देश की बात, आपके शहर से
Indore22°CMostly clear
TimeNewsTODAYअभीRight news, better tomorrow
E-Paper
TimeNewsIndore
इंदौर 1 बार पढ़ी गई

इंदौर में डिजिटल अरेस्ट की जांच में 1400 सिमकार्ड ट्रेस, आठ राज्यों में मिली लोकेशन

इंदौर के भंवरकुआं क्षेत्र में रहने वाली एक युवती के साथ 12 लाख रुपये की धोखाधड़ी हुई थी। बेंगलुरु की आईटी कंपनी में काम करने वाली इस युवती ने शादी के लिए राशि जमा करके रखी थी।

Abhishek Raghuvanshi4 अक्टूबर 2024 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

इंदौर के भंवरकुआं क्षेत्र में रहने वाली एक युवती के साथ 12 लाख रुपये की धोखाधड़ी हुई थी। बेंगलुरु की आईटी कंपनी में काम करने वाली इस युवती ने शादी के लिए राशि जमा करके रखी थी। साइबर अपराधियों ने ड्रग्स और फर्जी पासपोर्ट केस में फंसाने की धमकी देकर उससे रुपये वसूल लिए।
इंजीनियर युवती से हुई घटना में मास्टर माइंड को ढूंढा तो दुबई से जुड़े तार।
वह दुबई से हवाला के माध्यम से भारत में रुपयों का लेनदेन भी करता है।
उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने लुकआउट सर्कुलर जारी करवाया है।
इंदौर। डिजिटल अरेस्ट की एक जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। इंजीनियर युवती के साथ हुई इस घटना में अपराधियों ने 1400 सिमकार्ड का उपयोग किया था जो आठ अलग-अलग राज्यों से ऑपरेट हो रहे थे। सरगना हैदराबाद का युवक है जो दुबई में बैठा हुआ है। अपराध शाखा ने आरोपितों के मोबाइल की जांच की तो पता चला घटना में 1400 सिमकार्ड और चार मोबाइल का उपयोग हुआ है। साइबर एक्सपर्ट ने सिमकार्ड की लोकेशन निकाली तो पता चला ठग जयपुर, जोधपुर, कोल्हापुर, कोलकाता शहरों के साथ त्रिपुरा, मणिपुर, दिल्ली, गुजरात, तेलंगाना जैसे राज्यों से मोबाइल आपरेट कर रहे थे।ठगी का मास्टर माइंड हैदराबाद का जयसिन्हा निकला जो दुबई में बैठकर गैंग ऑपरेट कर रहा है। वह दुबई से हवाला के माध्यम से भारत में रुपयों का लेनदेन भी करता है। गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने लुकआउट सर्कुलर जारी करवाया है। सीबीआई, इंटरपोल और सीआइडी को भी सूचना भेजी है। टीम ने उसे पकड़ने के लिए हैदराबाद में दोबारा रैकी की लेकिन अफसर सांप्रदायिक घटना होने के डर से दबिश नहीं दे सके।
डिजिटल अरेस्ट की 27 घटनाओं में करोड़ों की ठगी
एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया के मुताबिक पुलिस के पास अभी तक डिजिटल अरेस्ट संबंधित 27 शिकायतें आई हैं। सबसे बड़ी धोखाधड़ी 49 लाख रुपये की रिटायर्ड बैंक अफसर के साथ हुई है। इस मामले में लसूड़िया थाने में एफआइआर दर्ज करवाई गई है। आरोपितों की अंतिम कड़ी दुबई से जुड़ रही है। संभवत: क्रिप्टो करंसी के माध्यम से रुपये भेजे गए हैं।
ग्रामीण, दुकानदार और मजदूरों के निकले बैंक खाते
पुलिस ने उन खातों की जांच भी कि जिनमें रुपयों का लेनदेन हुआ था। राजस्थान से एक युवक को पकड़ा तो वह पैडलर निकला। बैंक अफसरों ने बताया ठगी की राशि कर्नाटक, आंध्रप्रदेश, गुजरात, मणिपुर, तेलंगाना, बंगाल, दिल्ली राज्यों के अलावा नोएडा, मथुरा, जयपुर, जोधपुर, लखनऊ, मुंबई, ठाणे, सांगरोली, हाथरस और बिलासपुर शहरों के खातों में ट्रांसफर की गई थी।
एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया के मुताबिक आरोपितों ने खाते कमीशन पर लिए हैं। जिन लोगों के खातों में रुपये ट्रांसफर हुए वो ग्रामीण, मजदूर और दुकानदार हैं।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
