एयर होस्टेस से संबंध बनाकर ठगे 30 लाख:कुंवारा बताकर बिजनेसमैन ने किया युवती से रेप,वीडियो वारयल करने के नाम पर किया ब्लैकमेल
इंदौर के लसूड़िया, विजय नगर और खजराना में तीन रेप के गंभीर मामले सामने आए हैं।

इंदौर के लसूड़िया, विजय नगर और खजराना में तीन रेप के गंभीर मामले सामने आए हैं। एक मामले में, एक एयर होस्टेस से मेट्रिमोनियल साइट पर दोस्ती कर आरोपी ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया और बिजनेस के नाम पर 30 लाख रुपये ऐंठ लिए। दूसरे मामले में, एक बिजनेसमैन ने खुद को कुंवारा बताकर युवती को ब्लैकमेल कर रेप किया। तीसरे मामले में, खजराना पुलिस ने एक नाबालिग की शिकायत पर इंस्टाग्राम के दोस्त के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया है।
लसूड़िया में एयर होस्टेस से शादी का झांसा देकर रेप और ठगी
लसूड़िया पुलिस ने 35 वर्षीय एयर होस्टेस की शिकायत पर गौरव तोमर के खिलाफ शादी का झूठा वादा कर कई बार रेप करने और बिजनेस के नाम पर 30 लाख रुपये ठगने के आरोप में मामला दर्ज किया है।
पीड़िता ने बताया कि 2022 में मेट्रिमोनियल साइट जीवनसाथी डॉट कॉम पर उसकी गौरव से पहचान हुई। उस समय वह अहमदाबाद में जॉब कर रही थी। सितंबर 2022 में वह इंदौर ट्रांसफर होकर आ गई। इसके बाद गौरव का उसके घर पर आना-जाना शुरू हो गया। इस दौरान शादी को लेकर बातचीत हुई।
गौरव ने विश्वास में लेकर एक दिन घर पर जबरदस्ती संबंध बनाने की कोशिश की। पहले पीड़िता ने मना किया, लेकिन गौरव ने जल्द शादी करने का वादा किया। इसके बाद वह कई बार उसके घर आया और संबंध बनाए।
गौरव ने कहा था कि वह जल्द ही सेटल हो जाएगा। कुछ समय बाद, उसने बिजनेस में परेशानी का बहाना बनाकर पीड़िता से पैसे मांगे। पीड़िता ने टुकड़ों में करीब 30 लाख रुपये गौरव के खाते में ट्रांसफर किए। जब उसने पैसे वापस मांगे, तो गौरव 28 नवंबर को पीड़िता से बात करने आया और पैसे देने से मना कर दिया और धमकी दी कि अगर पुलिस में शिकायत की, तो वह उसे झूठे केस में फंसा देगा।
मजबूर होकर पीड़िता ने रिश्तेदारों को घटना बताई। उनकी सलाह पर उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
बिजनेस मैन ने किया रेप, फोटो और वीडियो के नाम पर किया ब्लैकमेल
विजयनगर पुलिस ने 29 वर्षीय युवती की शिकायत पर इंद्रकुमार पुत्र ओमप्रकाश तापडिया, निवासी प्लॉट नंबर 244, स्कीम नंबर 134, के खिलाफ रेप और फोटो-वीडियो के नाम पर धमकाने का मामला दर्ज किया है।
युवती ने बताया कि सोशल साइट्स के माध्यम से 2019 में उसकी इंद्रकुमार से पहचान हुई। इसके बाद वह व्हाट्सएप और मोबाइल कॉल के जरिए संपर्क करता रहा। 2021 में दो साल की पहचान के बाद इंद्रकुमार ने महू जामगेट घूमने का प्रस्ताव दिया। वहां घूमने के दौरान उसने शादी की बात की, जिस पर युवती ने कहा कि दोनों अलग जाति के हैं, और उनके परिवार इसे स्वीकार नहीं करेंगे। इस पर इंद्रकुमार ने कहा कि वह अपने परिवार से बात करेगा और उन्हें मना लेगा।
30 दिसंबर 2021 को इंद्रकुमार ने मिलने के लिए युवती को होटल वॉव विजयनगर बुलाया। यहां इंद्रकुमार ने संबंध बनाने की जिद की, और जब युवती ने इसका विरोध किया, तो उसने जबरदस्ती किया। इसके बाद, होटल से बाहर निकलने पर इंद्रकुमार ने कहा कि उसका यूपीआई काम नहीं कर रहा है, और उसने युवती से होटल का बिल भी पेड करवाया।
कुछ समय बाद, इंद्रकुमार ने युवती से पर्सनल काम के नाम पर पैसे भी लिए। वह युवती को कई बार होटल और रेस्टोरेंट में बुलाता रहा। जून 2022 में युवती को मीडिया से यह जानकारी मिली कि इंद्रकुमार शादीशुदा है और उसने अपनी पत्नी के साथ मिलकर कई लोगों से करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी की है। इसके बाद पुलिस ने उसे जेल भेजा था।
