
चंदन नगर पुलिस को राजेश जाट निवासी महेश्वर ने बताया कि उनका ट्रक एक हफ्ते से दीपक बारीक चला रहा था। उसने उज्जैन से 500 लीटर डीजल भरवाया और सीमेंट भरकर खेतिया रवाना हो गया। उसने ट्रक जगदीशपुरी कॉलोनी में खड़ा कर 50 लीटर डीजल चोरी कर लिया। हमें पता चला कि खेतिया में माल पहुंचाया था, वहां सीमेंट की 10 बोरियां कम निकली। इससे पहले भी आरोपी 15 क्विंटल सोयाबीन चोरी कर चुका है।