9 खातों में 10 बार ट्रांजेक्शन कर जमा करवाए रुपए:84 साल के प्रोफेसर को ट्रेडिंग ग्रुप में जोड़कर 1 करोड़ 70 लाख रुपए ठगेIndore9 खातों में 10 बार ट्रांजेक्शन कर जमा करवाए रुपए:84 साल के प्रोफेसर को ट्रेडिंग ग्रुप में जोड़कर 1 करोड़ 70 लाख रुपए ठगे 609 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsमर्डर:नशा करने के बाद विवाद में रिक्शा वाले ने की इंस्पेक्टर की हत्या, रुपए लूटे, आरोपी हिरासत में 631 दिन पहलेTimeNewsIndoreIndoreक्राइम इंडेक्स 2024:सालभर में 17 हजार से ज्यादा अपराध, हत्या, डकैती व अपहरण के मामले बढ़े 657 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsचर्चित चंदन गुप्ता हत्याकांड: 28 आरोपी दोषी करार, NIA कोर्ट का बड़ा फैसला 658 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsइंदौर में न्यू ईयर की रात चाकूबाजी:ऑटो सवार बदमाशों ने युवक को पेट में चाकू मारा, हालत गंभीर 658 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsइंजीनियर अतुल सुभाष सुसाइड केस में आरोपी पत्नी निकिता सिंघानिया और ससुराल के तीन अन्य सदस्यों ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में अग्रिम ज़मानत की अर्जी दाखिल की है 677 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsमहू का हिस्ट्रीशीटर पीथमपुर में गिरफ्तार:अलग-अलग थानों में 55 केस, 15 हजार का इनाम भी था 678 दिन पहलेTimeNewsIndoreIndore4 लाख रुपए के कैमरे चुराए, सीसीटीवी में दिखा आरोपी:मैरिज गार्डन में शूट करने आए फोटोग्राफर के साथ वारदात; कार में ले गया बैग 678 दिन पहले
नवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहलेइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!”Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहलेबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूरIndoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहलेबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोकIndoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
इंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्यIndoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 12 दिन पहलेखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद करायाIndoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहलेराज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने किया इंदौर जिले के ग्रामों का सघन भ्रमणIndoreराज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने किया इंदौर जिले के ग्रामों का सघन भ्रमण 12 दिन पहलेधार जिले के बाग में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय शिविर आयोजितIndoreधार जिले के बाग में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय शिविर आयोजित 12 दिन पहलेएडिशनल डायरेक्टर डॉ. संध्या व्यास ने किया अशासकीय संस्था संजीवनी का अवलोकनIndoreएडिशनल डायरेक्टर डॉ. संध्या व्यास ने किया अशासकीय संस्था संजीवनी का अवलोकन 12 दिन पहलेसांवेर में विशाल शिविर सम्पन्न- मंत्री श्री सिलावट और कलेक्टर श्री वर्मा ने नागरिकों से रूबरू होकर सुनी उनकी समस्याएं और किया हाथों-हाथ निराकरणIndia Newsसांवेर में विशाल शिविर सम्पन्न- मंत्री श्री सिलावट और कलेक्टर श्री वर्मा ने नागरिकों से रूबरू होकर सुनी उनकी समस्याएं और किया हाथों-हाथ निराकरण 12 दिन पहलेसनावदिया में पट्टे की भूमि पर अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर कार्रवाईIndoreसनावदिया में पट्टे की भूमि पर अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर कार्रवाई 12 दिन पहलेशासकीय महाविद्यालय खजराना में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreशासकीय महाविद्यालय खजराना में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 12 दिन पहले
↑