विकास दिव्यकीर्ति के दृष्टि IAS कोचिंग सेंटर को किया गया सील, दिल्ली में MCD की बड़ी कार्रवाई
नई दिल्ली.

नई दिल्ली. ओल्ड राजेंद्र नगर में स्थित राव आईएएस स्टडी सर्किल के बेसमेंट में पानी भरने से हुई तीन छात्रों की मौत के बाद दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने नियमों का उल्लंघन करने वाले कोचिंग केंद्रों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है. इसी क्रम में नेहरू विहार के वर्धमान मॉल के बेसमेंट में चल रहे दृष्टि (विजन) कोचिंग सेंटर को भी सोमवार को सील कर दिया गया है. सिविल सेवा की तैयारी करने वाले छात्रों के बीच यह संस्थान काफी लोकप्रिय है, जिसका संबंध विकास दिव्यकीर्ति से भी है.
इससे पहले, रविवार देर रात तक जारी कार्रवाई के दौरान करीब 13 कोचिंग सेंटर सील किए गए. इनमें आईएएस गुरुकुल, चहल अकादमी, प्लूटस अकादमी, साई ट्रेडिंग, आईएएस सेतु, टॉपर्स अकादमी, दैनिक संवाद, सिविल्स डेली आईएएस, करिअर पावर, 99 नोट्स, विद्या गुरु, गाइडेंस आईएएस और ‘इजी फॉर आईएएस’ शामिल हैं.
बयान में कहा गया, “ये कोचिंग सेंटर नियमों का उल्लंघन कर बेसमेंट में संचालित हो रहे थे और उन्हें मौके पर ही सील कर दिया गया तथा नोटिस चस्पा कर दिया गया.” उन्होंने बताया कि एमसीडी ने पिछले साल मुखर्जी नगर में एक संस्थान में भीषण आग लगने के बाद ऐसे कोचिंग केंद्रों का सर्वेक्षण किया था.
इस बीच, पीटीआई ने अपने सूत्रों के हवाले से बताया कि दिल्ली पुलिस नालों की गाद निकालने और ‘राव आईएएस स्टडी सर्किल’ को अनापत्ति प्रमाणपत्र जारी करने के बारे में एमसीडी अधिकारियों से पूछताछ कर सकती है, जहां बेसमेंट में पानी भर जाने के कारण तीन विद्यार्थियों की मौत हो गई. इस बेसमेंट का इस्तेमाल एक पुस्तकालय के तौर पर किया जा रहा था.
सूत्रों ने बताया कि पुलिस इन मुद्दों को लेकर दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) को पत्र लिखने जा रही है और जांच के दौरान आवश्यकता पड़ी तो संबंधित अधिकारियों को पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है. बरसाती नालों से गाद निकालने की जिम्मेदारी एमसीडी की होती है. ऐसा आरोप है कि ओल्ड राजेंद्र नगर में राव आईएएस कोचिंग सेंटर के समीप कथित जल निकासी प्रणाली उचित तरीके से काम नहीं कर रही थी, जिसके कारण सड़क पर बारिश का पानी इकट्ठा हो गया और कोचिंग सेंटर की इमारत के बेसमेंट में घुस गया.
पुलिस ने बताया कि बेसमेंट का मालिक इसका इस्तेमाल एक पुस्तकालय के लिए कर रहा था और उसने प्रवेश द्वार पर बायोमीट्रिक प्रणाली भी लगाई थी. दिल्ली पुलिस ने घटना की जांच के लिए एक प्राथमिकी दर्ज की और कई दल गठित किए हैं. ‘राव आईएएस स्टडी सर्किल’ के मालिक और संयोजक को गिरफ्तार कर उन पर गैर इरादतन हत्या तथा अन्य आरोपों के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है. दोनों आरोपियों को रविवार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ भेज दिया गया.

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Delhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 7 दिन पहले
Delhiदिल्ली मेट्रो में 6 दिन पहले एक दुखद घटना घटी 7 दिन पहले
Delhiदिल्ली पहुंचने से पहले सो रहे मध्यप्रदेश के कांग्रेसियों को घर से तोक ले गई पुलिस! 10 दिन पहले
Delhiछात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, जांच की मांग 92 दिन पहले
Delhiजयमाल की रस्म के दौरान दुल्हन प्रेमी संग भागी.. दूल्हा खाली हाथ न जाने पर अडा तो साली संग हुई विदाई… अब दुल्हन भी लौट आई 163 दिन पहले
Delhi100 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ रिलायंस रिटेल वैश्विक सूची में 7वें स्थान पर 196 दिन पहले
Delhiस्वतंत्रता दिवस 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लाल किले पर किया ध्वजारोहण 433 दिन पहले
Delhi9 साल की 2 बच्चियों से गैंगरेप 434 दिन पहले