देश की बात, आपके शहर से
लखनऊ में 23 विदेशी नागरिकों और उन्हें छुपाने वालों के खिलाफ FIR दर्ज
देश 1 बार पढ़ी गई

लखनऊ में 23 विदेशी नागरिकों और उन्हें छुपाने वालों के खिलाफ FIR दर्ज

लखनऊ में पकड़े गए विदेशी नागरिक तब्लीगी जमात में हुए थे शामिल. (फाइल फोटो) 28 फरवरी से 13 मार्च तक ये विदेशी नागरिक नई दिल्ली में ही थे और तब्लीगी जमात में शामिल हुए थे. लखनऊ.

Abhishek Raghuvanshi1 अप्रैल 2020 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

लखनऊ में पकड़े गए विदेशी नागरिक तब्लीगी जमात में हुए थे शामिल. (फाइल फोटो)

तस्वीरों में खबर2 फोटो
लखनऊ में 23 विदेशी नागरिकों और उन्हें छुपाने वालों के खिलाफ FIR दर्ज, तब्लीगी जमात में हुए थे शामिल

28 फरवरी से 13 मार्च तक ये विदेशी नागरिक नई दिल्ली में ही थे और तब्लीगी जमात में शामिल हुए थे.

लखनऊ. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ (Lucknow) की तीन मस्ज़िदों में मिले 23 विदेशी नागरिक भी दिल्ली के निजामुद्दीन में हुए तब्लीगी जमात में शामिल हुए थे. 28 फरवरी से 13 मार्च के दौरान ये सभी नई दिल्ली में थे और जमात में शामिल हुए थे. वहीं इन विदेशी नागरिकों को मस्ज़िदों में छुपाने वालों के खिलाफ लखनऊ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है.

लखनऊ पुलिस ने 23 विदेशी नागरिकों को कैसरबाग की मरकज़ी मस्जिद, काकोरी की जामा मस्जिद और मड़ियाव की रकबा मस्जिद में छुपाने के मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है. लखनऊ के पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडे ने बताया कि विदेशी नागरिकों की सूचना पुलिस-प्रशासन को न देना, लॉकडाउन का उल्लंघन करने, और टूरिस्ट वीजा पर आकर धर्म प्रचार करने की धाराओं में पुलिस ने ये एफआईआर दर्ज की है. पुलिस ने सभी 23 विदेशी नागरिकों और इनको मस्जिदों में ठहराने वालों को इस मामले में आरोपी बनाया गया है.

लखनऊ पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडे ने बताया काकोरी, कैसरबाग और मड़ियाव कोतवाली में इन विदेशी नागरिकों को छुपाने के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है. आपको बताते चलें कि कल कैसरबाग की मरकज मस्जिद में चार कजाकिस्तान और दो किर्गिस्तान के नागरिक पाए गए थे. मड़ियांव की मकबा मस्जिद में 7 बांग्लादेशी नागरिक थे जिनमें 3 पुरुष और 4 महिलाएं थीं. वहीं काकोरी की जामा मस्जिद में 10 बांग्लादेशी नागरिक मिले थे. पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडे ने बताया कि फिलहाल सभी विदेशी नागरिक क्वारेंटाइन में रखे गए हैं. पुलिस इन विदेशी नागरिकों को इनके देश डिपोर्ट करने के लिए दूतावास से संपर्क करने की कोशिश कर रही है. पुलिस ने इनके वीजा कैंसिल करवाने की कार्रवाई भी शुरू कर दी है.

आपको बता दें कि दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में तब्लीगी जमात में देश-विदेश के डेढ़ हजार से ज्यादा लोग शामिल हुए थे. कोरोना वायरस को लेकर लागू किए गए लॉकडाउन के बाद इनमें से कई लोगों में कोरोना का संक्रमण पाया गया था. इसके बाद कई लोगों को  दिल्ली के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती किया गया था.

