देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndore
इंदौर 1 बार पढ़ी गई

इंदौर के केईएम बिल्डिंग में हुई हैलोवीन पार्टी पर बढ़ा विवाद, थाने पहुंचे डॉक्टर

इंदौर में मेडिकल कॉलेज की पुरानी इमारत में हुई हैलोवीन पार्टी को लेकर डॉक्टरों गुस्सा फूट पड़ा है। उन्होंने पुलिस थाने पहुंचकर इसकी शिकायत की है।

Abhishek Raghuvanshi18 अक्टूबर 2024 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

इंदौर में मेडिकल कॉलेज की पुरानी इमारत में हुई हैलोवीन पार्टी को लेकर डॉक्टरों गुस्सा फूट पड़ा है। उन्होंने पुलिस थाने पहुंचकर इसकी शिकायत की है। डॉक्टरों का आरोप है कि यह ऐतिहासिक इमारत है, दुनिया में ऐसी दो ही इमारतें हैं। इसके साथ ही ग्रुप ने हैलोवीन पार्टी कर शिक्षण संस्थान को कलंकित किया है।
जैन संत ने भी हैलोवीन पार्टी को निंदनिय बताते हुए प्राश्चित करने के लिए कहा।
अक्षय बम का फोटो सामने आने के बाद कांग्रेस भी इसके विरोध में उतर आई।
डीन ने इस मामले में पुलिस को लेटर लिखकर, ग्रुप को भी नोटिस भेजा है।
एमजीएम मेडिकल कॉलेज परिसर में स्थित ऐतिहासिक धरोहर केईएम बिल्डिंग में जैन सोशल ग्रुप एलिगेंट द्वारा की गई हैलोवीन पार्टी का विरोध बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को डॉक्टर एसीपी कार्यालय पहुंचे और आयोजकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की। वहीं कांग्रेस भी पार्टी में शामिल अक्षय कांति बम के फोटो सामने आने के बाद इसके विरोध में उतर आई है। मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन और एमजीएम एलुमनी एसोसिएशन ने धरोहर का दुरुपयोग कर अवैधानिक पार्टी का आयोजन करने वाले ग्रुप के सदस्यों के खिलाफ संयोगितागंज क्षेत्र के एसीपी को शिकायती आवेदन दिया है।
डॉक्टरों की भावनाएं आहत हुईं
आवेदन में बताया गया है कि इस धरोहर में हुई पार्टी से सभी डॉक्टरों की भावनाएं आहत हुई हैं। डॉ. राहुल रोकड़े और डॉ. अशोक ठाकुर ने बताया कि इस तरह की पार्टी कर शिक्षण संस्थान को कलंकित किया गया। आर्किटेक्चर की दृष्टि से देखा जाए तो इस तरह की दुनिया में सिर्फ दो ही बिल्डिंग हैं। यह मध्य भारत का पहला चिकित्सा संस्थान है। पार्टी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। इस दौरान डॉ. संजय लोंढ़े, डॉ. सुमित शुक्ला, डॉ. विनीता कोठारी आदि मौजूद रहे।
डीन ने पुलिस को लिखा पत्र, ग्रुप को जारी किया नोटिस
डीन डॉ. संजय दीक्षित ने हैलोवीन पार्टी बिना अनुमति आयोजित करने पर जैन सोशल ग्रुप एलिगेंट को नोटिस जारी किया है। उन्होंने जवाब मांगा कि केईएम बिल्डिंग में एकेडमिक टूर की अनुमति की शर्तों का उल्लंघन कैसे किया गया। कार्यालय से 13 अक्टूबर को इवेंट को रोकने के निर्देश दिए गए थे। उन्होंने संयोगितागंज पुलिस को पत्र लिखकर कहा है कि पार्टी की अनुमति किसी को भी नहीं दी गई है। इसमें वह संज्ञान लेकर कार्रवाई कर सकते हैं।
कांग्रेस ने की डीन को हटाने की मांग
इधर इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में डीन डॉ. संजय दीक्षित को हटाने और भाजपा नेता अक्षय कांति बम सहित अन्य लोगों पर एफआइआर दर्ज किए जाने की मांग को लेकर संभागायुक्त कार्यालय का घेराव किया गया। जाइंट कमिश्नर पुरुषोत्तम पाटीदार को मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन सौंपा। यादव ने आरोप लगाया कि भूत के मुखौटे लगाए खड़े लोगों के बीच बम साफ नजर आ रहे हैं। डीन के बंगले में राजनेता, डॉक्टर, उद्योगपति आदि को भोजन करवाया गया। यह कार्य डीन की अनुमति के बिना कैसे किया गया।
मुनि प्रमाण सागर बोले घोर निंदनीय, शामिल सदस्य करें प्रायश्चित
रेसकोर्स रोड स्थित मोहता बाग में चल रहे शंका समाधान शिविर में हैलोवीन पार्टी को लेकर दिगंबर जैन संत मुनि प्रमाण सागर से डॉ. सुमित शुक्ला, डॉ. विनिता कोठारी और डॉ. विशाल कीर्ति जैन ने सवाल किया कि जैन समाज के एक संगठन ने इसे आयोजित किया था।
इस पर मुनि ने कहा कि समाज में युवाओं का आगे आना, संगठित होकर आगे बढ़ना अच्छी बात है। लेकिन संगठन के नाम पर अपनी सांस्कृतिक परंपरा को छिन्न-भिन्न करना अच्छी बात नहीं है। हैलोवीन पार्टी घोर निंदनीय है, यह हमारी संस्कृति के अनुकूल नहीं है। यह धर्म, संस्कृति, परंपरा के विरुद्ध है।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
