
इंदौर शहर में पिछले 24 घंटे में हत्या का तीसरा मामला सामने आया है। द्वारकापुरी और बाणगंगा के बाद आजाद नगर में दो नाबालिग ने एक बुजुर्ग की सिर पर फर्शी का टुकड़ा मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों पर केस दर्ज किया है, देर रात पुलिस दोनों की तलाश में जुट गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक नर्मदा प्रसाद (60) पुत्र बाबूलाल मीणा निवासी कोमल ऑयल मिल के पास शिव नगर पर दो नाबालिग ने गुरुवार रात करीब 12 बजे फर्शी से हमला कर दिया। नर्मदा प्रसाद को गंभीर हालत में एमवाय अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
शराब पीने का आदि था बुजुर्ग, अपशब्द कह रहा था
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक बुजुर्ग शराब पीने का आदि था। बताया गया है कि जब दोनों नाबालिग दोस्त सिगरेट लेने पहुंचे थे तो दुकान के नजदीक ही बैठा बुजुर्ग उन्हें अपशब्द कहने लगा। जिस पर दोनों की नर्मदा प्रसाद से कहासुनी हुई और नाबालिग वे वहां से चले गए। बाद में उन्होंने आकर नर्मदा प्रसाद के सिर पर फर्शी का टुकडा मार दिया, पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
