देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndia News
देश 10 बार पढ़ी गई

समंदर लौटकर वापस आ गया… खत्म हुई CM पर कयासबाजी, शिंदे संग रेस में मारी बाजी, नाम है देवेंद्र फडणवीस

मुंबई: ‘मेरा पानी उतरता देख, मेरे किनारे पर घर मत बसा लेना. मैं समंदर हूं, लौटकर वापस आऊंगा.’ साल 2019 में देवेंद्र फडणवीस ने यह लाइन कही थी.

Abhishek Raghuvanshi4 दिसंबर 2024 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

मुंबई: ‘मेरा पानी उतरता देख, मेरे किनारे पर घर मत बसा लेना. मैं समंदर हूं, लौटकर वापस आऊंगा.’ साल 2019 में देवेंद्र फडणवीस ने यह लाइन कही थी. आज जब देवेंद्र फडणवीस सीएम के लिए चुन लिए गए हैं, तब 5 साल पुरानी वह लाइन बिल्कुल सही साबित हो रही है. देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र की सियासत में पूरे रुतबे और दबदबे के साथ लौट आए हैं. अब महाराष्ट्र की कमान उनके हाथों में होगी. भाजपा विधायक दल की बैठक उनके नाम पर मुहर लग गई है. देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के तीसरी बार सीएम बनेंगे. एकनाथ शिंदे ने भले ही उन्हें कुछ समय के लिए बेचैन किया, मगर फडणवीस अपने इरादों पर अडिग रहे. उन्होंने सीएम पद की रेस में सरेंडर नहीं किया और आखिरकार सीएम रेस वाली बाजी अपने नाम कर ली. चलिए जानते हैं कि आखिर देवेंद्र फडणवीस कौन हैं और उनका सियासी सफर कैसा रहा है.

देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र की राजनीति में बीजेपी का उगता हुआ सूरज की तरह हैं. फडणवीस की अगुवाई में ही भाजपा का महाराष्ट्र में 2014 में वनवास खत्म हुआ. वह भाजपा के इकलौते ऐसे मुख्यमंत्री रहे हैं, जिन्होंने अपने कार्यकाल का पांच साल पूरा किया. देवेंद्र फडणवीस का सियासी सफर सीधे विधायक या सीएम पद से शुरू नहीं हुआ है. वह काफी कम उम्र में एक्टिव पॉलिटिक्स में आ गए थे. वह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सक्रिय सदस्य रहे हैं. एबीवीपी के मेंबर रहते हुए पहली बार नगर निकाय में पार्षद बने थे. उसके ठीक 5 साल बाद नागपुर के मेयर बने थे. उनकी काबिलियत ही है कि उन्होंने मराठा आंदोलन को अच्छे से संभाला था.

फडणवीस के पास अनोखा रिकॉर्ड
44 वर्ष की उम्र में महाराष्ट्र के दूसरे सबसे युवा मुख्यमंत्री बनने का रिकॉर्ड भी फडणवीस के पास ही है. देवेंद्र फडणवीस साल 1999 और 2014 में नागपुर दक्षिण पश्चिम से विधायक बने थे. इसी के बाद भाजपा विधायकों ने उन्हें अपना नेता चुना था. साल 1960 में महाराष्ट्र के निर्माण के बाद राज्य में 17 मुख्यमंत्री बने, लेकिन इनमें से दो ही अपना कार्यकाल पूरा कर सके. उसमें एक देवेंद्र फडणवीस भी हैं. इसके पहले केवल वसंतराव नाईक ही अपना कार्यकाल पूरा कर पाए थे. वह कांग्रेस के नेता थे. फडणवीस संघ से भी एक्टिव तौर पर जुड़े रहे हैं. वह पिछले 30 साल से एक्टिव पॉलिटिक्स में हैं.

फडणवीस की वजह से भाजपा को मिली प्रचंड जीत
देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के पहले भाजपा मुख्यमंत्री रहे हैं. उन्होंने महायुती (बीजेपी, शिवसेना, एनसीपी) में खुद को एक मजबूत कड़ी के रूप में स्थापित किया है. 2024 के विधानसभा चुनावों में महायुति ने कुल 288 सीटों में से 234 सीटें जीतकर प्रचंड बहुमत हासिल किया है. इनमें से अकेली भाजपा ने 132 सीटें हासिल की है. इसका क्रेडिट देवेंद्र फडणवीस को ही दिया जा रहा है. ऐसा कहा जाता है कि उन्होंने जमीन पर भाजपा के लिए बहुत काम किया और इस जीत में उनकी बड़ी भूमिका है. वह सीएम से डिप्टी सीएम रहने तक का सफर देख चुके हैं. अब वह शिंदे संग काफी खींचतान के बाद फिर सीएम बनने जा रहे हैं. चलिए जानते हैं फडणवीस के बारे में और भी बहुत कुछ

देवेंद्र फडणवीस को कितना जानते हैं आप?

