
इंदौर के पलासिया की एक पॉश कॉलोनी में रहने वाली लेखिका के साथ छेड़छाड़ हो गई। एक आरोपी उनकी बिल्डिंग में अर्धनग्न अवस्था में घुस गया। गार्ड और आसपास के लोगों ने उसे पकड़ा तो वह सबके सामने छेड़छाड़ करने लगा।
पलासिया पुलिस के मुताबिक इलाके में रहने वाली एक लेखिका की शिकायत पर पुलिस ने यश अग्रवाल के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामला 5 दिन पुराना है। लेखिका 21 जुलाई की रात अपने बेटे के साथ घर में थी। उन्होंने जोमेटो से खाना आर्डर किया था।
कुछ देर बाद बेटा खाने लेने जाने लगा तो घर के दरवाजे पर जूते, पेंट और अंडर गारमेंट्स पड़े दिखे। वह कुछ समझ पाता इससे पहले उसे एक लड़का दिखाई दिया, उसने केवल शर्ट पहना था। वह अश्लील हरकतें कर रहा था। यह देखकर वह जोर से चिल्लाया तो अंदर से लेखिका बाहर निकल आई। दोनों ने पड़ोसियों से मदद मांगी।
उनकी चीखने की आवाज सुनकर बिल्डिंग के चौकीदार, पड़ोसी और घर में काम करने वाला कर्मचारी बाहर निकले। सभी ने मिलकर आरोपी यश अग्रवाल को पकड़ लिया। यश के घरवालों को फोन कर बिल्डिंग में बुलाया। वे सभी पहुंचे तो यश ने फिर लेखिका को पकड़ने की कोशिश की। लेकिन इससे पहले ही लोगों ने यश को धकेल दिया। और उसके परिवार के लोग उसे साथ ले गए।
इसके बाद परिवार से बात कर मामले में केस दर्ज कराया।

