पति का कत्ल कर कमरे में छिपा दी लाश, बाहर से गेट बंद कर फरार हो गई पत्नी
राजधानी दिल्ली (Delhi) में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां डाबड़ी इलाके में एक महिला ने अपने पति (husband) की हत्या कर दी. इसके बाद शव को कमरे में ही छिपा दिया और फरार हो गई.
राजधानी दिल्ली (Delhi) में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां डाबड़ी इलाके में एक महिला ने अपने पति (husband) की हत्या कर दी. इसके बाद शव को कमरे में ही छिपा दिया और फरार हो गई. घटना के बारे में पता चलने पर जानकारी पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है.
जानकारी के अनुसार, यह वारदात द्वारका जिले के डाबड़ी इलाके की है. यहां पत्नी ने अपने पति की हत्या कर दी और घर में बाहर से कुंडी लगाकर मौके से फरार हो गई. दिल्ली पुलिस को इस पूरी वारदात की जानकारी 20 अगस्त को तब लगी, जब पुलिस के कंट्रोल रूम में कॉल करके किसी ने बताया कि बंद घर से तेज बदबू आ रही है.
इसके बाद पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घर का दरवाजा खोला. घर के अंदर बुरी तरह सड़ चुकी हालत में एक शव पड़ा हुआ था. पुलिस ने जब उसकी शिनाख्त की तो पता लगा कि शव सचिन नाम के युवक का है. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू की.
पुलिस का कहना है कि हत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है. पहली मंजिल के आखिरी कमरे में सचिन शव पड़ा था. क्राइम टीम और एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया, जहां जांच की गई. प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि व्यक्ति की हत्या उसकी पत्नी काव्या ने 17 और 18 अगस्त की रात विवाद की वजह से की है.
घटना को लेकर दिल्ली पुलिस ने क्या कहा?
इस पूरे मामले को लेकर दिल्ली पुलिस का कहना है कि हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है. शुरुआती जांच में पुलिस का शक मृतक युवक सचिन की पत्नी काव्या पर है. पुलिस को आशंका है कि आए दिन घरेलू झगड़ों से परेशान होकर काव्या ने सचिन का कत्ल किया और फरार हो गई. फिलहाल पुलिस टीमें फरार महिला की तलाश में जुटी हैं

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Delhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 6 दिन पहले
Delhiदिल्ली मेट्रो में 6 दिन पहले एक दुखद घटना घटी 6 दिन पहले
Delhiदिल्ली पहुंचने से पहले सो रहे मध्यप्रदेश के कांग्रेसियों को घर से तोक ले गई पुलिस! 9 दिन पहले
Delhiछात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, जांच की मांग 91 दिन पहले
Delhiजयमाल की रस्म के दौरान दुल्हन प्रेमी संग भागी.. दूल्हा खाली हाथ न जाने पर अडा तो साली संग हुई विदाई… अब दुल्हन भी लौट आई 162 दिन पहले
Delhi100 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ रिलायंस रिटेल वैश्विक सूची में 7वें स्थान पर 195 दिन पहले
Delhiस्वतंत्रता दिवस 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लाल किले पर किया ध्वजारोहण 432 दिन पहले
Delhi9 साल की 2 बच्चियों से गैंगरेप 433 दिन पहले