पुलिसकर्मी ने महिला कॉन्स्टेबल से की छेड़छाड़:इंदौर में कार में रोमांटिक सॉन्ग बजाते हुए सुनसान इलाके में ले गया
इंदौर में महिला कॉन्स्टेबल से साथी पुलिसकर्मी ने छेड़छाड़ कर दी। आरोपी ने पीड़िता को कार में बैठाया और सुनसान इलाके में ले गया। यहां कार रोककर छेड़छाड़ करने लगा।
इंदौर में महिला कॉन्स्टेबल से साथी पुलिसकर्मी ने छेड़छाड़ कर दी। आरोपी ने पीड़िता को कार में बैठाया और सुनसान इलाके में ले गया। यहां कार रोककर छेड़छाड़ करने लगा। पीड़िता चिल्लाने लगी तो आरोपी पुलिसकर्मी उसे घर छोड़कर भाग गया। भंवरकुआ थाना प्रभारी राजकुमार यादव ने बताया कि शनिवार रात को पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज किया है। आरोपी और पीड़िता एक-दूसरे को पहचानते हैं। अभी गिरफ्तारी नहीं हुई है। सुखदेव पुलिस के रेडियो विभाग में हेड कॉन्स्टेबल है।
रास्ता भूलने का कहकर सुनसान इलाके में कार रोकी
पीड़ित महिला कॉन्स्टेबल (30) ने भंवरकुआ पुलिस को बताया, घटना 21 अक्टूबर की रात करीब 8 बजे की है। वह दूसरी पलटन इलाके में रहती है। माता-पिता को दीवाली पर गांव जाना था। सुखदेव भी उसी कॉलोनी में रहता है। सुखदेव ने कहा कि रात हो गई है। वह मेरे माता-पिता को अपनी कार से बस स्टैंड पर छोड़ देगा।
सुखदेव के साथ मैं और माता-पिता कार में बैठकर सरवटे बस स्टैंड पहुंचे। कुछ देर बाद उन्हें महाराष्ट्र जाने वाली बस में बैठा दिया। बस रवाना होने के बाद सुखदेव के साथ कार में बैठकर घर के लिए निकली। सुखदेव ने कार घर की ओर न लाकर चिड़ियाघर की ओर ले गया। मैंने पूछा कि यह कौन से रास्ते से चल रहे हैं तो कहने लगा, मुझे कुछ काम है, वह निपटाते हुए चलते हैं।
मैंने उस पर भरोसा किया। कुछ देर बाद उसने कार भंवरकुआ की ओर टर्न कर ली। यहां पहुंचने पर मैंने फिर पूछा कि कहां चल रहे हैं तो उसने पहले मुझे बातों में उलझाया। फिर कहा कि भंवरकुआ का नया ब्रिज बन गया है, वह देखकर आते हैं। वह मुझसे रोमांटिक बातें करने लगा। मैंने उसे मना किया तो उसने कार ब्रिज के साइड में खड़ी कर दी।
सुखदेव मुझे गलियों में घुमाता रहा और रोमांटिक गाने सुनाने लगा। चिड़ियाघर और रेसीडेंसी इलाके में एक जगह ले जाकर सुखदेव ने अचानक कार रोक दी। कहने लगा कि मैं रास्ता भूल गया हूं। हम गलत रास्ते पर आ गए। कार के कांच बंद करके मुझे बैड टच करने लगा।
मेरे चिल्लाने पर उसने तेजी से कार चलाई और मुझे घर छोड़ दिया। मैंने भाई-भाभी को पूरी बात बताई। शनिवार को भंवरकुआ थाने जाकर सुखदेव के खिलाफ केस दर्ज करा दिया।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indore9 खातों में 10 बार ट्रांजेक्शन कर जमा करवाए रुपए:84 साल के प्रोफेसर को ट्रेडिंग ग्रुप में जोड़कर 1 करोड़ 70 लाख रुपए ठगे 610 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsमर्डर:नशा करने के बाद विवाद में रिक्शा वाले ने की इंस्पेक्टर की हत्या, रुपए लूटे, आरोपी हिरासत में 632 दिन पहलेTimeNewsIndoreIndoreक्राइम इंडेक्स 2024:सालभर में 17 हजार से ज्यादा अपराध, हत्या, डकैती व अपहरण के मामले बढ़े 658 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsचर्चित चंदन गुप्ता हत्याकांड: 28 आरोपी दोषी करार, NIA कोर्ट का बड़ा फैसला 659 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsइंदौर में न्यू ईयर की रात चाकूबाजी:ऑटो सवार बदमाशों ने युवक को पेट में चाकू मारा, हालत गंभीर 659 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsइंजीनियर अतुल सुभाष सुसाइड केस में आरोपी पत्नी निकिता सिंघानिया और ससुराल के तीन अन्य सदस्यों ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में अग्रिम ज़मानत की अर्जी दाखिल की है 678 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsमहू का हिस्ट्रीशीटर पीथमपुर में गिरफ्तार:अलग-अलग थानों में 55 केस, 15 हजार का इनाम भी था 679 दिन पहलेTimeNewsIndoreIndore4 लाख रुपए के कैमरे चुराए, सीसीटीवी में दिखा आरोपी:मैरिज गार्डन में शूट करने आए फोटोग्राफर के साथ वारदात; कार में ले गया बैग 679 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 6 घंटे पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 9 घंटे पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 9 घंटे पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 11 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 13 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 13 दिन पहले
Indoreराज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने किया इंदौर जिले के ग्रामों का सघन भ्रमण 13 दिन पहले
Indoreधार जिले के बाग में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय शिविर आयोजित 13 दिन पहले
Indoreएडिशनल डायरेक्टर डॉ. संध्या व्यास ने किया अशासकीय संस्था संजीवनी का अवलोकन 13 दिन पहले
