देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndia News
देश 0 बार पढ़ी गई

Jan Aakrosh Rally: बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में इंदौर, भोपाल, जबलपुर सहित प्रदेश के सभी शहरों में निकाली जा रही आक्रोश रैली

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार और तोड़े जा रहे मंदिरों के विरोध में आज प्रदेश के शहरों में प्रदर्शन हो रहा है।

Abhishek Raghuvanshi4 दिसंबर 2024 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार और तोड़े जा रहे मंदिरों के विरोध में आज प्रदेश के शहरों में प्रदर्शन हो रहा है। प्रदर्शन में हिंदूवादी संगठन, धार्मिक व सामाजिक संगठनों की सहभागिता के साथ आमजन, व्यापारी समेत सभी वर्ग के लोग सम्मिलित होकर जुलूस भी निकाल रहे हैं।

इसके साथ ही बुद्धिजीवी वर्ग से कई साहित्यकार, शिक्षक, सेना के पूर्व कमांडर, सेवानिवृत्त अफसर, डॉक्टर, प्रोफेशनल, भी शामिल होकर अपना विरोध जता रहे हैं। भोपाल के कार्यक्रम में भाजपा नेता और सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता अश्विनी उपाध्याय मुख्य वक्ता रहेंगे। इंदौर में लाल बाग तक जुलूस निकाला जा रहा है।

तस्वीरों में खबर3 फोटो

इंदौर में रैली का रूट पड़ा छोटा

इंदौर में अब तक कि सबसे बड़ी जनआक्रोश रैली निकाली। बांग्लादेश में हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यक पर हो रहे अत्याचार के विरोध में निकली रैली में रूट छोटा पड़ गया। रैली कलेक्टर चोराहे पर पहुंच गई थी, जबकि लोग दशहरा मैदान तक खड़े रहे, ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोग लालबाग भी नहीं पहुंच सके। रैली का रूट पड़ा छोटा।

मानव अधिकार की बात करने वाले लोग कहां हैं

कलेक्टर चौराहे पर जनसभा में मुख्य वक्ता खगेन्द्र भार्गव ने कहा कि कुछ, लोग कहते हैं कि यहां रैली करने से क्या होगा। यहां रैली करने से बांग्लादेश में सांत्वना उठेगी, अब इंग्लैंड की संसद में भी हिन्दू अत्याचार की मांग उठने लगी है। जहां- जहां हिन्दू है वहां अब आवाज उठेगी, हिन्दू अत्याचार नहीं सहेगा।

जैसा तिरंगा और भगवा यहां लहरा रहा है, वैसा भगवा बांग्लादेश की संसद में लहराया जाएगा। भार्गव ने कहा- कोई अखलाख मरता है, कश्मीर में आतंकवादी मरता है, तो मानव अधिकार आयोग आ जाता है। कसाब और अन्य आतंकवादी पर आंसू बहाने वाले मानव अधिकार के लोग कहा हैं।

इधर… भोपाल रैली में जवाहर चौक पर बदले रहेंगे मार्ग

सकल हिंदू समाज द्वारा बुधवार को दोपहर एक से शाम सात बजे तक भारत माता चौराहा से जवाहर चौक के मध्य सभा एवं विशाल रैली प्रस्तावित है। लिहाजा, यातायात का दबाव रहने के लिए कुछ मार्ग परिवर्तित रहेंगे। साथ ही कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों के वाहनों के लिए पार्किंग की भी व्यवस्था की गई है।

ट्रैफिक थाना पुलिस के मुताबिक कार्यक्रम के दौरान भारत माता चौराहा (डिपो) से जवाहर चौक आने-जाने वाले मार्ग पर अत्यधिक यातायात दबाव होने से उक्त मार्ग प्रभावित रहेगा। इसके तहत रैली के दौरान जवाहर चौक, रंगमहल, न्यू मार्केट क्षेत्र में सामान्य यातायात कुछ समय के लिए परिवर्तित मार्गों पर चलाया जाएगा।

आगंतुकों के लिए मार्ग एवं पार्किंग व्यवस्था

– मिसरोद, कोलार, एमपी नगर क्षेत्र से आने वाले लोग प्लेटिनम प्लाजा से अटलपथ पर वाहनों को पार्क कर पैदल कार्यक्रम स्थल पहुच सकेंगे।

