देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndore
इंदौर 1 बार पढ़ी गई

महिला के साथ गैंगरेप के मुख्य दोषी को उम्रकैद:घर में चोरी करने घुसे थे 3 बदमाश, अकेला देख ज्यादती की; इनमें 2 नाबालिग

इंदौर में 37 साल की महिला से गैंगरेप के मुख्य आरोपी को कोर्ट ने दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई। गैंगरेप में दो नाबालिग भी शामिल थे। दोनों का केस बाल न्यायालय में अलग से पेश किया गया था।

Abhishek Raghuvanshi12 नवंबर 2024 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

इंदौर में 37 साल की महिला से गैंगरेप के मुख्य आरोपी को कोर्ट ने दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई। गैंगरेप में दो नाबालिग भी शामिल थे। दोनों का केस बाल न्यायालय में अलग से पेश किया गया था। नाबालिग रेलवे पटरी और इसके आसपास बसी कॉलोनियों के सूने घरों की रेकी करते रहते थे। महिला को अकेला देख कहा था कि इस घर में लूट-चोरी करने पर तगड़ा माल मिल सकता है।
घटना 3 साल पहले शहर के लसुडिया में हुई थी। जिला लोक अभियोजन अधिकारी संजीव श्रीवास्तव ने बताया कि जिला एवं सत्र न्यायालय के विशेष न्यायाधीश (ओएडब्ल्यू) अष्टम अपर सत्र न्यायाधीश जयदीप सिंह ने इस केस में मुख्य आरोपी दीपक चौहान को दोषी ठहराया है।
कोर्ट में 14 गवाहों ने दी गवाही
दीपक पिता (22) विनोद चौहान, निवासी थाना क्षिप्रा को धारा 376 (डी) में आजीवन कारावास (शेष प्राकृत जीवन के लिए), धारा 450 भादंसं में 10 साल का सश्रम कारावास और धारा 397 भादंसं में 7 वर्ष की सजा, धारा 506 भाग-दो भादंसं में 3 साल की सजा और कुल 40 हजार रुपए के अर्थदंड से दंडित किया गया है।
अभियोजन की ओर से पैरवी अतिरिक्त जिला लोक अभियोजन अधिकारी लतिका आर जमरा ने की। केस की गंभीरता को देखते हुए इसे जघन्य एवं चिह्नित प्रकरण की सूची में रखा गया था। इसकी प्रतिमाह समीक्षा करते हुए अभियोजन ने प्रकरण के प्रत्येक पहलू को बारीकी से न्यायालय के सामने रखा। 14 गवाहों की गवाही करवाई गई।
आरोपियों के हाथ में था चाकू, कैंची और कटर
थाना लसुडिया इलाके में 14 मई 2021 को शिकायत की गई थी कि पीड़ित घर पर सिलाई का काम करती है। रात 2 बजे वह अपने घर के अंदर सो रही थी, तभी उसे आवाज सुनाई दी। उसने देखा तो सामने तीन बदमाश खड़े थे। तीनों के हाथ में चाकू, कैंची और कटर था। बदमाशों ने चाकू दिखाकर पीड़ित को धमकाया और रुपए मांगे। उसने आरोपियों को घर में रखे 50 हजार रुपए दिए। आरोपियों ने उससे दो मोबाइल भी छीन लिए थे।
इसके बाद बदमाशों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने घटना के बाद अपने दोस्त को फोन से मैसेज कर घर बुलाया। घटना के बारे में बताया। बाद में अपने दोस्त को साथ थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करवाई। मामले में जांच के बाद पुलिस ने कोर्ट में चालान पेश किया था।

तस्वीरों में खबर2 फोटो
ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
9 खातों में 10 बार ट्रांजेक्शन कर जमा करवाए रुपए:84 साल के प्रोफेसर को ट्रेडिंग ग्रुप में जोड़कर 1 करोड़ 70 लाख रुपए ठगेIndore9 खातों में 10 बार ट्रांजेक्शन कर जमा करवाए रुपए:84 साल के प्रोफेसर को ट्रेडिंग ग्रुप में जोड़कर 1 करोड़ 70 लाख रुपए ठगे 610 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsमर्डर:नशा करने के बाद विवाद में रिक्शा वाले ने की इंस्पेक्टर की हत्या, रुपए लूटे, आरोपी हिरासत में 632 दिन पहलेTimeNewsIndoreIndoreक्राइम इंडेक्स 2024:सालभर में 17 हजार से ज्यादा अपराध, हत्या, डकैती व अपहरण के मामले बढ़े 658 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsचर्चित चंदन गुप्ता हत्याकांड: 28 आरोपी दोषी करार, NIA कोर्ट का बड़ा फैसला 659 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsइंदौर में न्यू ईयर की रात चाकूबाजी:ऑटो सवार बदमाशों ने युवक को पेट में चाकू मारा, हालत गंभीर 659 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsइंजीनियर अतुल सुभाष सुसाइड केस में आरोपी पत्नी निकिता सिंघानिया और ससुराल के तीन अन्य सदस्यों ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में अग्रिम ज़मानत की अर्जी दाखिल की है 678 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsमहू का हिस्ट्रीशीटर पीथमपुर में गिरफ्तार:अलग-अलग थानों में 55 केस, 15 हजार का इनाम भी था 679 दिन पहलेTimeNewsIndoreIndore4 लाख रुपए के कैमरे चुराए, सीसीटीवी में दिखा आरोपी:मैरिज गार्डन में शूट करने आए फोटोग्राफर के साथ वारदात; कार में ले गया बैग 679 दिन पहले
अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 6 घंटे पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 9 घंटे पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 9 घंटे पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहलेजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभIndoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 11 दिन पहलेइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्यIndoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 13 दिन पहलेखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद करायाIndoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 13 दिन पहलेराज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने किया इंदौर जिले के ग्रामों का सघन भ्रमणIndoreराज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने किया इंदौर जिले के ग्रामों का सघन भ्रमण 13 दिन पहलेधार जिले के बाग में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय शिविर आयोजितIndoreधार जिले के बाग में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय शिविर आयोजित 13 दिन पहलेएडिशनल डायरेक्टर डॉ. संध्या व्यास ने किया अशासकीय संस्था संजीवनी का अवलोकनIndoreएडिशनल डायरेक्टर डॉ. संध्या व्यास ने किया अशासकीय संस्था संजीवनी का अवलोकन 13 दिन पहले
↑