
लसूड़िया पुलिस ने तलावली चांदा स्थित डीबी प्राइड निवासी राखी श्रीवास्तव की शिकायत पर पति डा. प्रशांत श्रीवास्तव, ससुर राधेश्याम, सास कल्पना और ननद मीनाक्षी के खिलाफ केस दर्ज किया है। राखी का आरोप है कि शादी के समय पिता ने लाखों रुपये, सोना-चांदी के आभूषण और कार दहेज में दी थी। आरोपित उसके बाद भी रुपयों की मांग करते थे। पति ने बेडरूम में सीसीटीवी कैमरे भी लगा दिए थे। आरोपितों द्वारा प्रताड़ित करने पर राखी मायके में आ गई और गुरुवार को चारों के खिलाफ केस दर्ज करवाया।
