देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndore
इंदौर 3 बार पढ़ी गई

इंदौर में मंत्री सिलावट समर्थक ने की तोड़फोड़:लेनदेन के विवाद में डेयरी संचालक की पत्नी को धक्का दिया, कर्मचारी को पीटा, केस दर्ज

इंदौर में रुपए के लेनदेन के विवाद में मंत्री समर्थक और उसके साथियों ने डेयरी पर तोड़फोड़ कर दी। इस दौरान डेयरी मालिक की पत्नी को धक्का भी दिया। कर्मचारियों की पिटाई कर दी।

Abhishek Raghuvanshi28 नवंबर 2024 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

इंदौर में रुपए के लेनदेन के विवाद में मंत्री समर्थक और उसके साथियों ने डेयरी पर तोड़फोड़ कर दी। इस दौरान डेयरी मालिक की पत्नी को धक्का भी दिया। कर्मचारियों की पिटाई कर दी। भंवरकुआ पुलिस ने आरोपी और उसके साथियों पर केस दर्ज किया है। भंवरकुआ पुलिस ने बताया कि किशन पुत्र गोकुल अहीर, निवासी ए-सर्वानंद नगर की शिकायत पर पुलिस ने स्वर्ण सिंह उर्फ सोंटा सरदार निवासी शिवमपुरी कॉलोनी, उसके साथी करण धारीवाल, छोटू शिंदे, निवासी अमितेष नगर और अन्य के खिलाफ 115(2),296,351(2),3(5),324(4) BNS की धाराओं में केस दर्ज किया है।
किशन अहीर ने बताया कि वह भोलाराम उस्ताद मार्ग पर द्वारकाधीश नाम से दूध डेयरी संचालित करता है। 2016 में स्वर्ण सिंह उर्फ सोंटा सरदार से 6 लाख 50 हजार रुपए उधार लिए थे। इसके एवज में उसे दुकान से दूध दिया। इसका हिसाब अभी तक नहीं हुआ। बुधवार को किशन दुकान पर नहीं थे। वहां पर पत्नी सीता और कर्मचारी अमन बैठे थे। तब स्वर्ण सिंह उर्फ सोंटा सरदार अपने साथियों के साथ यहां आया। रुपए के लेनदेन को लेकर अमन से अपशब्द कहने लगा। फिर उससे मारपीट की। पत्नी सीता को धक्का मारकर गिरा दिया। वहीं दुकान पर रखा सामान अस्त-व्यस्त करते हुए तोड़फोड़ कर दी। इसके बाद आसपास के लोग आ गए। सोंटा सरदार मेरे नाम से जान से मारने की धमकी देकर चला गया।
मंत्री का खास है समर्थक है सोंटा
स्वर्ण सिंह उर्फ सोंटा पर पूर्व में भी कई अपराध दर्ज हैं। वह बीजेपी के मंत्री का खास समर्थक है। उसके बेटे ने कुछ माह पहले शराब के नशे में खजराना इलाके में पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता की थी। जिसमें एसआई की वर्दी पकड़ी थी। उसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था। उस पर शासकीय कार्य में बाधा का केस दर्ज किया गया था।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
9 खातों में 10 बार ट्रांजेक्शन कर जमा करवाए रुपए:84 साल के प्रोफेसर को ट्रेडिंग ग्रुप में जोड़कर 1 करोड़ 70 लाख रुपए ठगेIndore9 खातों में 10 बार ट्रांजेक्शन कर जमा करवाए रुपए:84 साल के प्रोफेसर को ट्रेडिंग ग्रुप में जोड़कर 1 करोड़ 70 लाख रुपए ठगे 610 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsमर्डर:नशा करने के बाद विवाद में रिक्शा वाले ने की इंस्पेक्टर की हत्या, रुपए लूटे, आरोपी हिरासत में 632 दिन पहलेTimeNewsIndoreIndoreक्राइम इंडेक्स 2024:सालभर में 17 हजार से ज्यादा अपराध, हत्या, डकैती व अपहरण के मामले बढ़े 658 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsचर्चित चंदन गुप्ता हत्याकांड: 28 आरोपी दोषी करार, NIA कोर्ट का बड़ा फैसला 659 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsइंदौर में न्यू ईयर की रात चाकूबाजी:ऑटो सवार बदमाशों ने युवक को पेट में चाकू मारा, हालत गंभीर 659 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsइंजीनियर अतुल सुभाष सुसाइड केस में आरोपी पत्नी निकिता सिंघानिया और ससुराल के तीन अन्य सदस्यों ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में अग्रिम ज़मानत की अर्जी दाखिल की है 678 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsमहू का हिस्ट्रीशीटर पीथमपुर में गिरफ्तार:अलग-अलग थानों में 55 केस, 15 हजार का इनाम भी था 679 दिन पहलेTimeNewsIndoreIndore4 लाख रुपए के कैमरे चुराए, सीसीटीवी में दिखा आरोपी:मैरिज गार्डन में शूट करने आए फोटोग्राफर के साथ वारदात; कार में ले गया बैग 679 दिन पहले
अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 9 घंटे पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 12 घंटे पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 12 घंटे पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहलेजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभIndoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 11 दिन पहलेइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्यIndoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 13 दिन पहलेखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद करायाIndoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 13 दिन पहलेराज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने किया इंदौर जिले के ग्रामों का सघन भ्रमणIndoreराज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने किया इंदौर जिले के ग्रामों का सघन भ्रमण 13 दिन पहलेधार जिले के बाग में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय शिविर आयोजितIndoreधार जिले के बाग में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय शिविर आयोजित 13 दिन पहलेएडिशनल डायरेक्टर डॉ. संध्या व्यास ने किया अशासकीय संस्था संजीवनी का अवलोकनIndoreएडिशनल डायरेक्टर डॉ. संध्या व्यास ने किया अशासकीय संस्था संजीवनी का अवलोकन 13 दिन पहले
↑