
रावजी बाजार थाना पुलिस ने नाबालिग के साथ मारपीट के मामले में एक युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी युवक ने मोबाइल चोरी के शक में नाबालिग को जमकर पीटा। नाबालिग के पिता ने पुलिस को बताया कि उनका लड़का काम कर घर लौटा था। उसका गाल सूजा हुआ था। पूछने पर उसने पिता को बताया कि रास्ते में विजय ने उसे रोका था और मोबाइल चोरी की शंका में बेल्ट से उसे जमकर पीट दिया।
