देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndia News
इंदौर 0 बार पढ़ी गई

इंदौर में कोरोना संदिग्ध मरीज की स्क्रीनिंग के लिए पहुंची टीम पर पथराव, भारी संख्‍या में पुलिस बल तैनात Indore News in Hindi

इंदौर में कोरोना के संदिग्ध मरीज की जांच के लिए गयी टीम पर पथराव इससे पहले बीते दिनों रानीपुरा में भी स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के साथ इलाके के लोगों ने अभद्रता की थी.

Abhishek Raghuvanshi1 अप्रैल 2020 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

इंदौर में कोरोना के संदिग्ध मरीज की जांच के लिए गयी टीम पर पथराव

तस्वीरों में खबर2 फोटो
इंदौर में कोरोना संदिग्ध मरीज की स्क्रीनिंग के लिए पहुंची टीम पर पथराव, भारी संख्‍या में पुलिस बल तैनात

इससे पहले बीते दिनों रानीपुरा में भी स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के साथ इलाके के लोगों ने अभद्रता की थी. उक्त मामले में पुलिस आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर चुकी है. हालांकि अभद्रता करने वाले आरोपियों की अभी गिरफ्तारी नहीं हो पायी है

इंदौर. इंदौर में कोरोना (corona) के संदिग्ध मरीज की स्क्रीनिंग करने पहुंची टीम पर इलाके के लोगों ने पथराव कर दिया. क्षत्रिपुरा थाना के टाट पट्टी बाखल इलाके में ये टीम जांच के लिए गयी थी. टीम के पहुंचते ही लोगों ने उस पर पथराव और विरोध शुरू कर दिया. पूरे इलाके में उस दौरान जमकर हंगामा हुआ. तनाव को देखते हुए बड़ी तादाद में पुलिस बल (police force) तैनात किया गया. हंगामा और पथराव करने वालों की पुलिस पहचान कर रही है.

जांच के लिए गयी थी टीम

टाट पट्टी बाखल इलाके में बीते दिनों एक शख्स की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई थी. उस मरीज़ के संपर्क में जो लोग भी आए स्वास्थ्य विभाग की टीम उनकी स्क्रीनिंग के लिए गयी थी, लेकिन सहयोग करने के बजाए इलाके के लोग स्वास्थ्य विभाग की टीम का विरोध करने पर आमादा हो गए. धीरे धीरे शुरू हुआ विरोध तेज होता गया और बात पथराव तक आ पहुंची. कोरोना संक्रमण का फैलाव रोकने के लिए इस इलाके को कैंटोमेंट घोषित किया गया था. सुरक्षा के लिहाज से बेरिकेडिंग की गई थी, लेकिन गुस्साई भीड़ ने बेरिकेड भी तोड़ दिए.

हंगामा करने वालों को खदेड़ाइंदौर में पिछले दिनों भी स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ हुई बदसुलूकी और विरोध को देखते हुए मौके पर पहले से ही पुलिस बल तैनात किया गया था. लेकिन जब भारी पथराव होने लगा तो और फोर्स बुलाया गया और तत्काल अफसर भी वहां पहुंच गए. पुलिस बल ने सख्ती दिखाते हुए हंगामा करने वालों को खदेड़ दिया.

धर्मगुरुओं से बात
कोरोना संक्रमण और इसे लेकर इलाके की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अब धर्मगुरुओं का सहारा ले रही है. स्वास्थ्य विभाग की टीम का विरोध और हमले के बाद उनसे बात की जा रही है. इंदौर आई जी विवेक शर्मा ने बताया कि लगभग सभी धर्म गुरुओं से बात हो गई है. सभी ने स्वास्थ्य विभाग को सहयोग करने का आश्वासन दिया है.

रानीपुरा में हुई थी अभद्रता

इससे पहले बीते दिनों रानीपुरा में भी स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के साथ इलाके के लोगों ने अभद्रता की थी. उक्त मामले में पुलिस आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर चुकी है. हालांकि अभद्रता करने वाले आरोपियों की अभी गिरफ्तारी नहीं हो पायी है. पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

आरोपियों की पहचान
मौके पर बढ़ता हंगामा देखते हुए कमान संभालने पहुंचे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम पर कुछ लोगों ने पथराव किया था. सुरक्षा के लिए लगाए गए बेरियर तोड़ दिए गए. जल्द उनकी पहचान कर आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी.

 

ये भी पढ़ें-

Exclusive : भोपाल की निशातपुरा फैक्ट्री ने तैयार किए 40 आइसोलेशन कोच

Corona Effect : CMHO डॉ सुधीर डेहरिया की वायरल हुई तस्वीर, जानिए क्या है वजह

Time News Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए इंदौर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.

First published: April 1, 2020, 7:10 PM IST

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
अनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदमIndoreअनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदम 16 घंटे पहलेअर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026: शहरी विकास को रफ्तार देने की तैयारीIndoreअर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026: शहरी विकास को रफ्तार देने की तैयारी 19 घंटे पहलेTimeNewsIndoreIndoreइंदौर प्रेस क्लब में शरद पूर्णिमा पर भव्य गरबा-डांडिया का आयोजन 2 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पणIndoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 4 दिन पहलेवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजितIndoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 4 दिन पहलेअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 5 दिन पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 5 दिन पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 5 दिन पहले
बढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूरIndoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 12 दिन पहलेबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोकIndoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 12 दिन पहलेहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्तIndoreहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्त 12 दिन पहलेमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेशIndoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 12 दिन पहलेभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्राIndoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 12 दिन पहलेइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 13 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 13 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 13 दिन पहले
सनावदिया में पट्टे की भूमि पर अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर कार्रवाईIndoreसनावदिया में पट्टे की भूमि पर अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर कार्रवाई 18 दिन पहलेशासकीय महाविद्यालय खजराना में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreशासकीय महाविद्यालय खजराना में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 18 दिन पहलेइंदौर पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, दोस्त ने ही घर से चुराया करीब डेढ़ करोड़ रुपये का सोनाIndoreइंदौर पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, दोस्त ने ही घर से चुराया करीब डेढ़ करोड़ रुपये का सोना 18 दिन पहले26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथाIndia News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 19 दिन पहलेविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौरIndoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 23 दिन पहलेविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आजIndoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 25 दिन पहलेगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 25 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 25 दिन पहले
↑