बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म और मोहल्ले पर कब्जा करना चाहते थे उपद्रवी, FIR में बड़ी साजिश का खुलासा
रविदासपुरा में एक युवक ने शिकायत दर्ज कराई, जिसमें आरोप लगाया गया कि उपद्रवियों ने सामूहिक दुष्कर्म और गरीबों को भगाकर कब्जा करने की साजिश की।
रविदासपुरा में एक युवक ने शिकायत दर्ज कराई, जिसमें आरोप लगाया गया कि उपद्रवियों ने सामूहिक दुष्कर्म और गरीबों को भगाकर कब्जा करने की साजिश की। एफआईआर में 14 लोगों को नामजद किया गया है, जिनमें हथियारों का इस्तेमाल किया गया। घटना को सोची-समझी साजिश बताया गया है।
इंदौर में दीवाली पर उपद्रव मामले में बड़ा खुलासा
हमलावरों के पास थे चाकू, तलवार और पिस्टल
सामूहिक दुष्कर्म और लैंड जिहाद की थी साजिश
इंदौर : रविदासपुरा के उपद्रवियों की गहरी साजिश का राजफाश हुआ है। शुक्रवार को आरोपित बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म और मोहल्ले (रविदासपुरा) में गरीब वर्ग के लोगों को भगाकर कब्जा करना चाहते थे। वे यहां पर लैंड जिहाद का प्रयास कर रहे थे। उनके हाथ में पत्थर ही नहीं बल्कि चाकू, तलवार, लट्ठ और पिस्टल भी थी। यह राजफाश छत्रीपुरा थाने में दर्ज एफआईआर में हुआ है।
14 पर केस दर्ज
पुलिस ने दो अलग-अलग प्रकरणों में 14 लोगों को नामजद आरोपित बनाया है। छत्रीपुरा थाना पुलिस ने शुक्रवार को युवक की शिकायत पर शानू शेख बैंडवाला, अमान, अल्ताफ, फैजल गैरेजवाला, नानू, राजा, जावेद, नईम, अनीस, यास्मिन, आईशा के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।
चाकू से हमला
युवक के मुताबिक शानू बैंडवाला और अल्ताफ चाकू लेकर लोगों पर हमला कर रहे थे। उन्होंने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया और कहा कि इनको भगाकर मोहल्ले में कब्जा करना है। अमान तलवार लेकर आया और उस पर हमला कर दिया। युवक के साथियों सचिन, सुजल, मोनू, महेंद्र, जितेंद्र, कृष्णा, श्यामलाल पर फैजल, नानू, राजा, जावेद, अनीस जनरेटरवाला ने हमला कर दिया।
महिलाओं ने छतों से फेंके पत्थर और फर्शी
युवक ने बताया कि यास्मिन और आईशा नामक महिलाओं ने छतों से पत्थर और फर्शियां फेंकीं। इससे स्पष्ट हो गया कि हमला सोची-समझी साजिश के तहत किया गया था। आरोपित छतों पर पत्थर और हथियार लेकर छुपे थे।
सामूहिक दुष्कर्म की धमकी
एक अन्य पीड़ित ने शानू शेख बैंडवाला, सलमान, अयान और मुन्ना नेता के खिलाफ प्रकरण दर्ज करवाया है। उसकी नाबालिग बेटी और भांजी से ही सबसे पहले विवाद हुआ था। सलमान ने बच्चियों को लात-घूंसों से मारा और एक बच्ची को गोद में उठाते हुए कहा कि इसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करना है।
पीड़ित ने बच्ची को तो छुड़वा लिया, लेकिन आरोपित ने उस पर हमला कर दिया। इससे कलाई, पसली और पेट में गंभीर चोट आई है। यह भी बताया कि अयान पिस्टल लेकर आया था, उसने पीड़ित की भांजी की कनपट्टी पर पिस्टल अड़ाई और गोली मारने की धमकी दी।
फरार आरोपित की तलाश में जुटी पुलिस
घटना में चार आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन अभी भी महिलाओं सहित 10 आरोपित फरार हैं। पुलिस ने उनके घरों में दबिश दी, लेकिन वहां कोई भी नहीं मिला है। पुलिस अब उनके रिश्तेदारों का पता लगाकर वहां दबिश दे रही है। घटना पर वरिष्ठ अधिकारी भी नजर रख रहे हैं।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indore9 खातों में 10 बार ट्रांजेक्शन कर जमा करवाए रुपए:84 साल के प्रोफेसर को ट्रेडिंग ग्रुप में जोड़कर 1 करोड़ 70 लाख रुपए ठगे 610 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsमर्डर:नशा करने के बाद विवाद में रिक्शा वाले ने की इंस्पेक्टर की हत्या, रुपए लूटे, आरोपी हिरासत में 632 दिन पहलेTimeNewsIndoreIndoreक्राइम इंडेक्स 2024:सालभर में 17 हजार से ज्यादा अपराध, हत्या, डकैती व अपहरण के मामले बढ़े 658 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsचर्चित चंदन गुप्ता हत्याकांड: 28 आरोपी दोषी करार, NIA कोर्ट का बड़ा फैसला 659 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsइंदौर में न्यू ईयर की रात चाकूबाजी:ऑटो सवार बदमाशों ने युवक को पेट में चाकू मारा, हालत गंभीर 659 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsइंजीनियर अतुल सुभाष सुसाइड केस में आरोपी पत्नी निकिता सिंघानिया और ससुराल के तीन अन्य सदस्यों ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में अग्रिम ज़मानत की अर्जी दाखिल की है 678 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsमहू का हिस्ट्रीशीटर पीथमपुर में गिरफ्तार:अलग-अलग थानों में 55 केस, 15 हजार का इनाम भी था 679 दिन पहलेTimeNewsIndoreIndore4 लाख रुपए के कैमरे चुराए, सीसीटीवी में दिखा आरोपी:मैरिज गार्डन में शूट करने आए फोटोग्राफर के साथ वारदात; कार में ले गया बैग 679 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 6 घंटे पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 9 घंटे पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 9 घंटे पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 11 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 13 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 13 दिन पहले
Indoreराज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने किया इंदौर जिले के ग्रामों का सघन भ्रमण 13 दिन पहले
Indoreधार जिले के बाग में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय शिविर आयोजित 13 दिन पहले
Indoreएडिशनल डायरेक्टर डॉ. संध्या व्यास ने किया अशासकीय संस्था संजीवनी का अवलोकन 13 दिन पहले