असुरक्षित इंदौर : पुलिस चेकिंग के बीच 5 थानों में बेखौफ वारदात करते रहे लुटेरे
कारोबारी कमलेश अग्रवाल के यहां लूट करने वाले दोनों बदमाशों ने रातभर शहर में आतंक मचाया। जबकि रविवार होने से शहर में कई जगह चेकिंग पॉइंट लगे हुए थे।
कारोबारी कमलेश अग्रवाल के यहां लूट करने वाले दोनों बदमाशों ने रातभर शहर में आतंक मचाया। जबकि रविवार होने से शहर में कई जगह चेकिंग पॉइंट लगे हुए थे। इसके बावजूद ये बदमाश पांच थान क्षेत्रों में वारदातें करते हुए बेखौफ घूमते रहे।
मिली जानकारी के अनुसार बदमाशों ने कारोबारी के यहां लूट से पहले रविवार रात 11.45 बजे छोटी ग्वालटोली से बाइक चोरी की। उसी बाइक से विजय नगर क्षेत्र में घूमे। रात करीब 1 बजे, स्कीम-78 में कार सवार एक फाइनेंस कारोबारी महिला मित्र के साथ जा रहे थे। इन बदमाशों ने कट्टा दिखाकर उनसे सोने की चेन लूट ली। सोमवार रात विजय नगर थाने पहुंचे युवक ने बताया कि कट्टे के बाद बदमाश ने गर्दन पर पिस्टल रख दी थी। चेन उतरवाने के बाद कहा कि शोर मत मचाना। पीछे देखा तो गोली मार दूंगा, इसलिए रविवार रात थाने नहीं आया।
परदेशीपुरा में घूमते रहे, वहां भी लूट का प्रयास
इसके बाद ये बदमाश रात 1.30 से 1.40 बजे के बीच परदेशीपुरा इलाके में आए। यहां एक राहगीर को चेन पहना देख लूटने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हुए। इसके बाद एमआईजी इलाके में भी एक युवक से लूट का प्रयास किया। इसके बाद ये एमजी रोड क्षेत्र में घूमते रहे। वहां भी कुछ वारदात की कोशिश की। इसके बाद सोमवार सुबह कारोबारी की रैकी कर घर घुसे और वारदात कर दी।
गुना में भी कर चुके वारदात, फुटेज मिलान जारी
पांचों थाना क्षेत्रों में बदमाशों के घूमने और वारदातें करने के बाद अफसरों ने सभी टीआई को रूट की रैकी के लिए निर्देश दिए। कुछ स्थानों पर मिले बदमाशों के फोटो से यह पता चला है कि ऐसी ही वारदातें गुना में भी बदमाश कर चुके हैं। गुना पुलिस चोरी व लूट के मामले में सितंबर 2021 में ऐसे बदमाशों को पकड़ चुकी है। गुना पुलिस से बदमाशों को लेकर और जानकारी मांगी है। हालांकि, इसकी पुष्टि अधिकारियों ने नहीं की। ये हरियाणा की मेवात गैंग के बदमाश लग रहे हैं।
बदमाशों के रूट को चेक कर रहे हैं, कुछ सुराग मिले हैं, जल्द गिरफ्तारी
लूट करने वाले बदमाश बाहर की गैंग के हैं। ग्वालटोली इलाके से इन्होंने बाइक चोरी कर वारदात की है। ये शहर के किन इलाकों में घूमे हैं, उनका पूरा रूट ट्रैक कर रहे हैं। कुछ अहम सुराग मिले हैं। जल्द गिरफ्तारी होगी।
- हंसराज सिंह, डीसीपी, जोन-3
विजय नगर की घटना में इनकी भूमिका जांच रहे हैं, जल्द पकड़ेंगे
^बदमाशों ने छोटी ग्वालटोली से बाइक चोरी कर तुकोगंज में कॉलोनाइजर के यहां लूट की। इसके अलावा विजय नगर में भी एक घटना में इनकी भूमिका जांची जा रही है। बाइक के आधार पर ये वही बदमाश लग रहे हैं। विजय नगर में भी लूट का केस दर्ज किया है। बदमाश जल्द पकड़े जाएंगे। - अमित सिंह, एडिशनल कमिश्नर कानून व्यवस्था

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indore9 खातों में 10 बार ट्रांजेक्शन कर जमा करवाए रुपए:84 साल के प्रोफेसर को ट्रेडिंग ग्रुप में जोड़कर 1 करोड़ 70 लाख रुपए ठगे 610 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsमर्डर:नशा करने के बाद विवाद में रिक्शा वाले ने की इंस्पेक्टर की हत्या, रुपए लूटे, आरोपी हिरासत में 632 दिन पहलेTimeNewsIndoreIndoreक्राइम इंडेक्स 2024:सालभर में 17 हजार से ज्यादा अपराध, हत्या, डकैती व अपहरण के मामले बढ़े 658 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsचर्चित चंदन गुप्ता हत्याकांड: 28 आरोपी दोषी करार, NIA कोर्ट का बड़ा फैसला 659 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsइंदौर में न्यू ईयर की रात चाकूबाजी:ऑटो सवार बदमाशों ने युवक को पेट में चाकू मारा, हालत गंभीर 659 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsइंजीनियर अतुल सुभाष सुसाइड केस में आरोपी पत्नी निकिता सिंघानिया और ससुराल के तीन अन्य सदस्यों ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में अग्रिम ज़मानत की अर्जी दाखिल की है 678 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsमहू का हिस्ट्रीशीटर पीथमपुर में गिरफ्तार:अलग-अलग थानों में 55 केस, 15 हजार का इनाम भी था 679 दिन पहलेTimeNewsIndoreIndore4 लाख रुपए के कैमरे चुराए, सीसीटीवी में दिखा आरोपी:मैरिज गार्डन में शूट करने आए फोटोग्राफर के साथ वारदात; कार में ले गया बैग 679 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 6 घंटे पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 9 घंटे पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 9 घंटे पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 11 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 13 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 13 दिन पहले
Indoreराज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने किया इंदौर जिले के ग्रामों का सघन भ्रमण 13 दिन पहले
Indoreधार जिले के बाग में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय शिविर आयोजित 13 दिन पहले
Indoreएडिशनल डायरेक्टर डॉ. संध्या व्यास ने किया अशासकीय संस्था संजीवनी का अवलोकन 13 दिन पहले