देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndore
इंदौर 8 बार पढ़ी गई

तुम्हारे खाते से करोड़ों का फर्जी ट्रांजेक्शन फर्जी CBI और RBI अफसर बनकर बजुर्ग से 40 लाख रुपये की ठगी

इंदौर में 71 वर्षीय एक बुजुर्ग ने साइबर अपराधियों द्वारा 40 लाख 70 हजार रुपये की ठगी का सामना किया। आरोपितों ने उन्हें जाली गिरफ्तारी वारंट और सुप्रीम कोर्ट के आदेश भेजकर धमकाया।

Abhishek Raghuvanshi30 अक्टूबर 2024 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

इंदौर में 71 वर्षीय एक बुजुर्ग ने साइबर अपराधियों द्वारा 40 लाख 70 हजार रुपये की ठगी का सामना किया। आरोपितों ने उन्हें जाली गिरफ्तारी वारंट और सुप्रीम कोर्ट के आदेश भेजकर धमकाया। बुजुर्ग ने उनकी बातों में आकर विभिन्न खातों से पैसे ट्रांसफर किए। अपराध शाखा ने मामले में धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर लिया है।
बुजुर्ग के खाते में संदिग्ध ट्रांजेक्शन
एडिशनल डीसीपी (अपराध) राजेश दंडोतिया के मुताबिक, घटना शिवधाम कालोनी खंडवा रोड में रहने वाले वृद्ध के साथ हुई है। वह वायर कंपनी में नौकरी करते हैं। तीन अक्टूबर को साइबर अपराधी ने बांद्रा (मुंबई) पुलिस के नाम से वाट्सएप से कॉल लगाया। वृद्ध को धमकाते हुए कहा कि मुंबई स्थित कैनरा बैंक में खोले गए खाते में दो करोड़ 60 लाख रुपये का संदिग्ध ट्रांजेक्शन हुआ है। इसमें राशि का 15 प्रतिशत कमीशन तुम्हें मिला है।
एफआईआर के नाम पर डराया
वृद्ध का मुंबई की किसी भी बैंक में खाता नहीं था। ठग ने उन्हें डराया और कहा कि तुम्हारे विरुद्ध एफआइआर दर्ज हो चुकी है। तत्काल सीबीआइ, ईडी और सुप्रीम कोर्ट के जाली आर्डर वाट्सएप पर भेज दिए। आरोपितों ने कहा कि सीबीआई की एक टीम गिरफ्तार करने पहुंचने वाली है। पुलिस इस मामले में कैनरा बैंक के मैनेजर को गिरफ्तार कर चुकी और उसके घर से फर्जी बैंक पासबुक मिली है।
गिरफ्तारी की बात सुन घबराया बुजुर्ग
एडीसीपी के मुताबिक, गिरफ्तारी से वृद्ध घबरा गए। आरोपितों ने कहा कि सीनियर अफसर से गुहार लगा कर गिरफ्तारी टाली जा सकती है। सीबीआई के सीनियर अफसर आकाश कुलकर्णी जांच कर दोषमुक्त कर सकते हैं। आरोपितों ने कथित सीबीआई अफसर को कॉल ट्रांसफर कर दी।
उसने काफी देर पूछताछ की। बैंक खातों और मोबाइल नंबरों की सारी जानकारी ले ली। आरोपितों ने कहा कि कमीशन के रुपयों की जांच आरबीआई से करवाना होगी। इसके लिए तुम्हारे खातों की संपूर्ण राशि आरबीआई के खातों में जमा करनी होगी।
रुपये आते ही मोबाइल बंद कर दिया
आरोपितों की बातों में वृद्ध आ गए और 27 लाख 96 हजार रुपये कैश ट्रांसफर कर दिए। चार लाख 46 हजार 581 रुपये एफडी तोड़कर जमा करवाए। ठग इसके बाद भी पूछताछ और धमकी देते रहे। वृद्ध ने एक अन्य बैंक से एफडी तोड़ी और नौ लाख 70 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। कुल 40 लाख 70 हजार रुपये लेने के बाद आरोपितों ने कहा कि सत्यापन के बाद राशि लौटा दी जाएगी।
काफी देर तक रुपये न आने पर वृद्ध ने कॉल लगाया तो आरोपितों के मोबाइल बंद मिले। पीड़ित ने स्वजन को घटना बताई और एनसीआरपी पोर्टल 1930 पर शिकायत की। अपराध शाखा ने बयान लेकर मंगलवार को प्रकरण दर्ज कर लिया।
विज्ञानी-डॉक्टर सहित 35 लोगों से तीन करोड़ रुपये ठगे
