
✓इंदौर पुलिस की कार्यवाही में अवैध मादक पदार्थ गांजे के साथ आरोपी गिरफ़्तार।
✓ आरोपी के कब्जे से 06 किलो 214 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा, 02 मोबाइल, 01 मोटरसाइकिल जप्त।
✓थाना क्राईम ब्रांच इंदौर में आरोपी के विरुद्ध NDPS Act में अपराध पंजीबद्ध कर की जा रही है अग्रिम वैधानिक कार्यवाही।
✓ आरोपी से अवैध मादक पदार्थ की तस्करी(खरीदी–बिक्री) के संबंध में की जा रही है पूछताछ।
इंदौर शहर में अपराध नियंत्रण हेतु इंदौर कमिश्नरेट में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं इनकी गतिविधियों में संलिप्त बदमाशों के विरूध्द प्रभावी कार्यवाही के निर्देश वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में क्राईम ब्रांच टीम के द्वारा लगातार अवैध मादक पदार्थ के क्रय–विक्रय व इनमें संलिप्त व्यक्तियो के संबंध मे गोपनीय रुप से लगातार असूचना संकलन कर कार्यवाही की जा रही हैं।
इसी तारतम्य में क्राइम ब्रांच टीम के द्वारा फरार आरोपियों एवं मादक पदार्थ तस्करों को चेक करने हेतु क्षेत्र में रवाना होकर पोलोग्राउंड के सामने जिला व्यापार उद्योग केंद्र के पास एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर संदिग्ध अवस्था में बैठा दिखा, जिससे नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम (1). अरविन्द उर्फ भैय्या बदनावरे निवासी शहीद हेमू कालोनी इंदौर का होना बताया।आरोपी के बोरे की नियमानुसार तलाशी लेने पर बोरे में करीब 06 किलो 214 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला, जिसके संबंध में कोई उचित उत्तर नहीं दिया।
आरोपी के कब्जे से 06 किलो 214 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा , 02 मोबाइल, 01 मोटरसाईकिल जप्त कर, आरोपी के विरुद्ध थाना क्राइम ब्रांच पर अपराध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है, जिसके आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं। आरोपी से अवैध मादक पदार्थों के नेटवर्क के संबंध में पूछताछ की जा रही हैं।

