समंदर लौटकर वापस आ गया… खत्म हुई CM पर कयासबाजी, शिंदे संग रेस में मारी बाजी, नाम है देवेंद्र फडणवीस
मुंबई: ‘मेरा पानी उतरता देख, मेरे किनारे पर घर मत बसा लेना. मैं समंदर हूं, लौटकर वापस आऊंगा.’ साल 2019 में देवेंद्र फडणवीस ने यह लाइन कही थी.

मुंबई: ‘मेरा पानी उतरता देख, मेरे किनारे पर घर मत बसा लेना. मैं समंदर हूं, लौटकर वापस आऊंगा.’ साल 2019 में देवेंद्र फडणवीस ने यह लाइन कही थी. आज जब देवेंद्र फडणवीस सीएम के लिए चुन लिए गए हैं, तब 5 साल पुरानी वह लाइन बिल्कुल सही साबित हो रही है. देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र की सियासत में पूरे रुतबे और दबदबे के साथ लौट आए हैं. अब महाराष्ट्र की कमान उनके हाथों में होगी. भाजपा विधायक दल की बैठक उनके नाम पर मुहर लग गई है. देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के तीसरी बार सीएम बनेंगे. एकनाथ शिंदे ने भले ही उन्हें कुछ समय के लिए बेचैन किया, मगर फडणवीस अपने इरादों पर अडिग रहे. उन्होंने सीएम पद की रेस में सरेंडर नहीं किया और आखिरकार सीएम रेस वाली बाजी अपने नाम कर ली. चलिए जानते हैं कि आखिर देवेंद्र फडणवीस कौन हैं और उनका सियासी सफर कैसा रहा है.
देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र की राजनीति में बीजेपी का उगता हुआ सूरज की तरह हैं. फडणवीस की अगुवाई में ही भाजपा का महाराष्ट्र में 2014 में वनवास खत्म हुआ. वह भाजपा के इकलौते ऐसे मुख्यमंत्री रहे हैं, जिन्होंने अपने कार्यकाल का पांच साल पूरा किया. देवेंद्र फडणवीस का सियासी सफर सीधे विधायक या सीएम पद से शुरू नहीं हुआ है. वह काफी कम उम्र में एक्टिव पॉलिटिक्स में आ गए थे. वह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सक्रिय सदस्य रहे हैं. एबीवीपी के मेंबर रहते हुए पहली बार नगर निकाय में पार्षद बने थे. उसके ठीक 5 साल बाद नागपुर के मेयर बने थे. उनकी काबिलियत ही है कि उन्होंने मराठा आंदोलन को अच्छे से संभाला था.
फडणवीस के पास अनोखा रिकॉर्ड
44 वर्ष की उम्र में महाराष्ट्र के दूसरे सबसे युवा मुख्यमंत्री बनने का रिकॉर्ड भी फडणवीस के पास ही है. देवेंद्र फडणवीस साल 1999 और 2014 में नागपुर दक्षिण पश्चिम से विधायक बने थे. इसी के बाद भाजपा विधायकों ने उन्हें अपना नेता चुना था. साल 1960 में महाराष्ट्र के निर्माण के बाद राज्य में 17 मुख्यमंत्री बने, लेकिन इनमें से दो ही अपना कार्यकाल पूरा कर सके. उसमें एक देवेंद्र फडणवीस भी हैं. इसके पहले केवल वसंतराव नाईक ही अपना कार्यकाल पूरा कर पाए थे. वह कांग्रेस के नेता थे. फडणवीस संघ से भी एक्टिव तौर पर जुड़े रहे हैं. वह पिछले 30 साल से एक्टिव पॉलिटिक्स में हैं.
फडणवीस की वजह से भाजपा को मिली प्रचंड जीत
देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के पहले भाजपा मुख्यमंत्री रहे हैं. उन्होंने महायुती (बीजेपी, शिवसेना, एनसीपी) में खुद को एक मजबूत कड़ी के रूप में स्थापित किया है. 2024 के विधानसभा चुनावों में महायुति ने कुल 288 सीटों में से 234 सीटें जीतकर प्रचंड बहुमत हासिल किया है. इनमें से अकेली भाजपा ने 132 सीटें हासिल की है. इसका क्रेडिट देवेंद्र फडणवीस को ही दिया जा रहा है. ऐसा कहा जाता है कि उन्होंने जमीन पर भाजपा के लिए बहुत काम किया और इस जीत में उनकी बड़ी भूमिका है. वह सीएम से डिप्टी सीएम रहने तक का सफर देख चुके हैं. अब वह शिंदे संग काफी खींचतान के बाद फिर सीएम बनने जा रहे हैं. चलिए जानते हैं फडणवीस के बारे में और भी बहुत कुछ
देवेंद्र फडणवीस को कितना जानते हैं आप?