ये भी पढ़ें –

तबलीगी जमात के लोगों ने किया क्वारंटाइन सेंटर स्टाफ के साथ दुर्व्यवहार

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए लखनऊ से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.

First published: April 2, 2020, 12:45 AM IST

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
अनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदमIndoreअनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदम 15 घंटे पहलेअर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026: शहरी विकास को रफ्तार देने की तैयारीIndoreअर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026: शहरी विकास को रफ्तार देने की तैयारी 17 घंटे पहलेNothing के CMF Headphone Pros $55 में, बजट ओवर-ईयर हेडफ़ोनLifestyleNothing के CMF Headphone Pros $55 में, बजट ओवर-ईयर हेडफ़ोन 19 घंटे पहलेमध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड ने बालाघाट की टीम को क्विज-2026 विजेता घोषित कियाMadhyaPradeshमध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड ने बालाघाट की टीम को क्विज-2026 विजेता घोषित किया 19 घंटे पहलेमध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 2047 तक विकसित भारत पर चर्चा कीMadhyaPradeshमध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 2047 तक विकसित भारत पर चर्चा की 19 घंटे पहलेमध्यप्रदेश सरकार ने 7 राष्ट्रीय संस्थानों के साथ एमओयू कियाMadhyaPradeshमध्यप्रदेश सरकार ने 7 राष्ट्रीय संस्थानों के साथ एमओयू किया 19 घंटे पहलेइंदिरा गांधी इंजीनियरिंग महाविद्यालय की शासी निकाय की 24वीं बैठक में बजट तयMadhyaPradeshइंदिरा गांधी इंजीनियरिंग महाविद्यालय की शासी निकाय की 24वीं बैठक में बजट तय 19 घंटे पहलेकिसान कल्याण स्वाभिमान पर्व: 165 विजेताओं का लॉटरी से चयनMadhyaPradeshकिसान कल्याण स्वाभिमान पर्व: 165 विजेताओं का लॉटरी से चयन 19 घंटे पहले
मैनचेस्टर यूनाइटेड: मैट बुबी और एलेक्स फर्ग्यूसन के बाद माइक कैरिकSportsमैनचेस्टर यूनाइटेड: मैट बुबी और एलेक्स फर्ग्यूसन के बाद माइक कैरिक 1 दिन पहलेबार्सिलोना पर 602 यूरो का जुर्माना, अल्वारेज़ के संपर्क पर एटलेटिको की शिकायतSportsबार्सिलोना पर 602 यूरो का जुर्माना, अल्वारेज़ के संपर्क पर एटलेटिको की शिकायत 1 दिन पहलेWoman’s Hour में चर्चा: मेलानिया ट्रम्प, ऐतिहासिक उपन्यास, एमी वाइनहाउस, आयरन डेफिशिएंसीHealth & FitnessWoman’s Hour में चर्चा: मेलानिया ट्रम्प, ऐतिहासिक उपन्यास, एमी वाइनहाउस, आयरन डेफिशिएंसी 1 दिन पहलेAmazon का एआई टोकनमैक्सिंग पर नया मेमो कर्मचारियों के लिएTechnologyAmazon का एआई टोकनमैक्सिंग पर नया मेमो कर्मचारियों के लिए 1 दिन पहलेAnthropic ने AI जोखिम चेतावनी के साथ स्टॉक मार्केट में प्रवेश की योजनाTechnologyAnthropic ने AI जोखिम चेतावनी के साथ स्टॉक मार्केट में प्रवेश की योजना 1 दिन पहलेसरकार ने सिंहस्थ: 2028 के लिए 539 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि-पूजन कियाMadhyaPradeshसरकार ने सिंहस्थ: 2028 के लिए 539 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि-पूजन किया 1 दिन पहलेमुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरु टेकचंद जी के 215 वें समाधि पर दर्शन कियाMadhyaPradeshमुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरु टेकचंद जी के 215 वें समाधि पर दर्शन किया 1 दिन पहलेउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई का आदेश दियाMadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई का आदेश दिया 1 दिन पहले
↑