देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndia News
देश 16 बार पढ़ी गई

देशभर में दिखी क्रिसमस की धूम, आधी रात को चर्च में उमड़े श्रद्धालु, मनाया प्रभू यीशू का जन्मदिन

आज देश में क्रिसमस की धूम देखने को मिल रही है। मध्य रात में चर्च में श्रद्धालुओं की भीड़ चर्च में उमड़ी। लोगों ने प्रभु यीशु का जन्मोत्सव मनाया, साथ ही खास प्रार्थना भी की गई।

Abhishek Raghuvanshi25 दिसंबर 2024 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

आज देश में क्रिसमस की धूम देखने को मिल रही है। मध्य रात में चर्च में श्रद्धालुओं की भीड़ चर्च में उमड़ी। लोगों ने प्रभु यीशु का जन्मोत्सव मनाया, साथ ही खास प्रार्थना भी की गई। वहीं गोवा में क्रिसमस के साथ ही टूरिस्टों के लिए नए साल का जश्न भी शुरू हो गया है। आज देश में धूमधाम से क्रिसमस मनाया जा रहा है। गोवा से लेकर यूपी, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ समेत सभी राज्यों में प्रभु यीशू का जन्मोत्सव मनाया गया। दिल्ली में भी क्रिसमस की पूरी तैयारी की गई है। दिल्ली की सेक्रेड हार्ट कैथेड्रल, सेंट मार्टिन चर्च, सेंट थॉमस चर्च और सेंट मैरी चर्च जैसी प्रमुख चर्चों को इस खास अवसर पर खूबसूरती से सजाया गया है। साथ ही इन चर्चों के आसपास सुरक्षा के विशेष इंतजाम भी किए गए हैं। वहीं तमिलनाडु में भाजपा प्रमुख के.अन्नामलाई चेन्नई के अन्नाई वेलंकन्नी चर्च में क्रिसमस सेवा में शामिल हुए।

आधी रात से ही क्रिसमस समारोह शुरू

गोवा में बुधवार को गिरजाघरों में मध्यरात्रि की प्रार्थना सभा के साथ क्रिसमस समारोहों की शुरुआत हुई। इस दौरान शहर में बाजारों और घरों को सजाया गया है। हजारों श्रद्धालु प्रभु यीशु के जन्म का जश्न मनाने के लिए आधी रात से ही राज्य के गिरजाघरों में पहुंच गए थे। उन्होंने प्रार्थना की और ईसा मसीह की प्रशंसा में ‘कैरोल’ गाए।

नए साल के जश्न के लिए पहुंचे पर्यटक

लगभग 30 प्रतिशत ईसाई आबादी वाले गोवा के कई हिस्सों में क्रिसमस के मौके पर बुधवार तड़के तक सड़कों और समुद्र तटों पर बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी और पर्यटक देखे गए। इस त्योहार के साथ ही पर्यटकों के लिए नए साल का जश्न भी शुरू हो गया। पुलिस ने पूरे राज्य में कड़ी गश्त की, जहां क्रिसमस और नए साल के जश्न के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक पहले ही पहुंच चुके हैं। उत्तरी गोवा और दक्षिणी गोवा के पुलिस अधीक्षकों ने रात भर संवेदनशील इलाकों में गश्त की निगरानी की।

गोवा के सीएम ने दी शुभकामनाएं

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने क्रिसमस के अवसर पर लोगों, विशेषकर कैथलिक समुदाय को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह त्योहार शांति, करुणा और सद्भाव के मूल्यों की शिक्षा देता है। सावंत ने अपने संदेश में कहा कि क्रिसमस शांति और सद्भाव की भावना को पुनर्जीवित करता है।

उन्होंने कहा, “लोगों की भलाई के लिए अपना जीवन त्याग देने वाले यीशु मसीह का जीवन हमें शांति, करुणा, क्षमा, त्याग, भाईचारे और सद्भाव के शाश्वत मूल्यों की शिक्षा देता है।” मंगलवार को अपने क्रिसमस संदेश में गोवा और दमन के आर्कबिशप फादर फिलिप नेरी कार्डिनल फेराओ ने कहा, “युद्ध, विभाजन और पीड़ा से ग्रस्त संसार में, प्रभु यीशु का जन्म हमें याद दिलाता है कि ईश्वर हमारे साथ है। वह हमें प्रकाश और प्रेम की ओर ले जाता है।”

झारखंड में भी दिखा क्रिसमस का उत्साह

झारखंड में भी क्रिसमस का पर्व उत्साह के साथ मनाया जा रहा है और लोग शांति तथा समृद्धि के लिए प्रार्थना करने के मकसद से गिरजाघरों में एकत्र हुए। झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस अवसर पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दीं। गंगवार ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘प्रेम, सद्भाव और भाईचारे के प्रतीक क्रिसमस की हार्दिक बधाई तथा शुभकामनाएं। यह त्योहार आप सभी के जीवन में खुशियां, शांति और समृद्धि लाए।’’ रांची में मंगलवार मध्य रात्रि को हजारों लोग विशेष प्रार्थना के लिए विभिन्न गिरजाघरों में उमड़े। सेंट मैरी कैथेड्रल में रांची के आर्क बिशप विंसेंट आइंद की मौजूदगी में क्रिसमस समारोह का आयोजन किया गया।