– रातीबड़, नीलबड़, नेहरू नगर की ओर से आने वाले लोग अपने वाहन प्रेमपुरा एवं वन विहार रोड पर वाहन पार्क कर कार्यक्रम स्थल पहुच सकेंगे।

– पुराने शहर से आने वाले लोग अपने वाहन अटल पथ के बायीं ओर पार्क कर पैदल कार्यक्रम स्थल पहुंच सकेंगे।

बांग्लादेश में फंसे हिंदुओं की रक्षा के लिए समर्पित रहा सुंदरकांड

भोपाल में बाबा नीब करौरी का 125वां प्रकटोत्सव मंगलवार को धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर रविन्द्र भवन के मुक्ताकाश मंच पर सुंदरकांड, रासलीला सहित अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, मंत्री कैलाश विश्वास सारंग, बाबा नीब करौरी के पोते डा. धनंजय शर्मा विशेष रूप से उपस्थित थे।

यह कार्यक्रम बाबा नीब करौरी भक्त मंडल, बाबा नीब करौरी रामबेटी एजुकेशनल एवं चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से किया गया। इस बार भक्त मंडल ने सुंदरकांड का पाठ बांग्लादेश में फंसे हिंदुओं की रक्षा और कल्याण के लिए समर्पित किया।

इस मौके पर दिल्ली से आए विजेंद्र चौहान ने सुंदरकांड की प्रस्तुति दी। इस दौरान भजन गायक सुधीर व्यास भजनों से पूरे वातावरण को भक्तिमय कर दिया। गौरतलब है कि ब्रज से आए आचार्य भारती शर्मा ने अपने साथी कलाकार के साथ रासलीला की प्रस्तुति दी।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
नवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहलेप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 2 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता कीMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता की 2 दिन पहलेट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असरIndia Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 2 दिन पहलेउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार परMadhyaPradeshउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार पर 2 दिन पहलेसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभBhopalसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभ 2 दिन पहलेगलती हो गई लिखकर पूरी की हत्या की विवेचना, 7 साल बाद सबूतों के अभाव में मुख्य आरोपी बरी; कोर्ट ने डीजीपी और कमिश्नर को भेजी रिपोर्टIndia Newsगलती हो गई लिखकर पूरी की हत्या की विवेचना, 7 साल बाद सबूतों के अभाव में मुख्य आरोपी बरी; कोर्ट ने डीजीपी और कमिश्नर को भेजी रिपोर्ट 2 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 2 दिन पहले
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुरैना जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षणMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुरैना जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षण 4 दिन पहलेऔद्योगिक विकास को गति देने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshऔद्योगिक विकास को गति देने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 4 दिन पहलेमध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाईMadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 4 दिन पहलेनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजाMadhyaPradeshनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजा 4 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहलेइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!”Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 5 दिन पहलेबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूरIndoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 5 दिन पहलेमध्‍यप्रदेश पुलिस की अवैध गांजे की खेती पर बड़ी कार्रवाईMadhyaPradeshमध्‍यप्रदेश पुलिस की अवैध गांजे की खेती पर बड़ी कार्रवाई 5 दिन पहले
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्लोबल स्किल पार्क के अंतर्राष्ट्रीय प्लेसमेंट प्राप्त प्रशिक्षणार्थियों को दी बधाईMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्लोबल स्किल पार्क के अंतर्राष्ट्रीय प्लेसमेंट प्राप्त प्रशिक्षणार्थियों को दी बधाई 6 दिन पहलेमेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधा ना बने आर्थिक अभाव : श्रीमती ए. श्रीजाMadhyaPradeshमेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधा ना बने आर्थिक अभाव : श्रीमती ए. श्रीजा 6 दिन पहलेसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाबDelhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 6 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 6 दिन पहलेसैनिकों के पुनर्वास और कौशल विकास में क्रिस्प की भूमिका सराहनीय : सुकृति लिखीMadhyaPradeshसैनिकों के पुनर्वास और कौशल विकास में क्रिस्प की भूमिका सराहनीय : सुकृति लिखी 6 दिन पहलेराज्य सरकार सच्चा वादा-पक्का काम के भाव से जनकल्याण के सभी वादे कर रही पूरेMadhyaPradeshराज्य सरकार सच्चा वादा-पक्का काम के भाव से जनकल्याण के सभी वादे कर रही पूरे 6 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 6 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 6 दिन पहले
↑