
इंदौर में पुलिस ने दो फरार बदमाशों पर 1 रुपए का इनाम घोषित किया है। पोस्टर जारी करते हुए यह भी कहा है कि अपराधी के बारे में जानकारी देने वालों की पहचान गुप्त रखी जाएगी। एक सप्ताह पहले ‘माली हत्याकांड’ के गवाह को धमकाने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जबकि उसका साथी फरार है।
पुलिस उसकी तलाश में जुटी है साथ ही कुछ दिन पहले सदर बाजार में चाकू बाजी करने वाले गुंडे पर भी इतना ही इनाम रखा है।
दो बदमाशों पर 1 रुपए का इनाम घोषित
डीसीपी विनोद मीणा ने अर्जुन माली हत्याकांड के गवाह को धमकाने वाले सौरभ उर्फ बिट्टू पर 1 रूपए का इनाम रखा है। सौरभ ने अपने साथी शानू सागर के साथ मिलकर करीब डेढ़ साल पहले अर्जुन माली की हत्या कर दी थी। अर्जुन माली भी अपराधी था, उसकी हत्या में दोस्त की गवाही थी।
जिसे करीब एक सप्ताह पहले शानू और सौरभ ने घर जाकर धमकाया था। मामले में पीड़ित ने सीसीटीवी फुटेज के साथ पुलिस को जानकारी दी थी। पुलिस ने शानू को उसी दिन रात में पकड़ा था। वही सौरभ फरार था। डीसीपी के मुताबिक बदमाशों का डर कम करने के लिए इस तरह का सांकेतिक इनाम रखा है।
हाईकोर्ट एडवोकेट कृष्ण कुमार कुन्हारे ने बताया-
दंड प्रक्रिया संहिता में अपराधी को फरार घोषित करने अथवा उसकी संपत्ति कुर्की करने का ही जिक्र है, ना कि अपराधी पर इनाम घोषित करने का। फिर भी पुलिस प्रशासनिक प्रक्रिया के तहत किसी भी अपराधी पर इनाम घोषित कर सकती है। किसी अपराधी पर एक रुपए का इनाम घोषित करना उस अपराधी का आम जानता से भय निकालना और उस अपराधी का कानून के सामने बहुत ही छोटा, बोना कद होना अर्थात उस अपराधी की एक रुपए की हैसियत होना दिखाता है।
चाकू बाजी के आरोपी पर भी इनाम
चाकू बाजी के मामले में फरार तबरेज पुत्र जाहिद अली निवासी जूना रिसाला पर भी 1 रुपए का इनाम रखा है। जिसमें आरोपी ने कुछ दिन पहले इलाके में एक युवक को चाकू मारे थे। जूना पीछा जूना पीछा निवासी पीड़ित समीउद्दीन पुत्र शहाबुद्दीन ने बताया था कि रविवार की शाम को 6 बजे की बात है।
तबरेज पूर्व में हुए विवाद में राजीनामे कोलेकर दबाव बना रहा था। उसने बेटे अमान अली के साथ अपशब्द कहे। इसके बाद तबरेज उर्फ गबरू ने चाकू निकाल पेट पर मार दिया। जिसके बाद उसे एमवाय ले जाया गया। इसके बाद अमान ने अपने पिता के हाथ से चाकू मारा। वही पैर में मार दिया। पीड़ित के चाचा और अन्य लोगों ने बचाव किया।
