राजस्थान में सड़क हादसा, इंदौर के एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत
राजस्थान में एक सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई। यह हादसा करौली-गंगापुर मार्ग पर सलेमपुर गांव के पास हुआ। पूरा परिवार कार से करौली घूमने गया था, लेकिन तेज रफ्तार बस ने उनकी कार को टक्कर मार दी।
राजस्थान में एक सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई। यह हादसा करौली-गंगापुर मार्ग पर सलेमपुर गांव के पास हुआ। पूरा परिवार कार से करौली घूमने गया था, लेकिन तेज रफ्तार बस ने उनकी कार को टक्कर मार दी।
करौली-गंगापुर मार्ग पर हुआ भीषण हादसा।
तेज रफ्तार बस ने कार को मारी थी टक्कर।
चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी।
मंगलवार को राजस्थान में हुए एक सड़क हादसे में शिवशक्ति नगर निवासी एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई। पूरा परिवार तीन दिन पहले कार से करौली घूमने गया था। तेज रफ्तार यात्री बस ने उनकी कार को टक्कर मार दी।एसीपी (परदेशीपुरा) सोनू डाबर के मुताबिक हादसा राजस्थान के करौली-गंगापुर मार्ग पर सलेमपुर गांव के पास हुआ है। शिवशक्ति नगर निवासी 64 वर्षीय नयन देशमुख कार एमपी 09 सीएक्स 0543 से पत्नी अनिता देशमुख, बेटी मनस्वी, बेटा खुश और बहन प्रीति भट्ट के साथ घूमने गए थे।
एक घायल की अस्पताल में मौत
तेज रफ्तार बस ने कार को टक्कर मार दी। सूचना मिलते ही कलेक्टर (करौली) नीलाभ सक्सेना, एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय सहित अन्य अधिकारी भी पहुंच गए। हादसा इतना भीषण था कि चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। एक घायल को अस्पताल भिजवाया, लेकिन उसने भी दम तोड़ दिया। कार में मिले सामान से मृतकों की पहचान की गई। करौली एसपी ने डीसीपी जोन-1 विनोद कुमार मीना और अभिनय विश्वकर्मा को फोन करके सूचना दी।
लौटने की जल्दी थी
रहवासी संघ के अध्यक्ष रोहित मावले के मुताबिक नयन देशमुख पीडब्ल्यूडी से रिटायर हुए हैं। वह तेल का कारोबार करते थे। वे परिवार के साथ तीन दिन पहले कार से करौली गए थे। बेटा खुश इंजीनियरिंग का छात्र था। बेटी मनस्वी बीपीओ में नौकरी करती थी।
चूंकि खुश की परीक्षा चल रही है और मनस्वी को भी ज्यादा छुट्टी नहीं मिली थी। इसलिए उन्हें जल्दी ही वापस लौटना था। देशमुख के घर पर ताला लगा हुआ है। उनके रिश्तेदार गुजरात में रहते हैं।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
TechnologyUK ने £100m निवेश कर ‘world first’ एआई Biosecurity Lab स्थापित किया 1 घंटा पहले
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 7 घंटे पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 7 घंटे पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने चतुर्थ राष्ट्रीय HR-CSR सम्मेलन ‘अभ्युदय’ का शुभारंभ किया 7 घंटे पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्यपाल से सौजन्य भेंट की 7 घंटे पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश में 28 अक्टूबर को ई-कचरा प्रबंधन दिवस का आयोजन 13 घंटे पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026: 5,800 करोड़ रुपये निवेश, 10,000 नौकरियाँ 13 घंटे पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 30 से अधिक पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया 13 घंटे पहले
India Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 5 दिन पहले
MadhyaPradeshउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार पर 5 दिन पहले
Bhopalसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभ 5 दिन पहले
India Newsगलती हो गई लिखकर पूरी की हत्या की विवेचना, 7 साल बाद सबूतों के अभाव में मुख्य आरोपी बरी; कोर्ट ने डीजीपी और कमिश्नर को भेजी रिपोर्ट 5 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 7 दिन पहले
MadhyaPradeshजनसमस्याओं का निराकरण संवेदनशीलता और जिम्मेदारी से करें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 7 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विभिन्न श्रमिक और कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों से किया संवाद 8 दिन पहले
MadhyaPradeshअपनी संस्कृति पर करें गर्व, यही गर्वोक्ति समाज को ले जाएगी विकास की नई ऊंचाईयों तक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
MadhyaPradeshसामान्य से कम वर्षा वाले जिलों में जल प्रबंधन पर विशेष ध्यान दें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
MadhyaPradeshश्री उज्ज्वल निकम ने न्याय के प्रति देशवासियों की बढ़ाई आस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
MadhyaPradeshसेमीकॉन समिट में निवेशकों को दें सरकार की इन्वेस्टर्स फ्रेन्डली पॉलिसी की जानकारी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 8 दिन पहले
Indoreहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्त 8 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 8 दिन पहले