दिल्ली के इन इलाकों में दो दिन नहीं आएगा पानी, जल बोर्ड ने बताया क्या है कारण
नई दिल्ली: दिल्ली के लोगों के लिए जरूरी खबर है। वेस्ट और नॉर्थ दिल्ली के कई इलाकों में दो दिन पानी की सप्लाई बाधित रहेगी। इन इलाकों में पानी की समस्या 8 और 9 अगस्त यानी दो दिन रहने वाली है।
नई दिल्ली: दिल्ली के लोगों के लिए जरूरी खबर है। वेस्ट और नॉर्थ दिल्ली के कई इलाकों में दो दिन पानी की सप्लाई बाधित रहेगी। इन इलाकों में पानी की समस्या 8 और 9 अगस्त यानी दो दिन रहने वाली है। पंजाबी बाग स्थित मेन वॉटर सप्लाई पाइप लाइन में इंटरकनेक्शन के काम की वजह से वाटर सप्लाई पर असर पड़ेगा। कनेक्शन का काम पूरा होने के बाद सप्लाई शुरु की जाएगी।
कब से कब तक नहीं आएगा पानी?
जल बोर्ड अफसरों के अनुसार 1500 एमएम डायमीटर के मेन पाइप लाइन में पंजाबी बाग के इंटरकनेक्शन का काम किया जाएगा। जिससे इस मेन पाइप लाइन से जिन अंडरग्राउंड टैंक में पानी सप्लाई होती है, वहां 8 व 9 अगस्त को सप्लाई का पानी नहीं आएगा। जल बोर्ड ने बताया कि 8 अगस्त की सुबह 9 बजे से 9 अगस्त की सुबह 9 बजे तक पानी की सप्लाई बाधित रहेगी।
इन इलाकों में नहीं आएगा पानी
दिल्ली जल बोर्ड के अनुसार, गोपालपुर गांव, मुखर्जी नगर स्थित एसएफएस फ्लैट्स, वजीराबाद गांव, केवल पार्क, केवल पार्क एक्सटेंशन, गोपाल नगर, मजलिस पार्क, रामेश्वर नगर, मॉडल टाउन आर व एम ब्लॉक, डेरावाल नगर, गुजरांवाल टाउन, वजीरपुर इंडस्ट्रियल एरिया, महिंद्रा पार्क, श्रीनगर, पंजाबी बाग वेस्ट के राजा पार्क, अरिहंत नगर में पानी नहीं आएगा।
इमरजेंसी के लिए क्या करें?
दिल्ली जल बोर्ड ने इससे पहले सभी लोगों को पानी की व्यवस्था करने की सलाह दी थी जिससे किसी तरह की परेशानी न हो। इसके अलावा इमरजेंसी पड़ने पर जल बोर्ड ने वाटर टैंकर के लिए कई नंबर जारी किए हैं। वाटर इमरजेंसी के लिए 1916 या फिर 9650291442 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Delhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 8 दिन पहले
Delhiदिल्ली मेट्रो में 6 दिन पहले एक दुखद घटना घटी 8 दिन पहले
Delhiदिल्ली पहुंचने से पहले सो रहे मध्यप्रदेश के कांग्रेसियों को घर से तोक ले गई पुलिस! 11 दिन पहले
Delhiछात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, जांच की मांग 93 दिन पहले
Delhiजयमाल की रस्म के दौरान दुल्हन प्रेमी संग भागी.. दूल्हा खाली हाथ न जाने पर अडा तो साली संग हुई विदाई… अब दुल्हन भी लौट आई 164 दिन पहले
Delhi100 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ रिलायंस रिटेल वैश्विक सूची में 7वें स्थान पर 197 दिन पहले
Delhiस्वतंत्रता दिवस 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लाल किले पर किया ध्वजारोहण 434 दिन पहले
Delhi9 साल की 2 बच्चियों से गैंगरेप 435 दिन पहले