महाराष्ट्र में किसके पास कितनी सीटें
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में बीजेपी को 132, शिवसेना को 57 और एनसीपी को 41 सीटें मिली हैं. इस तरह 230 सीटों के साथ महायुति ने सरकार बनाई है. 132 सीट लेकर भाजपा बड़ा भाई बनी हुई है. अब भाजपा की अगुवाई में महायुति सरकार का गठन होगा. कल यानी 5 दिसंबर को महायुति सरकार का शपथ ग्रहण है. देवेंद्र फडणवीस तीसरी बार शपथ लेंगे.

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Sportsबार्सिलोना पर 602 यूरो का जुर्माना, अल्वारेज़ के संपर्क पर एटलेटिको की शिकायत 14 मिनट पहले
Health & FitnessWoman’s Hour में चर्चा: मेलानिया ट्रम्प, ऐतिहासिक उपन्यास, एमी वाइनहाउस, आयरन डेफिशिएंसी 38 मिनट पहले
TechnologyAmazon का एआई टोकनमैक्सिंग पर नया मेमो कर्मचारियों के लिए 2 घंटे पहले
TechnologyAnthropic ने AI जोखिम चेतावनी के साथ स्टॉक मार्केट में प्रवेश की योजना 2 घंटे पहले
MadhyaPradeshसरकार ने सिंहस्थ: 2028 के लिए 539 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि-पूजन किया 14 घंटे पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरु टेकचंद जी के 215 वें समाधि पर दर्शन किया 14 घंटे पहले
MadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई का आदेश दिया 14 घंटे पहले
MadhyaPradeshनाबार्ड-ओजस्विनी राष्ट्रीय प्रदर्शनी-सह-बिक्री का शुभारंभ: राज्यपाल ने कारीगरों को समर्थन देने की अपील 14 घंटे पहले
BusinessHSBC ने $1 बिलियन शेयर बायबैक की घोषणा की 15 घंटे पहले
Businessडोनाल्ड ट्रम्प का सबसे बड़ा आर्थिक चुनौती: कीमतें बढ़ती हुई 16 घंटे पहले
Sportsमौरीनो का प्लान पूरा हुआ, रियल मैड्रिड ने क्लासिको में जीत दर्ज की 16 घंटे पहले
SportsBBC Sport ने Wales डेब्यूंट्स पर अध्ययन किया, 1125 से 1224 तक 17 घंटे पहले
Health & Fitnessट्रस्ट ने डेज़ी हिल में ऑब्स्टेट्रिशियन भर्ती जारी रखी, 23 नवंबर से क्रैगावन में 17 घंटे पहले
TechnologyMicrosoft ने 60,000 कर्मचारियों को स्वैच्छिक बायआउट की पेशकश की 19 घंटे पहले
TechnologyApple iPhone Duo स्क्रीन समस्या पर बदलेगा डिवाइस 19 घंटे पहले
LifestyleMarshall Monitor III ANC अब $200 से कम में उपलब्ध 21 घंटे पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सप्त गौ परिक्रमा मंदिर में गौ पूजन किया 1 दिन पहले
LifestyleLes Deux Alpes में 17 अजनबी, एक नया स्की गैंग 1 दिन पहले
MadhyaPradeshराज्यपाल पटेल ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में विद्यार्थियों से पेड़ लगाने का आह्वान 1 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश के शिल्पकार मोहम्मद आरिफ खत्री को सीलोन क्राफ्ट वीक 2026 में आमंत्रण 1 दिन पहले
BusinessSoftBank का $50 बिलियन निवेश योजना: मलेशिया को AI राष्ट्र बनाने की दिशा में 1 दिन पहले
Businessयूके बजट: हेलि की नई योजनाएँ और टैक्स बदलाव 1 दिन पहले
SportsReal Madrid ने Barcelona को 2-1 से हराया, Mbappé ने डबल गोल किया 1 दिन पहले