दामाद को रेपकांड में फंसने की बात कहकर ठगे एक लाख, और पैसे भेजने से पहले घर पहुंचे रिस्तेदार
सायबर ठगों ने कारोबारी को डिजिटल अरेस्ट कर उसके दामाद के रेपकांड में फंसे होन की बात कहकर एक लाख रुपए ठग लिए। इससे पहले की और पैसे डलवाते उनके घर आ गए। अब पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी है।

सायबर ठगों ने कारोबारी को डिजिटल अरेस्ट कर उसके दामाद के रेपकांड में फंसे होन की बात कहकर एक लाख रुपए ठग लिए। इससे पहले की और पैसे डलवाते उनके घर आ गए। अब पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी है।
इंदौर में कारोबारी से डिजिटल अरेस्ट कर ठगी
दामाद के रेपकेस में फंसे होने का दिया झांसा
एक लाख रुपए भेजने के बाद दर्ज कराई FIR
इंदौर: तुम्हारा दामाद रेपकांड में गिरफ्तार हुआ है। पुलिस उसे अन्य आरोपितों के साथ थाने ले जा रही है। बचाना हो तो दो लाख रुपये जमा करवा दो। किसी को बताया तो मुश्किल में पड़ जाओगे। साइबर अपराधियों ने अनाज कारोबारी को इसी तरह धमका कर एक लाख रुपये वसूल लिए। इसी बीच परिचित घर पहुंच गए और एक लाख रुपये बच गए। आरोपित पुलिस अफसर की वर्दी पहन कर वीडियो काल पर धमका रहे थे। जूनी इंदौर थाना अंतर्गत आने वाले स्नेहनगर के रहने वाले वृद्ध कारोबारी ने क्राइम ब्रांच की साइबर सेल में शिकायत दर्ज करवाई है। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे कारोबारी के मोबाइल पर अनजान नंबर से कॉल आया था। पुलिस की वर्दी पहन कर वीडियो कॉल कर रहे आरोपित ने दामाद का नाम बताया और कहा कि उसे रेप के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।
दो लाख मांगे
कारोबारी ने दूसरे नंबर से दामाद को कॉल लगाया लेकिन बैंक में होने के कारण बात नहीं हुई। इससे आरोपितों की बातों पर विश्वास हो गया। कारोबारी को डिजिटल अरेस्ट कर दो लाख रुपये मांगे। एक लाख रुपये तो उन्होंने तत्काल आरोपितों द्वारा बताए खाते में ट्रांसफर कर दिए।
इसी बीच उनका परिचित घर आ गया, उसे देख कारोबारी दूसरे रुम में गए तो शक हुआ। उस वक्त भी आरोपित कारोबारी से पूछताछ कर रहे थे। परिचित द्वारा पूछताछ करते ही आरोपितों ने फोन काट कर दिया।
खाता फ्रीज करवाते ही आरोपितों ने कॉल लगाया
परिचित ने बताया उनके साथ ठगी हुई है। उसने कारोबारी से साइबर हेल्प लाइन और बैंक में शिकायत दर्ज करवाई। बैंक द्वारा खाता फ्रीज किया लेकिन 75 हजार रुपये ठग निकाल चुके थे। कारोबारी पुलिस कंट्रोल रूम आए तो ठग ने पुन:काल कर कहा कि तुमने उनकी शिकायत क्यों की है। शिकायत वापस लेने पर पूरे रुपये लौटा देंगे।
दरअसल आरोपित फ्रीज खाते से 25 हजार रुपये निकालना चाहते थे। आरोपितों ने जिस खाते में रुपये जमा करवाए वह मुजफ्फरनगर का निकला है। डीपी पर कस्टम अफसर का फोटो लगा था।
विज्ञानी बेटे को गिरफ्तार करने की धमकी देकर 50 हजार ठगे
लसूड़िया थाना क्षेत्र स्थित निवासी ट्रांसपोर्टर भी साइबर अपराध का शिकार हो गए। ट्रांसपोर्टर का बेटा बैंगलूरु में विज्ञानी है। आरोपितों ने ट्रांसपोर्टर से कहा कि तुम्हारा बेटा रेप के आरोपितों के साथ गिरफ्तार हुआ है।आरोपितों ने आठ लाख रुपये से तोड़बट्टा शुरु किया और 50 हजार रुपये वसूल कर लिए। फरियादी के मुताबिक आरोपितों ने स्वयं को सीबीआघई अफसर बताया था। काल कर कहा कि बेटे ने रेप नहीं किया लेकिन आरोपितों के साथ पकड़ा गया है। आरोपितों ने रोने की आवाज सुनाई और कहा कि बेटे को पुलिसकर्मी पीट रहे है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indore9 खातों में 10 बार ट्रांजेक्शन कर जमा करवाए रुपए:84 साल के प्रोफेसर को ट्रेडिंग ग्रुप में जोड़कर 1 करोड़ 70 लाख रुपए ठगे 610 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsमर्डर:नशा करने के बाद विवाद में रिक्शा वाले ने की इंस्पेक्टर की हत्या, रुपए लूटे, आरोपी हिरासत में 632 दिन पहलेTimeNewsIndoreIndoreक्राइम इंडेक्स 2024:सालभर में 17 हजार से ज्यादा अपराध, हत्या, डकैती व अपहरण के मामले बढ़े 658 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsचर्चित चंदन गुप्ता हत्याकांड: 28 आरोपी दोषी करार, NIA कोर्ट का बड़ा फैसला 659 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsइंदौर में न्यू ईयर की रात चाकूबाजी:ऑटो सवार बदमाशों ने युवक को पेट में चाकू मारा, हालत गंभीर 659 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsइंजीनियर अतुल सुभाष सुसाइड केस में आरोपी पत्नी निकिता सिंघानिया और ससुराल के तीन अन्य सदस्यों ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में अग्रिम ज़मानत की अर्जी दाखिल की है 678 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsमहू का हिस्ट्रीशीटर पीथमपुर में गिरफ्तार:अलग-अलग थानों में 55 केस, 15 हजार का इनाम भी था 679 दिन पहलेTimeNewsIndoreIndore4 लाख रुपए के कैमरे चुराए, सीसीटीवी में दिखा आरोपी:मैरिज गार्डन में शूट करने आए फोटोग्राफर के साथ वारदात; कार में ले गया बैग 679 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 घंटे पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 11 घंटे पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 11 घंटे पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 11 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 13 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 13 दिन पहले
Indoreराज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने किया इंदौर जिले के ग्रामों का सघन भ्रमण 13 दिन पहले
Indoreधार जिले के बाग में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय शिविर आयोजित 13 दिन पहले
Indoreएडिशनल डायरेक्टर डॉ. संध्या व्यास ने किया अशासकीय संस्था संजीवनी का अवलोकन 13 दिन पहले