9 खातों में 10 बार ट्रांजेक्शन कर जमा करवाए रुपए:84 साल के प्रोफेसर को ट्रेडिंग ग्रुप में जोड़कर 1 करोड़ 70 लाख रुपए ठगेIndore9 खातों में 10 बार ट्रांजेक्शन कर जमा करवाए रुपए:84 साल के प्रोफेसर को ट्रेडिंग ग्रुप में जोड़कर 1 करोड़ 70 लाख रुपए ठगे 609 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsमर्डर:नशा करने के बाद विवाद में रिक्शा वाले ने की इंस्पेक्टर की हत्या, रुपए लूटे, आरोपी हिरासत में 631 दिन पहलेTimeNewsIndoreIndoreक्राइम इंडेक्स 2024:सालभर में 17 हजार से ज्यादा अपराध, हत्या, डकैती व अपहरण के मामले बढ़े 657 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsचर्चित चंदन गुप्ता हत्याकांड: 28 आरोपी दोषी करार, NIA कोर्ट का बड़ा फैसला 658 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsइंदौर में न्यू ईयर की रात चाकूबाजी:ऑटो सवार बदमाशों ने युवक को पेट में चाकू मारा, हालत गंभीर 658 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsइंजीनियर अतुल सुभाष सुसाइड केस में आरोपी पत्नी निकिता सिंघानिया और ससुराल के तीन अन्य सदस्यों ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में अग्रिम ज़मानत की अर्जी दाखिल की है 677 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsमहू का हिस्ट्रीशीटर पीथमपुर में गिरफ्तार:अलग-अलग थानों में 55 केस, 15 हजार का इनाम भी था 677 दिन पहलेTimeNewsIndoreIndore4 लाख रुपए के कैमरे चुराए, सीसीटीवी में दिखा आरोपी:मैरिज गार्डन में शूट करने आए फोटोग्राफर के साथ वारदात; कार में ले गया बैग 677 दिन पहले
नवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 4 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 4 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहलेइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!”Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 5 दिन पहलेबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूरIndoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहलेबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोकIndoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
इंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्यIndoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 11 दिन पहलेखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद करायाIndoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहलेराज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने किया इंदौर जिले के ग्रामों का सघन भ्रमणIndoreराज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने किया इंदौर जिले के ग्रामों का सघन भ्रमण 12 दिन पहलेधार जिले के बाग में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय शिविर आयोजितIndoreधार जिले के बाग में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय शिविर आयोजित 12 दिन पहलेएडिशनल डायरेक्टर डॉ. संध्या व्यास ने किया अशासकीय संस्था संजीवनी का अवलोकनIndoreएडिशनल डायरेक्टर डॉ. संध्या व्यास ने किया अशासकीय संस्था संजीवनी का अवलोकन 12 दिन पहलेसांवेर में विशाल शिविर सम्पन्न- मंत्री श्री सिलावट और कलेक्टर श्री वर्मा ने नागरिकों से रूबरू होकर सुनी उनकी समस्याएं और किया हाथों-हाथ निराकरणIndia Newsसांवेर में विशाल शिविर सम्पन्न- मंत्री श्री सिलावट और कलेक्टर श्री वर्मा ने नागरिकों से रूबरू होकर सुनी उनकी समस्याएं और किया हाथों-हाथ निराकरण 12 दिन पहलेसनावदिया में पट्टे की भूमि पर अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर कार्रवाईIndoreसनावदिया में पट्टे की भूमि पर अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर कार्रवाई 12 दिन पहलेशासकीय महाविद्यालय खजराना में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreशासकीय महाविद्यालय खजराना में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 12 दिन पहले
↑