
खजराना पुलिस ने 15 साल की नाबालिक से रेप के मामले में फिरोज खान पर केस दर्ज किया है। नाबालिक ने बताया कि उसने अपनी मां के मोबाइल पर मामा के नाम से एक इंस्टाग्राम आईडी बनाई थी। 15 दिन पहले उस आईडी पर फिरोज की फ्रेंड रिक्वेस्ट आई।
नाबालिक के रिक्वेस्ट एक्सेप्ट करने के बाद दोनों की बातचीत होने लगी। ऐसे में फिरोज ने 30 नवंबर को नाबालिग को स्कीम नंबर 114 में मिलने में बुलाया।
यहां से वह नाबालिग को जबरदस्ती कर यूनिक होटल ले गया और धमकाकर रेप किया। इसके बाद रास्ते में छोड़कर धमकाया कि अगर यह बात किसी को बताई तो उसकी बदनामी होगी। पीड़िता ने दो दिन तक परिवार को कुछ नहीं बताया फिर मां को पूरी बात बताई। इसके बाद परिजन ने थाने में आकर केस दर्ज कराया।