महाराष्ट्र में किसके पास कितनी सीटें
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में बीजेपी को 132, शिवसेना को 57 और एनसीपी को 41 सीटें मिली हैं. इस तरह 230 सीटों के साथ महायुति ने सरकार बनाई है. 132 सीट लेकर भाजपा बड़ा भाई बनी हुई है. अब भाजपा की अगुवाई में महायुति सरकार का गठन होगा. कल यानी 5 दिसंबर को महायुति सरकार का शपथ ग्रहण है. देवेंद्र फडणवीस तीसरी बार शपथ लेंगे.

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
बार्सिलोना पर 602 यूरो का जुर्माना, अल्वारेज़ के संपर्क पर एटलेटिको की शिकायतSportsबार्सिलोना पर 602 यूरो का जुर्माना, अल्वारेज़ के संपर्क पर एटलेटिको की शिकायत 14 मिनट पहलेWoman’s Hour में चर्चा: मेलानिया ट्रम्प, ऐतिहासिक उपन्यास, एमी वाइनहाउस, आयरन डेफिशिएंसीHealth & FitnessWoman’s Hour में चर्चा: मेलानिया ट्रम्प, ऐतिहासिक उपन्यास, एमी वाइनहाउस, आयरन डेफिशिएंसी 38 मिनट पहलेAmazon का एआई टोकनमैक्सिंग पर नया मेमो कर्मचारियों के लिएTechnologyAmazon का एआई टोकनमैक्सिंग पर नया मेमो कर्मचारियों के लिए 2 घंटे पहलेAnthropic ने AI जोखिम चेतावनी के साथ स्टॉक मार्केट में प्रवेश की योजनाTechnologyAnthropic ने AI जोखिम चेतावनी के साथ स्टॉक मार्केट में प्रवेश की योजना 2 घंटे पहलेसरकार ने सिंहस्थ: 2028 के लिए 539 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि-पूजन कियाMadhyaPradeshसरकार ने सिंहस्थ: 2028 के लिए 539 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि-पूजन किया 14 घंटे पहलेमुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरु टेकचंद जी के 215 वें समाधि पर दर्शन कियाMadhyaPradeshमुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरु टेकचंद जी के 215 वें समाधि पर दर्शन किया 14 घंटे पहलेउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई का आदेश दियाMadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई का आदेश दिया 14 घंटे पहलेनाबार्ड-ओजस्विनी राष्ट्रीय प्रदर्शनी-सह-बिक्री का शुभारंभ: राज्यपाल ने कारीगरों को समर्थन देने की अपीलMadhyaPradeshनाबार्ड-ओजस्विनी राष्ट्रीय प्रदर्शनी-सह-बिक्री का शुभारंभ: राज्यपाल ने कारीगरों को समर्थन देने की अपील 14 घंटे पहले
TimeNewsIndoreIndoreइंदौर प्रेस क्लब में शरद पूर्णिमा पर भव्य गरबा-डांडिया का आयोजन 1 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सप्त गौ परिक्रमा मंदिर में गौ पूजन कियाMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सप्त गौ परिक्रमा मंदिर में गौ पूजन किया 1 दिन पहलेLes Deux Alpes में 17 अजनबी, एक नया स्की गैंगLifestyleLes Deux Alpes में 17 अजनबी, एक नया स्की गैंग 1 दिन पहलेराज्यपाल पटेल ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में विद्यार्थियों से पेड़ लगाने का आह्वानMadhyaPradeshराज्यपाल पटेल ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में विद्यार्थियों से पेड़ लगाने का आह्वान 1 दिन पहलेमध्यप्रदेश के शिल्पकार मोहम्मद आरिफ खत्री को सीलोन क्राफ्ट वीक 2026 में आमंत्रणMadhyaPradeshमध्यप्रदेश के शिल्पकार मोहम्मद आरिफ खत्री को सीलोन क्राफ्ट वीक 2026 में आमंत्रण 1 दिन पहलेSoftBank का $50 बिलियन निवेश योजना: मलेशिया को AI राष्ट्र बनाने की दिशा मेंBusinessSoftBank का $50 बिलियन निवेश योजना: मलेशिया को AI राष्ट्र बनाने की दिशा में 1 दिन पहलेयूके बजट: हेलि की नई योजनाएँ और टैक्स बदलावBusinessयूके बजट: हेलि की नई योजनाएँ और टैक्स बदलाव 1 दिन पहलेReal Madrid ने Barcelona को 2-1 से हराया, Mbappé ने डबल गोल कियाSportsReal Madrid ने Barcelona को 2-1 से हराया, Mbappé ने डबल गोल किया 1 दिन पहले
↑