
इंदौर: महिला की हत्या करने वाले हिस्ट्रीशीटर बदमाश को गांधीनगर पुलिस ने पकड़ लिया है। पुलिस आरोपित की पिछले छह माह से तलाश कर रही थी। आरोपित ने महिला की चाकू मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस के मुताबिक खजराना क्षेत्र निवासी रुखसाना की सुपर कोरिडोर क्षेत्र में आरोपित जावेद अब्बासी निवासी जूना रिसाला ने चाकू मार कर हत्या कर दी थी। आरोपित रुखसाना को बाइक पर बात करने के बहाने ले गया था।घटना के बाद जावेद फरार हो गया। पुलिस ने कईं जगह दबिश दी लेकिन वह हाथ नहीं आया। सोमवार को पुलिस ने जावेद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