जब वह जेल से बाहर आया, तो उसने युवती से संपर्क किया और कहा कि उसने झूठ बोला था कि वह कुंवारा था। इसके बाद इंद्रकुमार ने युवती को धमकाते हुए बताया कि उसके पास कुछ आपत्तिजनक फोटो और वीडियो हैं, जिन्हें वह वायरल कर देगा। इसके बाद उसने युवती से मिलने की जिद की।
इंद्रकुमार ने उसे स्कीम नंबर 78 के एक होटल में बुलाया और वहां गलत काम किया। वह लगातार युवती को धमकाता रहा, जिसके बाद युवती ने थाने में जाकर रविवार को इंद्रकुमार के खिलाफ केस दर्ज कराया।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indore9 खातों में 10 बार ट्रांजेक्शन कर जमा करवाए रुपए:84 साल के प्रोफेसर को ट्रेडिंग ग्रुप में जोड़कर 1 करोड़ 70 लाख रुपए ठगे 608 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsमर्डर:नशा करने के बाद विवाद में रिक्शा वाले ने की इंस्पेक्टर की हत्या, रुपए लूटे, आरोपी हिरासत में 630 दिन पहलेTimeNewsIndoreIndoreक्राइम इंडेक्स 2024:सालभर में 17 हजार से ज्यादा अपराध, हत्या, डकैती व अपहरण के मामले बढ़े 656 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsचर्चित चंदन गुप्ता हत्याकांड: 28 आरोपी दोषी करार, NIA कोर्ट का बड़ा फैसला 657 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsइंदौर में न्यू ईयर की रात चाकूबाजी:ऑटो सवार बदमाशों ने युवक को पेट में चाकू मारा, हालत गंभीर 657 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsइंजीनियर अतुल सुभाष सुसाइड केस में आरोपी पत्नी निकिता सिंघानिया और ससुराल के तीन अन्य सदस्यों ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में अग्रिम ज़मानत की अर्जी दाखिल की है 676 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsमहू का हिस्ट्रीशीटर पीथमपुर में गिरफ्तार:अलग-अलग थानों में 55 केस, 15 हजार का इनाम भी था 677 दिन पहलेTimeNewsIndoreIndore4 लाख रुपए के कैमरे चुराए, सीसीटीवी में दिखा आरोपी:मैरिज गार्डन में शूट करने आए फोटोग्राफर के साथ वारदात; कार में ले गया बैग 677 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 2 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 4 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 5 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 5 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 5 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 11 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 11 दिन पहले
Indoreराज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने किया इंदौर जिले के ग्रामों का सघन भ्रमण 11 दिन पहले
Indoreधार जिले के बाग में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय शिविर आयोजित 11 दिन पहले
Indoreएडिशनल डायरेक्टर डॉ. संध्या व्यास ने किया अशासकीय संस्था संजीवनी का अवलोकन 11 दिन पहले
India Newsसांवेर में विशाल शिविर सम्पन्न- मंत्री श्री सिलावट और कलेक्टर श्री वर्मा ने नागरिकों से रूबरू होकर सुनी उनकी समस्याएं और किया हाथों-हाथ निराकरण 11 दिन पहले
Indoreसनावदिया में पट्टे की भूमि पर अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर कार्रवाई 11 दिन पहले
Indoreशासकीय महाविद्यालय खजराना में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 11 दिन पहले