को प्रतिदिन उनकी पूर्ति के मुताबिक घर घर दूध बांटा जा सकता है. सांची के अधिकारियो का कहना है कि प्राइवेट दूध विक्रेता भी उन्हें दूध दे सकते हैं. वे 1- 1 लीटर की पैकिंग करके देंगे क्योंकि पैकेट में दूध के वितरण से कोरोना वायरस फैलने का खतरा कम हो जाता है.

 

ये भी पढ़ें: इंदौर में 20 नये मरीज़ों में Coronavirus की पुष्टि, संक्रमितों में 3 और 5 साल के बच्‍चे भी शामिल

Time News Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए इंदौर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.

First published: April 1, 2020, 5:20 PM IST

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
अनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदमIndoreअनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदम 16 घंटे पहलेअर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026: शहरी विकास को रफ्तार देने की तैयारीIndoreअर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026: शहरी विकास को रफ्तार देने की तैयारी 18 घंटे पहलेTimeNewsIndoreIndoreइंदौर प्रेस क्लब में शरद पूर्णिमा पर भव्य गरबा-डांडिया का आयोजन 2 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पणIndoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 4 दिन पहलेवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजितIndoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 4 दिन पहलेअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 5 दिन पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 5 दिन पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 5 दिन पहले
बढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूरIndoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 12 दिन पहलेबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोकIndoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 12 दिन पहलेहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्तIndoreहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्त 12 दिन पहलेमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेशIndoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 12 दिन पहलेभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्राIndoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 12 दिन पहलेइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 13 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 13 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 13 दिन पहले
सनावदिया में पट्टे की भूमि पर अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर कार्रवाईIndoreसनावदिया में पट्टे की भूमि पर अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर कार्रवाई 18 दिन पहलेशासकीय महाविद्यालय खजराना में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreशासकीय महाविद्यालय खजराना में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 18 दिन पहलेइंदौर पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, दोस्त ने ही घर से चुराया करीब डेढ़ करोड़ रुपये का सोनाIndoreइंदौर पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, दोस्त ने ही घर से चुराया करीब डेढ़ करोड़ रुपये का सोना 18 दिन पहले26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथाIndia News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 19 दिन पहलेविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौरIndoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 23 दिन पहलेविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आजIndoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 25 दिन पहलेगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 25 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 25 दिन पहले
↑