
✓इंदौर पुलिस की कार्यवाही में 50 लाख रुपए अंतरराष्ट्रीय कीमत की MD drugs के साथ 02 तस्कर आरोपी गिरफ़्तार।
✓उक्त कार्यवाही में आरोपी तस्करो के कब्जे से 105 ग्राम MD Drugs जब्त।
✓थाना क्राईम ब्रांच इंदौर में आरोपी के विरुद्ध NDPS Act में अपराध पंजीबद्ध कर की जा रही है अग्रिम वैधानिक कार्यवाही।
✓ आरोपी से अवैध मादक पदार्थ की तस्करी(खरीदी–बिक्री) के संबंध में की जा रही है पूछताछ।
प्रदेश में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं इनकी गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों पर प्रभावी कार्यवाही कर इनके नेटवर्क को नेस्तनाबूत करने के सख़्त निर्देश माननीय मुख्यमंत्री ,मध्यप्रदेश शासन द्वारा दिये गए हैं। इसी तारतम्य में इंदौर पुलिस द्वारा अभियान चलाकर लगातार अवैध नशे पर कड़ा प्रहार कर रही है।
इंदौर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ के क्रय–विक्रय व इनमें संलिप्त व्यक्तियो के संबंध मे गोपनीय रुप से आसूचना संकलन संकलन की जा रही थी। इसी दौरान क्राइम ब्रांच की टीम द्वारा संदेहियो की तलाश एवं पतारसी इंदौर शहर में अलग–अलग स्थानो पर करते MR 4 रोड होते हुए पुरानी राजकुमार सब्जी मंडी तरफ़ निकलते दो संदेही व्यक्ति दिखे जो पुलिस की गाड़ी को देखकर घबरा गए , पुलिस टीम के द्वारा दोनों आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ा और नाम,पता पूछने पर अपना नाम (1). रोशन कुमावत निवासी रामकमल रेजिडेंसी फ्लैट इंदौर, (2).राजू जाट निवासी नवादापंथ धार रोड इंदौर का होना बताया। संदिग्ध आरोपीयो की तलाशी लेते उसके पास अवैध मादक पदार्थ MD drugs होना पाया गया जिसका विधिवत वजन 105 ग्राम होना पाया गया जिसके संबंध में पूछताछ करने पर आरोपी ने कोई उचित उत्तर नही दिया।
आरोपीयो के कब्जे से लगभग 105 ग्राम अवैध मादक पदार्थ MD Drugs (अंतराष्ट्रीय कीमत करीब 50 लाख रुपए) एवं मोबाइल जप्त कर, आरोपियों के विरुद्ध थाना अपराध शाखा में धारा 8/22 NDPS एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर, विवेचना में लिया गया है, जिसके आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं । आरोपी से अवैध मादक पदार्थों के स्त्रोत व नेटवर्क के संबंध में पूछताछ की जा रही है ।

