इंदौर के बाणगंगा और चंद्रावतीगंज थाना क्षेत्र में मौजूद आश्रम और मंदिरों को निशाने बनाने वाली गैंग को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया वहीं जिन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है वहीं जिन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है उनमें सभी आरोपी वर्ग विशेष के हैं और वह आश्रम और मंदिरों को ही प्रारंभिक तौर पर निशाना बनाने की बात पुलिस को कह रहे हैं फिलहाल पूरे ही मामले में पुलिस अब पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी हुई है , और जल्दी उनके फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने की बात पुलिस के द्वारा कही जा रही है
बता दे पिछले दिनों इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र के अलवास में एक आश्रम को निशाना बनाने के बाद बदमाशों ने इस रोड पर मौजूद एक और आश्रम को निशाना बनाकर वहां पर मौजूद संत और महंत पर जानलेवा हमला करते हुए, उनके पास रखें नगदी और आश्रम के साथ ही मंदिर में रखे सोने चांदी के जेवरात पर हाथ साफ कर फरार हो गए थे वहीं वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों ने महंत और आश्रम में मौजूद सेवकों को कहा था कि इस आश्रम से अनैतिक गतिविधियां संचालित हो रही है और आप लोग ब्राउन शुगर और हीरोइन का धंधा करते हो जिसके चलते आश्रम की जांच पड़ताल करना है और इसी बात को कहते हुए उन्होंने वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए इसके बाद महंत और संतों ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस को की थी वही दो अलग-अलग वारदातों के चलते दो थाना पर प्रकरण दर्ज हुआ था पहला प्रकरण इंदौर के बाणगंगा थाने में दर्ज हुआ था तो दूसरा प्रकरण चंद्रावती गंज में दर्ज हुआ था पुलिस ने इस पूरे मामले में छह आरोपियों को चिन्हित किया है जिनके नाम आस मोहम्मद, साहिल हुसैन, सलीम, फिला ,विक्की, और अमन मुरादाबाद के रहने वाले हैं और मध्य प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में डेरा लगाकर रहते हैं और जिन क्षेत्रों में डेरा लगाकर रहते हैं उन क्षेत्र के आसपास मौजूद ही मंदिर और आश्रम को निशाना बनाकर चोरी की और डकैती की वारदातों को अंजाम देते हैं फिलहाल इस गिरोह के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है तो वहीं अन्य आरोपी फरार चल रहे हैं