साइबर अपराधी अभी तक 35 लोगों को निशाना बना चुके हैं। इसमें आरआर कैट के विज्ञानी, डाक्टर, इंजीनियर और रिटायर बैंक अफसर शामिल हैं। अपराध शाखा के एडीसीपी के मुताबिक, साइबर अपराधियों ने करीब तीन करोड़ रुपये की ठगी की है। हालांकि शिकायत के बाद अपराध शाखा 70 लाख से ज्यादा की राशि लौटा चुकी है।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
9 खातों में 10 बार ट्रांजेक्शन कर जमा करवाए रुपए:84 साल के प्रोफेसर को ट्रेडिंग ग्रुप में जोड़कर 1 करोड़ 70 लाख रुपए ठगेIndore9 खातों में 10 बार ट्रांजेक्शन कर जमा करवाए रुपए:84 साल के प्रोफेसर को ट्रेडिंग ग्रुप में जोड़कर 1 करोड़ 70 लाख रुपए ठगे 610 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsमर्डर:नशा करने के बाद विवाद में रिक्शा वाले ने की इंस्पेक्टर की हत्या, रुपए लूटे, आरोपी हिरासत में 632 दिन पहलेTimeNewsIndoreIndoreक्राइम इंडेक्स 2024:सालभर में 17 हजार से ज्यादा अपराध, हत्या, डकैती व अपहरण के मामले बढ़े 658 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsचर्चित चंदन गुप्ता हत्याकांड: 28 आरोपी दोषी करार, NIA कोर्ट का बड़ा फैसला 659 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsइंदौर में न्यू ईयर की रात चाकूबाजी:ऑटो सवार बदमाशों ने युवक को पेट में चाकू मारा, हालत गंभीर 659 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsइंजीनियर अतुल सुभाष सुसाइड केस में आरोपी पत्नी निकिता सिंघानिया और ससुराल के तीन अन्य सदस्यों ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में अग्रिम ज़मानत की अर्जी दाखिल की है 678 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsमहू का हिस्ट्रीशीटर पीथमपुर में गिरफ्तार:अलग-अलग थानों में 55 केस, 15 हजार का इनाम भी था 679 दिन पहलेTimeNewsIndoreIndore4 लाख रुपए के कैमरे चुराए, सीसीटीवी में दिखा आरोपी:मैरिज गार्डन में शूट करने आए फोटोग्राफर के साथ वारदात; कार में ले गया बैग 679 दिन पहले
अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 6 घंटे पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 9 घंटे पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 9 घंटे पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहलेजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभIndoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 11 दिन पहलेइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्यIndoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 13 दिन पहलेखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद करायाIndoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 13 दिन पहलेराज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने किया इंदौर जिले के ग्रामों का सघन भ्रमणIndoreराज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने किया इंदौर जिले के ग्रामों का सघन भ्रमण 13 दिन पहलेधार जिले के बाग में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय शिविर आयोजितIndoreधार जिले के बाग में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय शिविर आयोजित 13 दिन पहलेएडिशनल डायरेक्टर डॉ. संध्या व्यास ने किया अशासकीय संस्था संजीवनी का अवलोकनIndoreएडिशनल डायरेक्टर डॉ. संध्या व्यास ने किया अशासकीय संस्था संजीवनी का अवलोकन 13 दिन पहले
↑