
लसूडिया पुलिस ने एक नाबालिक छात्रा की शिकायत पर उसके पूर्व किरायेदार के खिलाफ छेड़छाड़ और घर पर पत्थराव करने के मामले में केस दर्ज किया है। पुलिस से मिली जानकारी क मुताबिक, छात्रा निजी स्कूल में पढ़ाई करती है। उसके यहां दो साल पहले सुजल पुत्र अविनाश चावरे किराये से रहता था। उसकी हरकते ठीक नहीं थी तो पिता ने मकान खाली करवा दिया। कुछ दिन पहले सुजल स्कूल में आते जाते पीछा करता और रोकता था। लेकिन उसकी बातों को इग्नोर कर परिवार को नहीं बताया।
14 अक्टूबर को सुजल ने रोका और दूसरे लड़के से बात करने की बात पर हाथ पकड़कर दोनों को जान से मारने की धमकी दी। यह बात अपनी मां को बताई। इस पर सुजल के पिता को बुलाकर समझाने की बात हुई, लेकिन परिवार की कोई बात नहीं हुई। इसके बाद 26 अक्टूबर को सुजल घर के पास आया। जब खिड़की साफ कर रही थी। सुजल ने पत्थर उठाकर उसे मारा। जिससे कांच फुट गया। उसके डर के चलते इसके बाद से स्कूल नहीं गई। पिता ने कांच फूटने का कारण पूछा तो कुछ नहीं बताया। 4 नवबंर से स्कूल जाने को लेकर जब मां से बात हुई तो छात्रा ने मना कर दिया। इसके बाद उन्होंने कारण पूछा तो सुजल के हरकत के बारे में बताया। फिर माता-पिता छात्रा को लेकर थाने पहुंचे ओर आरोपी पर केस दर्ज करा दिया।
