
बाणगंगा थाना क्षेत्र में हत्या की वारदात हो गई। एक मजदूर ने दूसरे मजदूर की टामी मार मारकर हत्या कर दी।पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार भी कर लिया है।विवाद खाने को लेकर हुआ था। टीआई सियाराम सिंह गुर्जर के मुताबिक घटना सांवेर रोड़ स्थित सार्थक साहू की रिद्धी-सिद्धि फेक्टरी की है।
रात करीब सवा बजे धनप्रसाद लोधी और हरीश चौधरी में विवाद हो गया था। हरीश ने लोहे की टामी से हमला कर धनप्रसाद की हत्या कर दी।
गार्ड व अन्य लोग गंभीर अवस्था में उसको अरबिंदो अस्पताल ले गए लेकिन उसकी मौत हो गई। पुलिस ने रात में ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।
टीआई के मुताबिक मूलत:सागर निवासी धनप्रसाद और पेंड्रा छग निवासी हरीश एक ही फेक्टरी में काम करते थे।दोनों ही शराब के नशे में थे। रात में खाने को लेकर उनमें विवाद हुआ था।आरोपित ने गुस्से में टामी से इतने वार किए कि सिर चकनाचूर हो गया।