रोशनी से जगमगाए चर्च

झारखंड के लोगों को शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा, ‘‘यह एक खुशी का अवसर है। यह उत्सव दिल से मनाया जाना चाहिए। हमारे दिल में एक-दूसरे के प्रति कोई ऊंच-नीच की भावना नहीं होनी चाहिए। हमें अपने बीच हर किसी को स्वीकार करना चाहिए, चाहे हमारी सांस्कृतिक, भाषाई या धार्मिक भिन्नताएं कुछ भी हों।’’ उन्होंने झारखंड में लोगों के बीच भाईचारा कायम रहने की प्रार्थना की। विभिन्न चर्चों में कैरोल तथा प्रार्थनाओं के साथ उत्सव मनाया गया और चर्चों को रंग-बिरंगी रोशनियों से सजाया गया। राज्य के प्रमुख शहरों में विभिन्न समारोहों में युवाओं को क्रिसमस गीतों, विशेषकर नागपुरी गीतों की धुनों पर थिरकते देखा गया।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
UK ने £100m निवेश कर ‘world first’ एआई Biosecurity Lab स्थापित कियाTechnologyUK ने £100m निवेश कर ‘world first’ एआई Biosecurity Lab स्थापित किया 48 मिनट पहलेमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पणIndoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 6 घंटे पहलेवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजितIndoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 6 घंटे पहलेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने चतुर्थ राष्ट्रीय HR-CSR सम्मेलन ‘अभ्युदय’ का शुभारंभ कियाMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने चतुर्थ राष्ट्रीय HR-CSR सम्मेलन ‘अभ्युदय’ का शुभारंभ किया 6 घंटे पहलेमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्यपाल से सौजन्य भेंट कीMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्यपाल से सौजन्य भेंट की 6 घंटे पहलेमध्यप्रदेश में 28 अक्टूबर को ई-कचरा प्रबंधन दिवस का आयोजनMadhyaPradeshमध्यप्रदेश में 28 अक्टूबर को ई-कचरा प्रबंधन दिवस का आयोजन 12 घंटे पहलेमध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026: 5,800 करोड़ रुपये निवेश, 10,000 नौकरियाँMadhyaPradeshमध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026: 5,800 करोड़ रुपये निवेश, 10,000 नौकरियाँ 12 घंटे पहलेमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 30 से अधिक पुलिसकर्मियों को सम्मानित कियाMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 30 से अधिक पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया 12 घंटे पहले
ट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असरIndia Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 5 दिन पहलेउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार परMadhyaPradeshउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार पर 5 दिन पहलेसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभBhopalसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभ 5 दिन पहलेगलती हो गई लिखकर पूरी की हत्या की विवेचना, 7 साल बाद सबूतों के अभाव में मुख्य आरोपी बरी; कोर्ट ने डीजीपी और कमिश्नर को भेजी रिपोर्टIndia Newsगलती हो गई लिखकर पूरी की हत्या की विवेचना, 7 साल बाद सबूतों के अभाव में मुख्य आरोपी बरी; कोर्ट ने डीजीपी और कमिश्नर को भेजी रिपोर्ट 5 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 7 दिन पहलेजनसमस्याओं का निराकरण संवेदनशीलता और जिम्मेदारी से करें : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshजनसमस्याओं का निराकरण संवेदनशीलता और जिम्मेदारी से करें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 7 दिन पहले
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विभिन्न श्रमिक और कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों से किया संवादMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विभिन्न श्रमिक और कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों से किया संवाद 8 दिन पहलेअपनी संस्कृति पर करें गर्व, यही गर्वोक्ति समाज को ले जाएगी विकास की नई ऊंचाईयों तक : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshअपनी संस्कृति पर करें गर्व, यही गर्वोक्ति समाज को ले जाएगी विकास की नई ऊंचाईयों तक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहलेसामान्य से कम वर्षा वाले जिलों में जल प्रबंधन पर विशेष ध्यान दें : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshसामान्य से कम वर्षा वाले जिलों में जल प्रबंधन पर विशेष ध्यान दें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहलेश्री उज्ज्वल निकम ने न्याय के प्रति देशवासियों की बढ़ाई आस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshश्री उज्ज्वल निकम ने न्याय के प्रति देशवासियों की बढ़ाई आस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहलेसेमीकॉन समिट में निवेशकों को दें सरकार की इन्वेस्टर्स फ्रेन्डली पॉलिसी की जानकारी : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshसेमीकॉन समिट में निवेशकों को दें सरकार की इन्वेस्टर्स फ्रेन्डली पॉलिसी की जानकारी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहलेबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोकIndoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 8 दिन पहलेहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्तIndoreहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्त 8 दिन पहलेमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेशIndoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 8 दिन पहले
↑